देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

लॉकडाउन में लंबे समय तक काम करने वाले बरते ये सावधानियां।

विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने लॉकडाउन में रोजाना लंबे समय तक काम करने वाले लोगों को स्वास्थ्य को लेकर आगाह किया है।

0 28258
लॉकडाउन में लंबे समय तक काम करने वाले बरते ये सावधानियां। प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन ने लॉकडाउन में
रोजाना लंबे समय तक काम करने वाले लोगों को स्वास्थ्य को लेकर आगाह किया है।

अध्ययनकर्ताओं ने हृदय रोग के 37 अध्ययनों में 7.68 लाख और स्ट्रोक के 22 अध्ययनों में 8.39 लाख से अधिक प्रतिभागियों को शामिल करके यह अध्ययन किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया था कि जो लोग दिन में ज्यादा देर तक काम करते रहते हैं, उनमें  स्ट्रोक और हृदय रोगों से होने वाली मौतों की खतरा 29 प्रतिशत तक अधिक होता है, इसलिए लोगों को बहुत देर तक काम करने से बचना चाहिए।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लंबे समय तक ऑफिस का काम करते रहने के कारण लोगों का सामाजिक जीवन प्रभावित हो रहा है। मानसिक स्वास्थ्य के साथ लोगों के काम का समय बढ़ जाने के कारण कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी हो रही है, जैसे कमर में दर्द, मोटापा या पाचन संबंधी समस्या। इन समस्याओं को दूर करने के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से कुछ उपायों को प्रयोग में लाते रहना चाहिए।

विशेषज्ञ कहते हैं, डेस्क पर लगातार बैठे रहने से मांसपेशियां शिथिल होने लगती हैं, इसके चलते लोगों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए रोजाना व्यायाम करना सुनिश्चित करें। कई तरह के व्यायाम और योग आसान घर पर ही किए जा सकते हैं।

विशेषज्ञ कहते हैं बैठने की तुलना में खड़े रहने या चलते समय अधिक कैलोरी बर्न किया जा सकता है। लंबे समय तक काम करने वालों के लिए यह अच्छा विकल्प हो सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग बिना किसी शारीरिक गतिविधि के दिन में आठ घंटे से अधिक समय तक बैठे रहते हैं, उन्हें मोटापे या धूम्रपान से होने वाले खतरों के समान जोखिम होता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को काम के दौरान हर 30 मिनट में छोटा से ब्रेक जरूर लेना चाहिए। लगातार बैठे रहने से शरीर गतिहीन हो जाता है, इससे तमाम तरह की गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। लंबे समय तक लगातार बैठे रहने से मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, रक्तचाप जैसी क्रोनिक बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कुपोषित बच्चों को चार्ट के अनुसार पौष्टिक आहार दिया जाये: मण्डलायुक्त

कुपोषित बच्चों को चार्ट के अनुसार पौष्टिक आहार दिया जाये: मण्डलायुक्त

हुज़ैफ़ा अबरार December 07 2022 35347

मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान कुपोषित बच्चों को चार्ट के अनुसार दिये जाने वाले पौष्टिक आहार चार्ट

लखनऊ शहर में लगेंगें 100 हेल्थ एटीएम, गरीब जनता को महंगे जांचों से मिलेगी मुक्ति

लखनऊ शहर में लगेंगें 100 हेल्थ एटीएम, गरीब जनता को महंगे जांचों से मिलेगी मुक्ति

रंजीव ठाकुर May 15 2022 31427

इन हेल्थ एटीएम में जनरल बॉडी चेकउप के साथ ही कार्डिक, डायबटीज, हीमोग्लोबिन, रेपिड डायग्नोस्टिक चेकउप

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, खुलेंगे 400 नए मोहल्ला क्लिनिक

पंजाब सरकार का बड़ा ऐलान, खुलेंगे 400 नए मोहल्ला क्लिनिक

विशेष संवाददाता January 24 2023 26827

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 27 जनवरी को प्रदेश के लोगों को 500 आम आदमी क्लीनिक की सौगात देंगे। 27

खानपान में बदलाव करके घटाएं चेहरे की चर्बी

खानपान में बदलाव करके घटाएं चेहरे की चर्बी

सौंदर्या राय December 01 2021 37821

अगर आप अपने चेहरे को कम मोटा दिखाना चाहते हैं, तो आपको अपने पूरे शरीर की चर्बी को कम करने की जरूरत प

सड़क पर उतरेंगे सरकार से नाराज फार्मासिस्ट

सड़क पर उतरेंगे सरकार से नाराज फार्मासिस्ट

विशेष संवाददाता November 03 2022 21087

एक ही टीम में काम कर रहे आयुष चिकित्सकों का मानदेय 66000 कर दिया गया लेकिन फार्मासिस्ट को पुराने मान

एम्स दिल्ली को मिलेगा नया डायरेक्टर, डॉ रणदीप गुलेरिया 23 मार्च को हो रहे रिटायर

एम्स दिल्ली को मिलेगा नया डायरेक्टर, डॉ रणदीप गुलेरिया 23 मार्च को हो रहे रिटायर

एस. के. राणा February 18 2022 29926

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को नया डायरेक्टर मिलने वाला है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए 32 ल

लोहिया में क्लिनिकल ट्रांसफ्यूजन प्रक्टिसेज पर सीएमई का आयोजन     

लोहिया में क्लिनिकल ट्रांसफ्यूजन प्रक्टिसेज पर सीएमई का आयोजन     

हुज़ैफ़ा अबरार December 11 2022 23391

सीएमई का उद्देश्य प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी और ग्रैनुलोसाइट ट्रांसफ्यूजन जैसे नए विषयों पर ज्ञान

किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डायलिसिस बेड बढ़ाए जाएं : अमित कुमार 

किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए डायलिसिस बेड बढ़ाए जाएं : अमित कुमार 

हुज़ैफ़ा अबरार August 12 2026 714

बढ़ते किडनी रोगियों की संख्या तथा पूर्व से संचालित डायलिसिस यूनिटों में मरीजों की बढ़ती प्रतीक्षा सू

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

सिंगापुर में ओमीक्रोन के बीए.2.75 उप-स्वरूप के दो मामले सामने आए

हे.जा.स. July 18 2022 22616

मंत्रालय ने शनिवार को कहा, ‘‘अभी ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है जिससे यह पता चलता हो कि बीए.2.75 ओमीक्रो

बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता का कारण।

बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता का कारण।

रंजीव ठाकुर March 20 2021 20369

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 40,953 नए केस सामने आए

Login Panel