देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शुरू हुआ डेडिकेटेड अत्याधुनिक पीडियाट्रिक आईसीयू

इस सुविधा के शुरू हो जाने से अब उत्तर प्रदेश और इसके सीमावर्ती पड़ोसी राज्यों  के बाल रोगियों के इलाज के लिए मेट्रो शहरों की ओर रुख नही करना होगा।

हुज़ैफ़ा अबरार
January 28 2022 Updated: January 28 2022 17:26
0 53466
मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शुरू हुआ डेडिकेटेड अत्याधुनिक पीडियाट्रिक आईसीयू मेदांता अस्पताल के चिकित्सा।

लखनऊ। मेदांता अस्पताल लखनऊ में पूरी तरह से बच्चों के इलाज के लिये समर्पित अत्याधुनिक पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (बच्चों के लिए गहन देख रेख सेवा) की शुरुआत हो गई है। अब राजधानी लखनऊ में एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के बाल रोगों का इलाज़ सरलता से उपलब्ध होगा। यह सुविधा मेदांता के अनुभवी व कुशल डॉक्टर्स की देखरेख में 24x7 उपलब्ध होगी। इस सुविधा के शुरू हो जाने से अब उत्तर प्रदेश और इसके सीमावर्ती पड़ोसी राज्यों  के बाल रोगियों के इलाज के लिए मेट्रो शहरों की ओर रुख नही करना होगा।

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में पीआईसीयू के तहत जिन सुविधाओं की शुरुआत हुई उनमें गंभीर बीमारियाँ के ईलाज के साथ वेंटिलेटर, डायलिसिस, एकमो (इसीएमओ), सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलोजी, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, कैंसर आदि से सम्बन्धित अत्याधुनिक मेडिकल सुविधाएं 24x7 उपलब्ध रहेंगी।

डॉ दिलीप दुबे, एसोसिएट डायरेक्टर क्रिटिकल केयर एंड पल्मोनोलॉजी ने बताया, “वर्तमान में उत्तर प्रदेश में केवल जनरल पीडियाट्रिक केयर की सुविधा उपलब्ध है। इनमे देखभाल करने वाले जनरल पीडियाट्रिशियन होते हैं, जबकि मेदांता में यूपी का सबसे उन्नत पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट शुरू किया गया है। इसके लिए सुपर-स्पेशलाइज्ड पीडियाट्रिक इंटेनसिविस्ट्स की टीम है, जो इसका संचालन करती है। इस सेटअप में क्रॉस-इन्फेक्शन को रोकने के सभी संभव इंतजाम किए गाये है, जो इलाज के दौरान बच्चों को होने वाले इन्फेक्शन से सुरक्षा प्रदान करता है। इसके लिए एयर प्योरिफिकेशन हेपा-फिल्टर्स जैसे उपकरण लगाये गए है।”

इस अवसर पर डॉ अनिल गुप्ता - सीनियर कंसलटेंट, पीडियाट्रिक इंटेनसिविस्ट – मेदांता हॉस्पिटल ने कहा, “पिछले दो दशकों में विश्व भर में पीडियाट्रिक आयी सी यू की सुविधा में काफ़ी इज़ाफ़ा हुआ है भारत में अभी भी पीडियाट्रिक आईसीयू की सुविधा मेट्रोपॉलिटन एवं बड़े शहरों में ही उपलब्ध है। इस नई आधुनिकतम सेवा के शुरू होने से यहाँ पहले से मौजूद पीडियाट्रिक केयर के परस्पर सहयोग से  गंभीर बच्चों में जीवन का संचार करेगी और मील का पत्थर साबित होगी।”

"वर्तमान समय में बाल रोग गम्भीर चुनौतियों में से एक है क्योंकि बच्चों के आगे आने वाले भविष्य को प्रभावित करते हैं। दुनिया भर में बच्चों की गम्भीर बीमारियों के इलाज के लिए  लगातार शोध चलते रहते हैं। बच्चों में होने वाली बीमारियों का नकारात्मक असर न केवल बच्चे व परिवार पर पड़ता है बल्कि समय से इलाज न होने पर यह देश के लिए एक बहुमूल्य ह्यूमन रिसोर्स के नुकसान  का कारण भी बनता है। इसलिए बच्चों में होने वाले रोगों का समय से इलाज नितांत अवाश्यक है। इन सभी मुद्दों को ध्यान के रखते हुए ही मेदांता हॉस्पिटल ने देश की अत्याधुनिक पीआईसीयू की शुरुआत की है, यह यूपी में पहली सबसे अत्याधुनिक पीआईसीयू है।" 

मेदांता में पीडियाट्रिक्स से सम्बंधित इलाज के लिए इंटीग्रेटेड मेडिकल यूनिट है, जिसका उद्देश्य बच्चों को पूरी तरह संवेदनशीलता के साथ उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इनमें  इनपेशेंट बाल चिकित्सा सुविधाओं की एक विस्तृत श्रृंखला है, जिसके तहत विशेष व महत्वपूर्ण देखभाल भी शामिल है।  यह सुपर-स्पेशियलिटी टीम है, जिसमें ऑन्कोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट और क्लिनिकल नर्सेज की टीम बच्चों के लिए सबसे उन्नत तकनीक और नवीनतम शोध द्वारा अपनाई गई चिकित्सा पद्धति का उपयोग करती है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

महाराष्ट्र में कोरोना के 722 नए केस आए सामने

महाराष्ट्र में कोरोना के 722 नए केस आए सामने

हे.जा.स. April 25 2023 28663

राज्य में कोरोना से रिकवरी रेट 98.10% और मृत्यु दर 1.81% बना हुआ है। बता दें कि राज्य में ओमिक्रॉन (

प्रदेश में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मास्क अनिवार्य

प्रदेश में बढ़ा कोरोना संक्रमण, मास्क अनिवार्य

आरती तिवारी April 13 2023 37652

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर जिले में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल तत्काल क्रिय

टीबी से भी फेफड़े में हो सकती है निमोनिया

टीबी से भी फेफड़े में हो सकती है निमोनिया

हुज़ैफ़ा अबरार November 12 2022 28685

फेफड़े के संक्रमण की वजह से तो निमोनिया हो ही सकती है, कुछ अन्य कारण भी हैं जिनसे यह हो सकती है, जैस

चीन के बाद जापान-अमेरिका में भी फूटा कोरोना बम

चीन के बाद जापान-अमेरिका में भी फूटा कोरोना बम

हे.जा.स. December 22 2022 23824

चीन ही नहीं दुनियाभर में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में दुनियाभर में 5.37 ला

बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण अत्यन्त आवश्यक- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण अत्यन्त आवश्यक- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर March 02 2021 21346

बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण अत्यन्त आवश्यक है क्योंकि प्रत्येक 53 सेकेण्ड में एक नवजात बच्चे की मृ

अमेरिका ने भारत में बनी एजरीकेयर आई ड्रॉप को लेकर जारी किया अलर्ट

अमेरिका ने भारत में बनी एजरीकेयर आई ड्रॉप को लेकर जारी किया अलर्ट

हे.जा.स. February 05 2023 59596

अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डीजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए

हवाई अड्डों पर विदेशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों की होगी रैंडम कोविड-19 की जांच

हवाई अड्डों पर विदेशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय विमान यात्रियों की होगी रैंडम कोविड-19 की जांच

विशेष संवाददाता December 22 2022 28558

सूत्र बतातें हैं कि चीन समेत विभिन्न देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 जांच के ल

स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी ख़र्च के कारण 50 करोड़ से ज़्यादा लोग गम्भीर निर्धनता के हालत में पहुँचे।

स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी ख़र्च के कारण 50 करोड़ से ज़्यादा लोग गम्भीर निर्धनता के हालत में पहुँचे।

हे.जा.स. December 13 2021 34096

कोविड-19 महामारी के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी ख़र्च के कारण 50 करोड़ से ज़्यादा लोग अत्यन्त गम्भ

स्वास्थ्य पर आयोडीन का प्रभाव

स्वास्थ्य पर आयोडीन का प्रभाव

लेख विभाग October 21 2022 32434

वर्तमान समय में विश्व भर में आयोडीन अल्पता विकार प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या बन गई है। विश्व

राजस्थान के पिपलांत्री मॉडल का संयुक्त राष्ट्र भी हुआ कायल

राजस्थान के पिपलांत्री मॉडल का संयुक्त राष्ट्र भी हुआ कायल

रंजीव ठाकुर August 25 2022 26427

राजस्थान के रेगिस्तान में एक शख्स ने पानी, पर्यावरण और बेटियों को बचाने की ऐसी मुहिम शुरू की कि ना क

Login Panel