देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

नियमित जॉगिंग से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती

जॉगिंग करने से पूरे शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है। जिससे त्वचा को ऑक्सीजन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है जिससे आपकी सुंदरता में प्राकृतिक निखार आ जाता है।

सौंदर्या राय
March 28 2022 Updated: March 31 2022 23:13
0 26261
नियमित जॉगिंग से बढ़ाएं अपनी खूबसूरती प्रतीकात्मक

जॉगिंग का शाब्दिक अर्थ है, व्यायाम के उद्देश्य से धीरे-धीरे दौड़ना। यह चलने और दौड़ने के बीच की स्थिति है। जॉगिंग की सलाह उन लोगों दी जाती है जो मीडियम इंटेंसिटी वाले एरोबिक एक्सरसाइज करना चाहते हैं और इंटेंस एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं। ध्यान रहे जॉगिंग (jogging) और रनिंग (running) एक नहीं है। जॉगिंग करके आप अपनी बॉडी को मजबूत, सुडौल और खूबसूरत (beautiful) बना सकतीं हैं।

रक्त संचार को तेज करता है - Increase blood circulation
जॉगिंग करने से पूरे शरीर में रक्त का संचार बढ़ता है। जिससे त्वचा को ऑक्सीजन (oxygen) और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है जो नई स्वस्थ त्वचा कोशिकाओं का उत्पादन करते हैं और क्षतिग्रस्त त्वचा की मरम्मत में मदद करते हैं। जॉगिंग से आपकी स्किन में नेचुरल ग्लो (natural glow) आता है। जिससे आपकी सुंदरता में प्राकृतिक निखार आ जाता है।

तनाव कम करता है - Decreases stress
नियमित रूप से जॉगिंग करने से मूड बूस्ट होता है और आपके मन को शांति मिलती है। जॉगिंग के बाद बॉडी में सेरोटोनिन (serotonin) हॉर्मोन का उत्पादन होता है, इसी कारण आपका तनाव कम होता है और आप खुश महसूस करतीं हैं। तनाव कम होने से चेहरा खिल जाता है और शरीर में चपलता आ जाती है। 

सेल्युलाईट को कम करता है - Reduce cellulites
शरीर में फैट सेल्स की अधिक मात्रा के कारण स्किन पर सेल्युलाईट का उभार दिखाई देती है। नियमित रूप से दौड़ने से मांसपेशियां टोन होती हैं और त्वचा में कसाव आता है, जिससे सेल्युलाईट कम होता है। कभी-कभी, दौड़ना सेल्युलाईट को पूरी तरह से खत्म कर सकता है। इससे आपकी थाई, हिप और कमर की स्किन चिकनी हो जाती। 

मुंहासों को दूर करने में मदद करता है - Helps to diminshes acne and black
रोमछिद्र बंद होने के कारण एक्ने और ब्लैकहेड्स की समस्या बढ़ जाती है। जॉगिंग से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और पसीना निकलता है जिससे आपकी त्वचा के छिद्र खुल जातें है। आपको एक्ने और ब्लैकहेड्स जैसी समस्या से निजात मिल जाती है। आपकी चेहरे की रंगत बढ़ जाती है।

बालों की जड़ों को मजबूत करता है - Strengthens hair roots
जॉगिंग के कारण बढ़े हुए ब्लड सर्कुलेशन से बालों को भी मदद मिलती है। आपके बालों के रोम को अधिक ऑक्सीजन और आवश्यक पोषक तत्व मिलने से बाल बढतें और मजबूत होतें है। लंबे और चमकदार बाल (shiny hair) आपकी सुंदरता में चार चांद लागतें है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ओमिक्रोन का नया वैरिएंट सामने आया, खतरे का स्तर जानने में जुटे वैज्ञानिक

ओमिक्रोन का नया वैरिएंट सामने आया, खतरे का स्तर जानने में जुटे वैज्ञानिक

हे.जा.स. January 22 2022 32075

ब्रिटिश अखबार डेली मेल के अनुसार हाल ही में यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी ने ब्रिटेन में ओमिक्रॉन के

कालाजार उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार दृढ़ संकल्पित: स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार

कालाजार उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार दृढ़ संकल्पित: स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार

हुज़ैफ़ा अबरार July 16 2022 26250

सरकार कालाजार उन्मूलन के लिए दृढ़ संकल्पित है और कालाजार से प्रभावित सभी क्षेत्रों में रणनीति बनाकर

केजीएमयू में फिर से शुरू होगा लेजर विधि से गुर्दे की पथरी का इलाज

केजीएमयू में फिर से शुरू होगा लेजर विधि से गुर्दे की पथरी का इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार February 28 2022 71103

केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में लिथोट्रिप्सी मशीन गुजरे पांच माह से खराब है। मशीन खराब होने से लेजर त

पिता को लिवर डोनेट कर बनी सबसे कम उम्र की डोनर

पिता को लिवर डोनेट कर बनी सबसे कम उम्र की डोनर

विशेष संवाददाता February 22 2023 27904

केरल की एक 17 साल की लड़की देवानंद ने अपने पिता को लीवर का एक हिस्सा डोनेट करने के साथ ही देश की सबस

आज एसजीपीजीआई का 27 वां दीक्षांत समारोह

आज एसजीपीजीआई का 27 वां दीक्षांत समारोह

रंजीव ठाकुर October 13 2022 35219

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगी। मद्रास विश्वविद्यालय के पूर्व कु

नामचीन गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय में गंदगी का अम्बार, बजबजा रहें नाले

नामचीन गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक चिकित्सा महाविद्यालय में गंदगी का अम्बार, बजबजा रहें नाले

सनी माथुर April 05 2022 46127

भारत सरकार और यूपी सरकार, साफ-सफाई को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ है लेकिन कानपुर जैसे बड़े शहर में गणेश शंकर

ठंड में होने वाली जुकाम के लिए रामबाण साबित होगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा

ठंड में होने वाली जुकाम के लिए रामबाण साबित होगा ये आयुर्वेदिक काढ़ा

श्वेता सिंह November 05 2022 35249

इसके सेवन से पेट की गैस, अपच और आव की दिक्कत दूर हो जाती है। खांसी और कफ में यह आपको आराम देता है। द

मलेरिया के खिलाफ विशेष अभियान की शुरूआत

मलेरिया के खिलाफ विशेष अभियान की शुरूआत

आरती तिवारी June 01 2023 26874

निदेशक डॉ. एके सिंह के मुताबिक, मानसून व उसके बाद मच्छरों की तादाद अचानक बढ़ने लगती है। मलेरिया उन्म

सफ़ेद बालों को काला बनाने के लिए लगाएं किचन में आसानी से मिल जाने वाली ये चीज

सफ़ेद बालों को काला बनाने के लिए लगाएं किचन में आसानी से मिल जाने वाली ये चीज

श्वेता सिंह September 05 2022 33006

अनहेल्दी लाइफस्टाइल, तनाव, प्रदूषण और कुछ बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाइयों के

सुल्तानपुर के जिला अस्पतालों में किया गया मॉकड्रिल

सुल्तानपुर के जिला अस्पतालों में किया गया मॉकड्रिल

विशेष संवाददाता December 28 2022 32570

स्टेट लेवल के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ रमेश कुमार ने बताया कि यहां पर इस तरीके के मरीजों के आने पर ऑक्सी

Login Panel