











































आनलाइन समीक्षा बैठक में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन से संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ तथा डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ की आनलाइन समीक्षा बैठक की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती के माध्यम से नियुक्ति में पारदर्शिता तथा शासन द्वारा निर्धारित एक समान चयन प्रक्रिया अपनायी जाय और विज्ञापन में सम्पूर्ण चयन प्रक्रिया का स्पष्ट उल्लेख हो और उसे वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाए।
उन्होंने कहा कि महालेखाकार एवं लोकल आडिट से प्राप्त आपत्तियों को भी गम्भीरता से समय पर निस्तारित किया जाय। यदि किसी भी रूप में अग्रिम का भुगतान हुआ है तो उसका नियमानुसार समायोजन अवश्य कर लिया जाय।
राज्यपाल ने निर्देश दिये कि अनुपयोगी खातों को बंद करते हुए संस्थान में वित्तीय जरूरतों के लिये न्यूनतम खाते रखे जायें। साथ ही कैश बुक तथा बैलेन्स सीट अनिवार्य रूप से तैयार की जाये।
उन्होंने निर्देश दिया कि दोनों संस्थान डिजिटल लाॅकर की शीघ्र व्यवस्था करते हुए छात्रों के सभी रिकार्ड उसमें रखें।
राज्यपाल ने संस्थानों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि सभी निर्माण कार्यों का नियमित अनुश्रवण किया जाय, उचित होगा कि एक समिति का गठन कर दिया जाए, जो सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता की निगरानी करे।
आवासीय व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में अनाधिकृत व्यक्तियों को आवास न आवंटित किया जाए तथा परिसर के आवासीय कालोनी में प्रीपेड मीटर लगाने को प्राथमिकता दी जाए।
आनंदीबेन पटेल ने चिकित्सीय उपकरणों तथा दवाओं के क्रय करने वाली व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि क्रय किये जाने वाले चिकित्सीय उपकरणों तथा दवाओं को अधिकृत संस्थान से ही क्रय किया जाय।
उन्होंने कहा कि संस्थान के जो विवाद न्यायालय में लम्बित चल रहे हैं, उनकी समीक्षा करने के साथ-साथ निस्तारण हेतु आवश्यक कदम उठाये जाये।
राज्यपाल ने कहा कि संस्थान में संचालित महिला उत्थान केन्द्र मात्र औपचारिक केन्द्र बनकर न रहें, बल्कि संस्थान महिला एवं बालिका समूह बनाकर उन्हें शिक्षा, स्वावलम्बन तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु प्रेरित करें।
इसी प्रकार संस्थान नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को बुलाकर स्वास्थ्य, कुपोषण, क्षय रोग से पीड़ित रोगियों, गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत अस्पताल में प्रसव कराने, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें।
संस्थान के चिकित्सक कोरोना महामारी से निपटने हेतु बनी निगरानी समिति के सदस्यों को जागरूक करें। कोरोना की तीसरी लहर को दृष्टिगत रखते हुए यह आवश्यक है कि लोगों को किट, सेनेटाइजर और मास्क का उपयोग कैसे करना है, इसके लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही संस्थान में आने वाले मरीजों के तीमारदारों का कैम्प लगाकर वैक्सीन लगायें।
उन्होंने कहा कि संस्थान कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों को गोद लेने का काम करें तथा उनकी समुचित देखभाल की व्यवस्था भी करें ताकि उन बच्चों को भी पारिवारिक माहौल मिल सके और उनकी शिक्षा भी बाधित न हो।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही संस्थान नयी शिक्षा नीति के प्राविधानों को तैयार करके यथाशीघ्र लागू करें।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल श्री महेश कुमार गुप्ता, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री आलोक कुमार, एस0जी0पी0जी0आई0 के निदेशक प्रो0 राधा कृष्ण धीमान, डा0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की निदेशक डॉ सोनिया नित्यानंद, विशेष कार्याधिकारी (शिक्षा) डा0 पंकज जानी सहित दोनों संस्थानों के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।







हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 1246
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 1050
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 539
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 511
हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2026 0 490
हुज़ैफ़ा अबरार September 28 2026 0 483
हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 0 427
हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2026 0 406
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 511
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 378
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 98
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9695
एस. के. राणा January 20 2026 0 5929
एस. के. राणा February 01 2026 0 5901
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5565
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5110
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87449
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35617
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36099
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73477
विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कोविड-19 का बेहद संक्रामक डेल्टा स्वरूप अब 135 देशों में सामने आ चु
बाढ़ और बारिश के बाद अक्सर डेंगू, डायरिया के मामलों में इजाफा देखने को मिलता है। वहीं एक बार फिर से
ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में एक महिला ने 4 पैर की बच्ची को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर यह खबर फ
प्रत्येक वर्ष उचित खानपान की आदतों और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 1 सितम्बर से 7 सितम्बर
महावीर कैंसर संस्थान ने कैंसर के मरीजों के लिए बड़ा फैसला लिया है। संस्थान ने बच्चों के लिए एक सभी स
केंद्र सरकार ने हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई कंपनी के साथ 30 करोड़ वैक्सीन डोज का करार करते हुए कंपनी
उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों लंपी वायरस से गायों की मौत हो रही है। स्थिति को देखते हुए पशुप
डॉ जयंत वर्मा ने बताया इस तरह के धमनीविस्फार में बार-बार रक्तस्राव होने की संभावना अधिक होती है जिसस
सूत्र बतातें हैं कि चीन समेत विभिन्न देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 जांच के ल
उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स के ट्रांसफर्स और उसके बाद हुए निलम्बन को लेकर अपर एसीएस अमित मोहन प्रसाद क

COMMENTS