देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रदेश के उच्च वरीयता वाले जनपदों में बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान

सात सितंबर से 15 अक्टूबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इससे 12 तरह की जानलेवा बीमारियों से उनका बचाव होगा। ये अभियान प्रदेश के 28 उच्च वरीयता वाले जनपदों में चलेगा।

श्वेता सिंह
September 07 2022 Updated: September 07 2022 02:53
0 33787
प्रदेश के उच्च वरीयता वाले जनपदों में बच्चों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। बच्चों को कई तरह के संक्रमण व गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए  और बाल मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से सात सितंबर से 15 अक्टूबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इससे 12 तरह की जानलेवा बीमारियों से उनका बचाव होगा। ये अभियान प्रदेश के 28 उच्च वरीयता वाले जनपदों में चलेगा।

 

एनएचएम निदेशक (NHM Director) अपर्णा उपाध्याय ने दिशा-निर्देश जारी करते हुए टीकाकरण के लिए बच्चों को चिन्हित कर शतप्रतिशत टीकाकरण (100% vaccination) कराने के लिए कहा है। पत्र के अनुसार राज्य स्तर पर चिन्हित सूचकांकों के आधार पर प्रदेश में 20 उच्च प्राथमिकता वाले जनपद चिन्हित किए गए हैं। साथ ही इस वर्ष अगस्त तक डिप्थीरिया (Diphtheria) व मीजेल्स रूबेला (Measles Rubella) आउटब्रेक वाले आठ जनपदों को भी सम्मिलित करते हुए कुल 28 जनपदों को उच्च वरीयता वाले जनपदों के तौर पर चिन्हित किया गया है।

 

ये अभियान (Special vaccination campaign) लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, हाथरस, बहराइच, बदायूं, मुरादाबाद, अमरोहा, शाहजहांपुर, कुशीनगर, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, मेरठ, बांदा, प्रयागराज, बलिया, मऊ, बागपत, बुलंदशहर, जीबी नगर, बस्ती, लखीमपुर खीरी, रामपुर, मिर्जापुर और वाराणसी में चलेगा।

 

अपर्णा उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश के कुछ जनपदों में पिछले दिनों डिप्थीरिया/मीजल्स और अन्य टीकारोधी बीमारियों (anti-vaccine diseases) के आउटब्रेक होने की सूचना मिली है। इसे देखते हुए नियमित टीकाकरण (routine vaccination) से छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर उनका शतप्रतिशत टीकाकरण कराने के निर्देश मिले हैं।

 

जिले की सभी आशाओं (ASHA) को इसकी सूचना दे दी गई है। वह मंगलवार तक छूटे हुए बच्चों को चिन्हित कर उनकी लिस्ट विभाग को दे देंगी। यह टीकाकरण अभियान बुधवार और शनिवार को चलाया जाएगा।

 

पत्र के अनुसार विशेष अभियान के दौरान कोविड टीकाकरण की गतिविधियों के कारण किसी भी नियमित टीकाकरण सत्र को प्रभावित नहीं किया जाएगा। आशा और एएनएम (ANM) द्वारा छूटे हुए बच्चों को चिन्हित करने के बाद ई कवच पोर्टल (E Kavach portal) पर अपडेट किया जाएगा। टीकाकरण होने के बाद भी जानकारी पोर्टल पर अपडेट की जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

अमेरिका में 4 से 6 हफ्तों में चार गुना हो सकतें है कोरोना के मामले।

अमेरिका में 4 से 6 हफ्तों में चार गुना हो सकतें है कोरोना के मामले।

रंजीव ठाकुर July 27 2021 34047

सीएनएन ने इसके पीछे कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट के प्रसार और टीकाकरण की रफ्तार में आए धीमेपन को व

सफदरगंज हॉस्पिटल में जल्द शुरू होगा‘सर्वाइकल कैंसर’का वैक्सीनेशन

सफदरगंज हॉस्पिटल में जल्द शुरू होगा‘सर्वाइकल कैंसर’का वैक्सीनेशन

एस. के. राणा February 05 2023 34959

हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएल शेरवाल ने कहा कि एचपीवी का स्वदेशी टीका तैयार होने से केंद्र स

प्राइवेट अस्पताल में टीका लगने से नवजात की मौत, एफआईआर दर्ज़ 

प्राइवेट अस्पताल में टीका लगने से नवजात की मौत, एफआईआर दर्ज़ 

अनिल सिंह March 10 2023 48430

इस मामले में सौरभ ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । बताया जा रहा है कि दो और

चिकित्सा पर्यटन बाजार का वैश्वीकरण

चिकित्सा पर्यटन बाजार का वैश्वीकरण

लेख विभाग October 03 2022 36744

पिछले कुछ दशकों से चिकित्सा, प्रौद्यौगिकी, पूंजीगत वित्त पोषण और विनियामक ढांचे में अंतरराष्ट्रीय व्

पेपरलेस आम बजट में स्वास्थ्य को प्राथमिकता, 2021-22 में स्वास्थ्य और भलाई के लिए 2,23,846 करोड़। 

पेपरलेस आम बजट में स्वास्थ्य को प्राथमिकता, 2021-22 में स्वास्थ्य और भलाई के लिए 2,23,846 करोड़। 

रंजीव ठाकुर February 02 2021 23481

स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में 137 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और इसे 94,000 करोड़ से बढ़ाकर 2.38 लाख

नवंबर से 11 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में होगी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई

नवंबर से 11 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में होगी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई

हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2022 44629

राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिछले कार्यकाल में मेडिकल कॉलेजों के

जोधपुर एम्स में फैकल्टी पदों पर निकली 72 वैकेंसी

जोधपुर एम्स में फैकल्टी पदों पर निकली 72 वैकेंसी

विशेष संवाददाता September 25 2022 35907

एम्स जोधपुर की ओर से जारी सूचना के अनुसार कुल पदों में प्रोफेसर के 31, एडिशनल प्रोफेशन के 08 और एसोस

2030 तक मैनिंजाइटिस को खत्म करने तथा मौतों की संख्या 70% तक कम करने का लक्ष्य: विश्व स्वास्थ्य संगठन 

2030 तक मैनिंजाइटिस को खत्म करने तथा मौतों की संख्या 70% तक कम करने का लक्ष्य: विश्व स्वास्थ्य संगठन 

एस. के. राणा September 29 2021 30491

कई टीके विकसित किये जा चुके हैं, जो मेनिन्जाइटिस से बचाव करते हैं। जिनमें मेनिंगोकोकल, हीमोफिलस इन्फ

एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान|

एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान|

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2021 46971

स्वास्थ्य विभाग 12 अन्य विभागों के साथ दिमागी बुखार व संचारी रोग पर प्रभावी नियंत्रण एवं क्षय उन्मूल

निशात अस्पताल में स्नोमैन ट्यूमर की सफल सर्जरी, आंख में रोशनी आई और सिर दर्द भी खत्म हुआ

रंजीव ठाकुर August 08 2022 91488

65 वर्षीय महिला को सिर दर्द रहता था और बांयी आंख से दिखाई देना धीरे धीरे कम हो रहा था। महिला ने आंखो

Login Panel