देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

खिलाड़ियों को मानसिक दबाव से उबारने के लिए साई ले रहा मनोवैज्ञानिक का सहारा

एनसीओई लखनऊ के महिला खिलाड़ियों विशेषकर भारोत्तोलको को टूर्नामेंट के दौरान पड़ने वाले मानसिक दबाव से उबरने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से सेंटर में मनोवैज्ञानिक प्रेरक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

रंजीव ठाकुर
September 06 2022 Updated: September 07 2022 03:54
0 27772
खिलाड़ियों को मानसिक दबाव से उबारने के लिए साई ले रहा मनोवैज्ञानिक का सहारा भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा महिला खिलाड़ियों को मानसिक दबाव से उबारने के लिए आयोजित प्रेरक संगोष्ठी में प्रतिभागी

लखनऊ। आम जिंदगी के साथ-साथ खेलों में भी मानसिक दबाव का सामना करना पड़ता है। दर्शकों के लिए ये रोमांचक मुकाबला होता है लेकिन खिलाड़ी हार-जीत के लिए मानसिक दबाव के बीच प्रदर्शन करते है। खिलाड़ियों को मानसिक दबाव से उबारने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण मनोवैज्ञानिक का सहारा ले रहा है।

 

भारतीय खेल प्राधिकरण (Sports Authority of India), क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में एनसीओई लखनऊ के महिला खिलाड़ियों (women players) विशेषकर भारोत्तोलको (weightlifters) को टूर्नामेंट के दौरान पड़ने वाले मानसिक दबाव से उबरने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से सेंटर में मनोवैज्ञानिक (Psychological) प्रेरक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस संगोष्ठी में केंद्र के 60 से अधिक महिला खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया जिन्हें वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक (psychologist) डॉ अंजुमन बैन्स ने टिप्स दिए। वहीं खिलाड़ियों ने भी अपनी समस्याएं (mental pressure) उन्हें बतायी और डॉ अंजुमन बैन्स ने उन समस्याओं के निराकरण के लिए सहज व सरल उपाय बताए। खिलाड़ियों ने उनके सुझाव की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि ये हमारे खेल संबंधी मनोबल को बढ़ाने में काफी सहायक सिद्ध होगा।

 

डॉ अंजुमन बैन्स वर्तमान में वरिष्ठ भारोत्तोलकों को मनोवैज्ञानिक सहायता (psychological support) दे रही है। साई लखनऊ के कार्यकारी निदेशक संजय सारस्वत ने बताया कि प्रशिक्षकों ने ऐसी संगोष्ठी निश्चित समय के अंतराल पर कराने का अनुरोध किया गया जिसका अनुमोदन मुख्यालय से कराने का प्रयास किया जा रहा है।

 

इसके साथ भविष्य में मनौवैज्ञानिक सहायता (Psychological fitness) के लिए शीघ्र नियमित व्यवस्था व प्रशिक्षुओं को व्यक्तिगत रूप से भी मनोचिकित्सकीय सहायता (psychological assistance) दिलाने की कार्यवाही की जा रही है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबन्धन, विकलाँग लड़कियाँ व महिलाएँ सुविधाओं से वंचित

मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता प्रबन्धन, विकलाँग लड़कियाँ व महिलाएँ सुविधाओं से वंचित

एस. के. राणा May 30 2022 38468

विकलांगों की प्रजनन शरीर रचना और क्षमताओं के बारे में अन्तर्निहित पूर्वाग्रहों और ग़लत धारणाओं के पर

कानपुर में डेंगू और डायरिया से हालात गंभीर, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

कानपुर में डेंगू और डायरिया से हालात गंभीर, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

श्वेता सिंह October 18 2022 26595

रावतपुर गांव के सुरेंद्र नगर में स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमों ने 1670 घरों का सर्वे किया। इसमें नौ लो

लोहिया संस्थान की महिला डॉक्टर के लंग ट्रांसप्लांट हेतु सरकार ने स्वीकृत किया डेढ़ करोड़ रुपये। 

लोहिया संस्थान की महिला डॉक्टर के लंग ट्रांसप्लांट हेतु सरकार ने स्वीकृत किया डेढ़ करोड़ रुपये। 

हुज़ैफ़ा अबरार July 09 2021 28603

डा. शारदा सुमन आब्स एवं गाइनकोलाजी विभाग में डीएनबी जू. रेजिडेण्ट तृतीय वर्ष के रुप में कार्यरत है।

कहीं आपकी भी नसों में तो नहीं जम रहा खून, इन लक्षणों पर रखें नजर

कहीं आपकी भी नसों में तो नहीं जम रहा खून, इन लक्षणों पर रखें नजर

श्वेता सिंह September 20 2022 29692

धूम्रपान, हाई ब्लड प्रेशर और कुछ दवाएं जैसे एस्ट्रोजन खून के जमने की जोखिम को कई गुना बढ़ा देते हैं।

स्किन में पड़ गए हैं छोटे-छोटे सफेद दाने, आजमाएं ये घरेलू उपाय

स्किन में पड़ गए हैं छोटे-छोटे सफेद दाने, आजमाएं ये घरेलू उपाय

लेख विभाग February 25 2023 48758

मिलिया से निपटने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हें त्वचा विशेषज्ञ या एस्थेटिशियन द्वारा पेशेवर रूप से

बायोटेक्नोलॉजी में करियर।

बायोटेक्नोलॉजी में करियर।

अखण्ड प्रताप सिंह March 30 2021 40445

भारत विश्व के टॉप 12 बायोटेक डेस्टिनेशन्स में से एक है और एशिया पेसिफिक में इसका तीसरा रैंक है. इससे

प्राकृतिक चिकित्सा का विश्वस्तरीय केंद्र गोरखपुर का आरोग्य मंदिर

प्राकृतिक चिकित्सा का विश्वस्तरीय केंद्र गोरखपुर का आरोग्य मंदिर

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2023 92194

आरोग्य मंदिर के निदेशक डॉ. विमल कुमार मोदी ने बताया कि  आरोग्य मंदिर में अधिकतर दमा, कब्ज, मधुमेह, स

रे नियो फार्मा लखनऊ में लॉन्‍च प्रदेश और उभरते क्षेत्रीय बाजारों में बेहतर स्‍वास्‍थ्‍यसेवा तक पहुंच बढ़ाई

रे नियो फार्मा लखनऊ में लॉन्‍च प्रदेश और उभरते क्षेत्रीय बाजारों में बेहतर स्‍वास्‍थ्‍यसेवा तक पहुंच बढ़ाई

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2026 2149

जीवनशैली से संबंधित बीमारियों के बढ़ते मामले स्वास्थ्य जागरूकता में वृद्धि विश्वसनीय उपचार विकल्पों

महिलाओं के लिए फायदेमंद है मखाना

महिलाओं के लिए फायदेमंद है मखाना

आरती तिवारी August 27 2022 24834

गर्भवती महिलाओं के लिए मखाना खाना बेहद फायदेमंद होता है। मखाने में मौजूद सभी पोषक तत्व गर्भवती महिला

नई मशीनों से कैंसर मरीजों को साइड इफैक्ट बहुत कम होते हैं: डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव

रंजीव ठाकुर August 07 2022 101971

आईएमए भवन में गोरखपुर के हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान और आईएमए-एएमएस के तत्वा

Login Panel