देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

राज्य सरकार ने हटाए कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाए गए प्रतिबंध, सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में इलाज की सुविधाएं बहाल ।

सभी मेडिकल कॉलेजों में अब ओपीडी और आइपीडी सेवाएं पूरी तरीके से संचालित की जाएगी। मरीजों को पहले की तरह ही उपचार व जांच की सुविधा दी जाएगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
February 13 2021 Updated: February 13 2021 03:49
0 26601
राज्य सरकार ने हटाए कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाए गए प्रतिबंध, सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में इलाज की सुविधाएं बहाल । जी एस प्रियदर्शी, सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में अब इलाज की सुविधाएं पहले की ही तरह मिलेंगी। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लगाए गए तमाम प्रतिबंधों को राज्य सरकार ने शुक्रवार को हटा दिया। कोरोना संक्रमण में लगातार आ रही कमी के कारण यह निर्णय लिया गया है।

चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव जीएस प्रियदर्शी की ओर से जारी आदेश कहा गया है कि सभी मेडिकल कॉलेजों में अब ओपीडी और आइपीडी सेवाएं पूरी तरीके से संचालित की जाएगी। मरीजों को पहले की तरह ही उपचार व जांच की सुविधा दी जाएगी। वहीं कोरोना मरीजों के लिए एक अलग वार्ड बनाया जाएगा। मालूम हो कि कोरोना का संक्रमण कम होने के कारण कोविड-19 के लेवल वन के अस्पताल पहले ही बंद किए जा चुके हैं। 100 मेडिकल कॉलेजों और अस्पताल में चलाए जा रहे लेवल टू और लेवल थ्री के अस्पताल भी घटाकर सिर्फ 67 कर दिए गए थे।

लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), संजय गांधी पीजीआइ के साथ-साथ प्रदेश के दूसरे बड़े चिकित्सा संस्थानों उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान और सुपर स्पेशियलिटी बाल चिकित्सालय समेत सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पहले की ही तरह इलाज की सुविधाएं बहाल किए जाने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। केजीएयमू सहित कई चिकित्सा संस्थान अब तक एक दिन में एक विभाग में 75 से 100 मरीज ही देख रहे थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

खूब पीयें मौसमी फलों के जूस इससे आती है आपकी सुंदरता में निखार

खूब पीयें मौसमी फलों के जूस इससे आती है आपकी सुंदरता में निखार

सौंदर्या राय March 25 2022 30101

मौसमी का जूस हमारे खून को साफ करता है, जिससे हम त्वचा संबंधित कई समस्याओं से निजात पाते हैं। इसके अल

कोरोना टीके का हार्ट अटैक से कोई संबंध नहीं!

कोरोना टीके का हार्ट अटैक से कोई संबंध नहीं!

आरती तिवारी September 05 2023 124343

कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए भारत में इस्तेमाल टीकों कोविशील्ड,कोवैक्सीन और हार्ट अटैक के खतरे

कोरोना के नए वैरिएंट ने दी दस्तक, ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा वायरस

कोरोना के नए वैरिएंट ने दी दस्तक, ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा वायरस

विशेष संवाददाता September 15 2022 26077

दुनियाभर में कोरोना का ग्राफ कम हो रहा है, लेकिन इसके नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। जिससे दुनियाभर क

अल्जाइमर से बचा सकते हैं ये हेल्दी फूड्स

अल्जाइमर से बचा सकते हैं ये हेल्दी फूड्स

आरती तिवारी September 13 2022 29333

हल्दी एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट्स है। रोजाना भोजन में इसके प्रयोग से या फिर दूध में चुटकी भर इसे लेने स

सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य दिव्यांगजन बच्चों को समाज से जोड़ेगा: सीआरसी गोरखपुर

सकारात्मक मानसिक स्वास्थ्य दिव्यांगजन बच्चों को समाज से जोड़ेगा: सीआरसी गोरखपुर

रंजीव ठाकुर July 12 2022 27797

घर पर रहते हुए अभिभावक किस तरह से अपने और दिव्यांग बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को सदृढ़ रखे तथा पुनर्व

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण लाएगा बीमा सुगम योजना

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण लाएगा बीमा सुगम योजना

रंजीव ठाकुर September 06 2022 87505

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण जल्द ही बीमा सुगम योजना लाने वाली है। पिछले दिनों हेल्थ जागरण

प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) की प्राविधिज्ञ के पदों पर पदोन्नति गलत - यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन

प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) की प्राविधिज्ञ के पदों पर पदोन्नति गलत - यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन

रंजीव ठाकुर April 21 2022 40970

यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत ने बताया कि प्रयोगशाला सहायक (ग्राम्य) को प

डेंगू का बढ़ता कहर, दो नए मरीज मिले

डेंगू का बढ़ता कहर, दो नए मरीज मिले

विशेष संवाददाता August 27 2023 35776

सुल्तानपुर जिले में डेंगू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जबकि बीते दिन फिर दो मरीज सामने आए जिन्हें मेडि

नशीली दवाओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नशीली दवाओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता June 04 2023 53920

मुखबिर की सूचना पर औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो

मेडिकल की पढ़ाई के लिए भारतीय छात्र क्‍यों जाते हैं यूक्रेन

मेडिकल की पढ़ाई के लिए भारतीय छात्र क्‍यों जाते हैं यूक्रेन

अखण्ड प्रताप सिंह February 27 2022 36283

यूक्रेन में बड़ी संख्‍या में भारतीय स्‍टूडेंट्स एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए पहुंचते हैं। भारत के मुकाबल

Login Panel