देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

विश्व फेफड़ा दिवस; फेफड़ों पर हुआ वार तो खुल जाएगा बीमारियों का द्वार: डॉ सूर्यकान्त

फेफड़ों को पूरी तरह स्वस्थ रखने के बारे में जागरूकता के लिए हर साल 25 सितम्बर को विश्व फेफड़ा दिवस मनाया जाता है। इस बार थीम है- लंग हेल्थ फॉर आल। इस अवसर पर डॉ सूर्यकान्त ने विशेष जानकारी देते हुए लोगों को सचेत किया है।

रंजीव ठाकुर
September 25 2022 Updated: September 26 2022 03:42
0 31490
विश्व फेफड़ा दिवस; फेफड़ों पर हुआ वार तो खुल जाएगा बीमारियों का द्वार: डॉ सूर्यकान्त प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। फेफड़ों को पूरी तरह स्वस्थ रखने के बारे में जागरूकता के लिए हर साल 25 सितम्बर को विश्व फेफड़ा दिवस मनाया जाता है। इस बार थीम है- लंग हेल्थ फॉर आल। इस अवसर पर डॉ सूर्यकान्त ने विशेष जानकारी देते हुए लोगों को सचेत किया है।

 

विश्व फेफड़ा दिवस (World Lung Day) पर किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के रेस्परेटरी मेडिसिन (Respiratory Medicine) विभाग के अध्यक्ष डॉ सूर्यकान्त (Dr Suryakant) ने कहा कि शरीर के हर अंग की वैसे तो हमारे जीवन में खास अहमियत है किन्तु फेफड़े (lungs) इसमें अहम भूमिका निभाते हैं क्योंकि प्राण वायु का संचार उन्हीं से होता है। फेफड़ों के कमजोर पड़ते ही टीबी (TB) समेत कई गंभीर बीमारियाँ जैसे- निमोनिया (pneumonia), अस्थमा (asthma), कोरोना (corona), सीओपीडी (COPD) आदि घेर लेती हैं।

इस बार इस दिवस की थीम है- लंग हेल्थ फॉर आल (Lung Health for All)। आज इसका संकल्प लेना हम सभी के लिए बहुत ही जरूरी है। लोगों में धूम्रपान की बढ़ती प्रवृत्ति और बढ़ते वायु प्रदूषण (air pollution) ने फेफड़ों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा यदि फेफड़ों पर हुआ वार तो खुल जाएगा बीमारियों का द्वार।

 

आईएमए (IMA)-एकेडमिक ऑफ़ मेडिकल स्पेसलिटीज के नेशनल वायस चेयरमैन डॉ सूर्यकान्त का कहना है कि  आंकड़े बताते हैं कि देश में करीब 17 लाख लोगों की मृत्यु हर साल बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण होती है। इसके अलावा करीब 12 करोड़ लोग धूम्रपान करते हैं जो अपने फेफड़ों को जोखिम में डालने के साथ ही दूसरों के फेफड़ों को भी जोखिम में डालते हैं।

 

डॉ सूर्यकान्त ने कहा कि धूम्रपान करने वाले केवल 30 फीसद धुआं अन्दर लेते हैं और 70 फीसद धुआं बाहर छोड़ते हैं जो दूसरों के अन्दर पहुंचकर नुकसान पहुंचाता है। इसलिए फेफड़ों की सलामती के लिए जरूरी है कि लोग धूम्रपान (smoking) से बचें और बढ़ते प्रदूषण पर सख्ती से लगाम लगाएं। मास्क का इस्तेमाल कर बहुत कुछ इसके दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है।  

 

अगर फेफड़े ही कमजोर पड़ गए तो जिन्दा कैसे रह पाएंगे क्योंकि फेफड़े ही शरीर में प्राण वायु का संचार करते हैं। मास्क का उपयोग, धूम्रपान से दूरी और वायु प्रदूषण पर नियंत्रण फेफड़ों के लिए जरूरी है। रेस्परेटरी मसल्स (respiratory muscles) और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए अच्छे खानपान (green vegetables) और प्राणायाम (pranayama) से फेफड़ों का स्टेमिना बढ़ाना, व्यायाम, भाप लेना आदि उपाय करने चाहिए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पिछले 30 वर्षों में मौखिक रोग मामलों की संख्या एक अरब से अधिक बढ़ी है , रिपोर्ट

पिछले 30 वर्षों में मौखिक रोग मामलों की संख्या एक अरब से अधिक बढ़ी है , रिपोर्ट

हे.जा.स. November 21 2022 28419

मसूड़ों में रोग होने, दाँत टूटने और मौखिक कैंसर ऐसी बीमारियाँ हैं, जिनकी रोकथाम सम्भव है। वहीं दाँतो

रूट कैनाल और दांत लगवाने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर

रूट कैनाल और दांत लगवाने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर

आरती तिवारी September 07 2023 43475

दांत का कीड़ा लगने के बाद लगने के बाद रूट कैनाल ट्रीटमेंट करवाने, दांत के ऊपर कैप लगवाने तथा नए दांत

लीवर फेलियर के लिए मात्र शराब ही जिम्मेदार नहीं: डॉ प्रवीण झा

लीवर फेलियर के लिए मात्र शराब ही जिम्मेदार नहीं: डॉ प्रवीण झा

लेख विभाग April 13 2022 29846

लीवर की बीमारी होने में मात्र बहुत ज्यादा शराब का सेवन ही जिम्मेदार नहीं है। दरअसल बहुत से लोग जिन्ह

क्यों पड़ती है सिजेरियन डिलीवरी की ज़रुरत 

क्यों पड़ती है सिजेरियन डिलीवरी की ज़रुरत 

लेख विभाग April 30 2022 55982

अस्पताल छोड़ने से पहले मरीज़ और उनके परिजनों को डॉक्टर से, आहार-विहार, क्या करें क्या ना करें, स्वास्

नाक और होंठ के बीच फुंसी से हैं परेशान तो फॉलो करें ये 4 टिप्स

नाक और होंठ के बीच फुंसी से हैं परेशान तो फॉलो करें ये 4 टिप्स

श्वेता सिंह October 13 2022 75892

फुंसी को खत्म करने के लिए सबसे पहले तुलती के पत्तों को पीसकर लेप तैयार कर लें और फिर इसे फोड़े-फुंसी

ड्रोन टेक्नोलॉजी का सफल ट्रायल, उत्तरकाशी भेजी गई वैक्सीन की 400 डोज

ड्रोन टेक्नोलॉजी का सफल ट्रायल, उत्तरकाशी भेजी गई वैक्सीन की 400 डोज

विशेष संवाददाता January 12 2023 28707

स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार के कहा कि उत्तराखंड में दवा या वैक्सीन पहुंचाने के लिए सड़क मार

तंबाकू का सेवन करने वालों में कोविड-19 के गंभीर लक्षण विकसित होने की संभावना।

तंबाकू का सेवन करने वालों में कोविड-19 के गंभीर लक्षण विकसित होने की संभावना।

हुज़ैफ़ा अबरार June 01 2021 30203

कोविड बहुत ज्यादा संक्रामक है और धूम्रपान करने वालों में इसका बहुत ज्यादा ख़तरा है। धूम्रपान करने वा

रीजेंसी हेल्थ  में पुराने हार्ट स्टेंट का दोबारा हुआ ब्लॉकेज का इलाज

रीजेंसी हेल्थ  में पुराने हार्ट स्टेंट का दोबारा हुआ ब्लॉकेज का इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 378

जिन मरीजों का पहले कोरोनरी इंटरवेंशन हो चुका है, उनमें इन-स्टेंट रेस्टेनोसिस एक जटिल स्थिति हो सकती

कानपुर में ज़ीका की दहशत, दो हेल्‍थ वर्कर सहित 25 मिले संक्रमित।

कानपुर में ज़ीका की दहशत, दो हेल्‍थ वर्कर सहित 25 मिले संक्रमित।

हे.जा.स. November 03 2021 29094

जीका वायरस का जाल शहर में कई किलोमीटर तक फैल गया है। अभी तक परदेवनपुरवा तक ही संक्रमित मिल रहे थे ले

भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को डब्ल्यूएचओ से मिली मान्यता

भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को डब्ल्यूएचओ से मिली मान्यता

एस. के. राणा March 26 2022 45657

पीएम ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फार ट्रेडिशनल मेडिसिन भारत की समृद्ध पारंपरिक प्रथाओं का लाभ

Login Panel