देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 से बचाव के लिये दसवीं वैक्सीन के आपात प्रयोग को मंज़ूरी दी। 

यूएन एजेंसी ने अब तक निम्न टीकों को आपात प्रयोग सूची में शामिल किये जाने की स्वीकृति दी है: कोवोवैक्स, मॉडर्ना, फ़ाइज़र, जैनसन, ऐस्ट्राज़ेनेका, कोविशील्ड, कोवैक्सीन, सिनोफार्म, सिनोवाक, नुवैक्सोविड।

हे.जा.स.
December 23 2021 Updated: December 23 2021 03:59
0 28475
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 से बचाव के लिये दसवीं वैक्सीन के आपात प्रयोग को मंज़ूरी दी।  प्रतीकात्मक

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वैश्विक महामारी कोविड-19 से बचाव के लिये 'नुवैक्सोविड' (Nuvaxovid) वैक्सीन के आपात प्रयोग को मंज़ूरी दे दी है। योरोपीय औषधि एजेंसी (EMA) द्वारा वैक्सीन की समीक्षा किये जाने और उसे स्वीकृति दिये जाने के बाद यह घोषणा की गई है।  

नुवैक्सोविड कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव के लिये यूएन स्वास्थ्य एजेंसी से स्वीकृति पाने वाली यह दसवीं वैक्सीन है। इसे नोवावैक्स और महामारी की तैयारियों के लिये नवाचारी समाधानों के गठबंधन (CEPI) ने विकसित किया है।

बताया गया है कि यह 'कोवोवैक्स' नामक एक अन्य वैक्सीन (vaccine) का आरम्भिक उत्पाद है, जिसे यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने 17 दिसम्बर को आपात प्रयोग की मंज़ूरी दी थी। दोनों टीकों को एक जैसी टैक्नॉलॉजी (technology) की मदद से तैयार किया गया है। इनकी दो ख़ुराकों की आवश्यकता होती है और इनका भण्डारण, दो से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर, ठण्डे तापमान में किया जाता है।

प्रतिरक्षण पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकारी समूह (SAGE) ने भी 'नुवैक्सोविड' और 'कोवोवैक्स' के लिये नीतिगत सिफ़ारिशें जारी की हैं। आपात प्रयोग सूची पर तकनीकी सलाहकार समूह, यूएन स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा गठित है, और इसमें दुनिया भर से विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। 

यूएन एजेंसी ने अब तक निम्न टीकों को आपात प्रयोग सूची में शामिल किये जाने की स्वीकृति दी है: कोवोवैक्स (Covovax), मॉडर्ना (Moderna), फ़ाइज़र (Pfizer), जैनसन (johnson), ऐस्ट्राज़ेनेका (AstraZeneca), कोविशील्ड (Covishield), कोवैक्सीन (Covaxin), सिनोफार्म (Cinopharm), सिनोवाक (Sinovac), नुवैक्सोविड (Nuvaxovid)

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

केजीएमयू की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष सेवानिवृत

केजीएमयू की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष सेवानिवृत

हुज़ैफ़ा अबरार June 26 2022 34711

प्रो0 उमा सिंह ने वर्ष 1979 में एम0बी0बी0एस0 एवं वर्ष 1983 में एमएस , जी0आर0मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर स

जल्दी सोने और जल्दी जगने में छिपा है सुंदरता का राज 

जल्दी सोने और जल्दी जगने में छिपा है सुंदरता का राज 

सौंदर्या राय April 01 2022 31544

रात भर की गहरी नींद आपको दिन भर तरोताज़ा रखती है। चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाती है और दिनभर का काम अच्छी

जिला अस्पताल  के डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया मामले का संज्ञान

जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया मामले का संज्ञान

विशेष संवाददाता April 28 2023 28639

सीएमओ डॉ. वाइके राय ने बताया कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। बता दें कि 23

जननांगों में क्लेमायडिया के लक्षणों की पहचान करें।

जननांगों में क्लेमायडिया के लक्षणों की पहचान करें।

लेख विभाग December 11 2021 41175

75% महिलाओं में क्लेमायडिया संक्रमण होने तक कोई लक्षण दिखाई नहीं देते | इसीलिए समय से इलाज़ करवाने क

बच्चों में कोविड के गंभीर संक्रमण की संभावना बड़ों की अपेक्षा कम: डॉ. अरोड़ा 

बच्चों में कोविड के गंभीर संक्रमण की संभावना बड़ों की अपेक्षा कम: डॉ. अरोड़ा 

एस. के. राणा September 03 2021 27240

हम दूसरी लहर की अंतिम अवस्था में है। तीसरी लहर की आशंका उस स्थिति में ही मजबूत होगी जबकि हम कोविड अन

ट्रैफिक में फंसी कार छोड़ मरीज की सर्जरी के लिए 3 किमी दौड़कर अस्पताल पहुंचे डॉक्टर

ट्रैफिक में फंसी कार छोड़ मरीज की सर्जरी के लिए 3 किमी दौड़कर अस्पताल पहुंचे डॉक्टर

विशेष संवाददाता September 12 2022 29944

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सर्जन डॉक्टर गोविंद नंदकुमार 18 सालों से सर्जरी कर रहे हैं। वे करीब एक हजार से ज्य

कोविडग्रस्त गंभीर बच्चों को होगी अस्पताल की जरूरत।

कोविडग्रस्त गंभीर बच्चों को होगी अस्पताल की जरूरत।

हुज़ैफ़ा अबरार May 20 2021 30054

गाइडलाइन के मुताबिक जिन बच्चों का आक्सीजन लेवल 90 से नीचे गिरता है, उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती क

क्लिनिकल स्टडी: जंक फूड पहुंचा रहा हड्डियों को नुकसान

क्लिनिकल स्टडी: जंक फूड पहुंचा रहा हड्डियों को नुकसान

लेख विभाग August 15 2022 36902

हम सब जानते हैं कि जंक फूड हमारी सेहत को नुकसान पहुंचता है लेकिन फिर भी इसका उपयोग बढ़ता जा रहा है। क

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और टीकाकरण में सहयोग पर देशवासियों की सराहना की

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और टीकाकरण में सहयोग पर देशवासियों की सराहना की

एस. के. राणा August 15 2022 31453

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति

डेंगू मरीज की तेजी से रिकवरी के लिए डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें

डेंगू मरीज की तेजी से रिकवरी के लिए डाइट में शामिल करें ये जरूरी चीजें

श्वेता सिंह August 30 2022 30099

इस बीमारी की शुरुआत सिर दर्द, उल्टी, शरीर में दर्द और तेज बुखार से शुरू होती है। अगर ये ज्यादा प्रभा

Login Panel