देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सांप के डसने से बने नासूर का एसजीपीआई में हुआ सफल इलाज

मुजफ्फरपुर, बिहार के एक गांव मीनापुर निवासी 25 वर्षीय युवती की सांप द्वारा डसे जाने के बाद एंटी स्नेक इंजेक्शन लगने से जान तो बच गई लेकिन कलाई के नीचे हुआ घाव ठीक नहीं हो रहा था और उंगलियां भी चलनी बंद हो गयी थी। एसजीपीआई में युवती का इलाज हुआ और अब वह ठीक है।

रंजीव ठाकुर
August 18 2022 Updated: August 18 2022 20:38
0 29924
सांप के डसने से बने नासूर का एसजीपीआई में हुआ सफल इलाज प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। मुजफ्फरपुर, बिहार के एक गांव मीनापुर निवासी 25 वर्षीय युवती की सांप द्वारा डसे जाने के बाद एंटी स्नेक इंजेक्शन लगने से जान तो बच गई लेकिन कलाई के नीचे हुआ घाव ठीक नहीं हो रहा था और उंगलियां भी चलनी बंद हो गयी थी। एसजीपीजीआई में युवती का इलाज हुआ और अब वह ठीक है।

 

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) ने कई बार इलाज के दौरान मील के पत्थर स्थापित किए हैं। इस बार एंटी स्नेक इंजेक्शन (anti-snake injection) लगने के बाद बन चुके घाव (wound formed after snake bite) को ठीक किया और उंगलियों का चलना भी शुरू हो गया। यह करिश्मा प्लास्टिक सर्जरी विभाग द्वारा किया गया है। 

 

प्लास्टिक सर्जरी विभाग प्रमुख प्रो राजीव अग्रवाल (head of plastic surgery department, Prof Rajeev Aggarwal) ने बताया कि सांप के जहर (snake venom) से घाव के साथ उंगलियों को गति देने वाले टेंडन (tendon) भी क्षतिग्रस्त हो गए थे जिससे उंगलियां चलनी बंद हो गयी थी। विशेष ड्रेसिंग से पहले घाव को ठीक किया फिर रेडियल आर्टरी फोर आर्म फ्लैप (radial artery four arm flap) के जरिए टेंडन को ठीक किया। अब उंगलियां मुड़ने लगी हैं और घाव पूरी तरह ठीक हो गया है।

 

प्रो राजीव अग्रवाल कहते है कि इसके लिए पहले सूखे टेंडन को निकाला और फिर कलाई और कोहनी के बीच से त्वचा और टेंडन लेकर धाव के वाले हिस्से में रोपित किया गया। एनस्थीसिया विशेषज्ञ (Anesthesia Specialist) प्रो संजय कुमार और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ भूपेश के साथ यह इलाज किया गया। 

 

स्वस्थ हो चुकी युवती ने डॉक्टर्स को धन्यवाद देते हुए बताया कि 24 जुलाई 2022 कि रात को जब वह सो रही थी तब सांप ने दायें हाथ पर डस लिया। डसने के तुरंत बाद हाथ मे अत्यधिक दर्द, सूजन और जलन हो गयी। आस-पास के त्वचा के रंग मे भी बदलाव आ गया और साथ हीं साथ बुखार, उल्टी, सिर दर्द एवं कंपकपी लगने लगी। उसके बाद उसके मुहं से झाग निकलने लगा और वो बेहोश हो गयी। एन्टीवेनम देने के बाद उसे होश आ गया था लेकिन हाथ का घाव बढ़ता गया। उंगल‍ियां चलनी बंद (fingers stopped moving) हो गयी थी। तब 5 अगस्त को घरवाले उसे एसजीपीजीआई लेकर आए थे। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मेरठ के अस्पतालों में फर्जी डॉक्टर्स के नाम पर हो रहा था इलाज, सीएमओ ने पकड़ा बड़ा घोटाला

मेरठ के अस्पतालों में फर्जी डॉक्टर्स के नाम पर हो रहा था इलाज, सीएमओ ने पकड़ा बड़ा घोटाला

विशेष संवाददाता August 02 2022 30269

जनपद के कई अस्पतालों में ऐसे डॉक्टर्स के नाम पर इलाज हो रहा है जो वहां नहीं आते-जाते ही नहीं हैं। ये

भारत को 2030 तक स्वास्थ्य क्षेत्र में 1.3 अरब वर्ग फुट अतिरिक्त जगह की जरूरत: सीबीआरई

भारत को 2030 तक स्वास्थ्य क्षेत्र में 1.3 अरब वर्ग फुट अतिरिक्त जगह की जरूरत: सीबीआरई

एस. के. राणा June 02 2022 29104

सीबीआरई की रिपोर्ट ‘द इवॉल्विंग इंडियन हेल्थकेयर इकोसिस्टम: व्हाट इट मीन्स फॉर द रियल एस्टेट सेक्टर’

डासना जेल में 140 कैदी एचआईवी पॉजिटिव,  35 कैदियों में टीबी की पुष्टि

डासना जेल में 140 कैदी एचआईवी पॉजिटिव, 35 कैदियों में टीबी की पुष्टि

आरती तिवारी November 18 2022 31256

यूपी के गाजियाबाद की डासना जेल में 140 बंदियों में एचआईवी की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 35 मरीज टीबी

भारत में नेजल वैक्सीन की कीमत का हुआ खुलासा !

भारत में नेजल वैक्सीन की कीमत का हुआ खुलासा !

एस. के. राणा December 28 2022 47418

इस वैक्सीन की एक खुराक की कीमत फिलहाल लगभग 1000 रुपये पड़ेगी। वहीं सरकारी अस्पतालों में इस वैक्सीन क

आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश  में 64 हजार मरीज़ों को मिला कैंसर का इलाज 

आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में 64 हजार मरीज़ों को मिला कैंसर का इलाज 

हुज़ैफ़ा अबरार July 18 2022 29703

सूबे की सरकार, कैंसर के इलाज के मामले में उत्तर प्रदेश को देश का माडल राज्य बनाना चाहती है। इसके लिए

देश में बढ़ते कोरोना के मामलो पर डब्ल्यूएचओ चितिंत

देश में बढ़ते कोरोना के मामलो पर डब्ल्यूएचओ चितिंत

हे.जा.स. April 01 2023 28351

पिछले 28 दिनों में भारत में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में 114 फीसदी से अधिक की वृद्धि हुई है।

अगर लंबी यात्रा के लिए निकलें है तो जरूर पहने मास्क: डब्ल्यूएचओ

अगर लंबी यात्रा के लिए निकलें है तो जरूर पहने मास्क: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. January 14 2023 28258

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया है कि XBB.1.5- अब तक पाया गया सबसे तेजी से फैलने वाला ऑमिक्रॉन सबवेरिए

समस्या से निजात पाने के चक्कर में नशा अपनाना घातक: सीएमओ

समस्या से निजात पाने के चक्कर में नशा अपनाना घातक: सीएमओ

हुज़ैफ़ा अबरार June 27 2021 28644

कोरोना काल में लोग चिंता और अवसाद से भी ग्रसित हुए हैं | इन समस्याओं से निजात पाने के चक्कर में वह अ

वर्ल्ड लंग कैंसर दिवस: एक्स-रे का हर धब्बा टीबी नहीं होता है- डा0 सूर्यकान्त।

वर्ल्ड लंग कैंसर दिवस: एक्स-रे का हर धब्बा टीबी नहीं होता है- डा0 सूर्यकान्त।

हुज़ैफ़ा अबरार August 03 2021 31751

वर्ल्ड लंग कैंसर दिवस के अवसर पर केजीएमयू रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा संगोष्ठी का अयोजन किया गया

युद्ध में सैनिकों को समय पर सर्वोत्तम सम्भव उपचार मिले, सशस्त्र बल का आपूर्ति-2022 सम्मेलन शुरू

युद्ध में सैनिकों को समय पर सर्वोत्तम सम्भव उपचार मिले, सशस्त्र बल का आपूर्ति-2022 सम्मेलन शुरू

रंजीव ठाकुर September 20 2022 30696

राजधानी का सशस्त्र बल चिकित्सा आपूर्ति डिपो 19-21 सितंबर 2022 तक 'चिकित्सा आपूर्ति श्रृंखला और रसद म

Login Panel