देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

आपकी रसोई में छुपे हैं खराश मिटाने के आसान घरेलू उपाय

बदलते मौसम में गले में खराश हो जाती है। गले में खराश की समस्या ठंडा खाने की वजह से भी हो सकती है। कुछ प्राकृतिक औषधियां होती है जो कई तरह की बीमारियों और इंफेक्शन को ठीक करने में कारगार होती है।

आरती तिवारी
August 18 2022 Updated: August 18 2022 22:15
0 36125
आपकी रसोई में छुपे हैं खराश मिटाने के आसान घरेलू उपाय प्रतीकात्मक चित्र

बदलते मौसम में वायरल फीवर होना आम बात है और इसके कारण गले में खराश भी हो जाती है। गले में खराश की समस्या ठंडा खाने की वजह से भी हो सकती है। कुछ प्राकृतिक औषधियां होती है जो कई तरह की बीमारियों और इंफेक्शन को ठीक करने में कारगार होती है। ऐसी ढेर सारी चीजें हमारे रसोई में उपलब्ध होती हैं लेकिन हम उसका इस्तेमाल ठीक से नहीं कर पाते हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्ख़े आजमा सकते हैं।

 

सर्दी-ज़ुकाम की समस्या के कारण या किसी प्रकार के इंफेक्शन की वजह से गले में खराश (sore throat) की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से आपके गले में सूजन (swelling in throat), दर्द और बोलने में दिक्कत होती है। गले में खराश की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना नमक-पानी का गरारा (gargling) करना चाहिए। प्राचीन काल से ही इस समस्या को दूर करने के लिए नमक और पानी का गरारा किया जाता रहा है। अगर आपको समस्या ज्यादा और तेज बुख़ार भी है तो ऐसे में डॉक्टर से तुरंत इलाज कराएं।

देसी काली मिर्च – Black pepper
काली मिर्च के काफी अधिक औषधीय लाभ हैं। काली मिर्च में मिनरल्स, विटामिन्स, प्रोटीन्स, फाइबर्स और कार्बोहाइड्रेट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार गले में खराश होने पर काली मिर्च खाने से गला साफ होता है और दर्द से भी राहत मिलती है। काली मिर्च को साबुत भी खा सकते हैं या फिर काली मिर्च और तुलसी का काढ़ा भी बनाकर पी सकते हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण सर्दी-जुकाम की समस्या को दूर करता है।

 

अदरक और शहद – Ginger and honey
शहद और अदरक के कई चमत्कारी असर स्वास्थ्य पर होते हैं। ये हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ सांस संबंधित दिक्कतों से निजात दिलाते हैं। साथ ही अगर आपको गले से संबंधित कोई भी समस्या हो तो आप इसका सेवन करके इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

 

दालचीनी और शहद – Cinnamon and honey
दालचीनी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह शरीर में गर्माहट पैदा करने के साथ आपको गले की खराश से छुटकारा दिलाने में भी मदद करेगी। एक टी स्पून दालचीनी पाउडर को एक टेबल स्पून शहद में मिलाएं और इसे धीरे-धीरे खाएं। ध्यान रहें इसे सेवन करने के बाद करीब आधे घंटे तक पानी नहीं पिएं।

 

लहसुन और देसी घी – Garlic and desi ghee
लहसुन ऐंटी-बायोटिक, ऐंटी-माइक्रोबियल और ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसमें सल्फर की मात्रा भी हाई होती है जो बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करता है। तीन से चार लहसुन की कलियां लें। उसे एक टेबल स्पून देसी घी में अच्छी तरह से पका लें और फिर गर्मागर्म पिएं।

 

मुलेठी - Muleti
मुलेठी एक हर्बल उपचार है जो एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है ये न केवल गले की खराश बल्कि अपच, कब्ज, पेट के अल्सर और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करने में मदद करती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बवासीर की दिक्कत हो या डायबिटीज की, कब्ज होने पर खाएं नारियल

बवासीर की दिक्कत हो या डायबिटीज की, कब्ज होने पर खाएं नारियल

श्वेता सिंह September 04 2022 59971

नारियल फाइबर और रफेज है भरपूर है और पेट के लिए कारगर तरीके से काम करता है। लेकिन कब्ज की समस्या में

मेदांता लखनऊ ने पूरे किए 100 सफल लिवर प्रत्यारोपण

मेदांता लखनऊ ने पूरे किए 100 सफल लिवर प्रत्यारोपण

हुज़ैफ़ा अबरार August 21 2026 462

लिवर प्रत्यारोपण लिवर कैंसर और हेपेटाइटिस-बी एवं सी से पीड़ित मरीजों में भी सफलतापूर्वक किया गया है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया बाराबंकी जिला अस्पताल का निरीक्षण

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया बाराबंकी जिला अस्पताल का निरीक्षण

आरती तिवारी October 29 2022 29790

यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किय

धूम्रपान फेफड़े की बीमारी का प्रमुख कारण।

धूम्रपान फेफड़े की बीमारी का प्रमुख कारण।

हुज़ैफ़ा अबरार May 26 2021 30267

डा. बीपी सिंह के अनुसार, ‘‘यदि आपको सीओपीडी है, तो आपको अपने फेफड़ों की रक्षा करने एवं सीओपीडी के लक्

जानें किन कारणों से होता है हार्ट फेल्योर, ऐसे करें बचाव

जानें किन कारणों से होता है हार्ट फेल्योर, ऐसे करें बचाव

श्वेता सिंह September 17 2022 33937

हार्ट फेल्योर की स्थिति में हृदय के दाईं या बाईं तरफ इसका असर दिख सकता है या फिर दोनों तरफ एक साथ भी

पीरियड्स को  लेट करने के लिए न करें दवाइयों का सेवन

पीरियड्स को लेट करने के लिए न करें दवाइयों का सेवन

लेख विभाग June 06 2023 39176

पीरियड्स को लेट करने की दवाई खाना आखिर कितना सही है? इस आर्टिकल में बताएंगे दवाई को खाने से आपकी हेल

लोहिया संस्थान में आईवीएफ सेंटर शुरू करने की मिली मंजूरी

लोहिया संस्थान में आईवीएफ सेंटर शुरू करने की मिली मंजूरी

आरती तिवारी March 05 2023 32927

बैठक में आईवीएफ सेंटर शुरू करने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा लोहिया अस्पताल के विस्तार की योजना पर भी

तीन जनवरी से बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका, एक जनवरी से कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू 

तीन जनवरी से बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका, एक जनवरी से कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू 

एस. के. राणा January 02 2022 27851

किशोरों को लगने वाले टीकों और साठ साल या उससे अधिक आयु के लोगों को दिए जाने वाली एहतियाती खुराक संबं

प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद है केसर वाला दूध

प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद है केसर वाला दूध

श्वेता सिंह October 28 2022 29947

प्रेगनेंसी में केसर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस मसाले में कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जो

अखरोट के छिलके से करें स्किन की 3 प्रॉब्लम्स को दूर

अखरोट के छिलके से करें स्किन की 3 प्रॉब्लम्स को दूर

श्वेता सिंह September 04 2022 41049

जिस अखरोट के छिलके को हम वेस्ट समझ कर फेंक देते हैं, उससे कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर किया जा सकता है

Login Panel