देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

हर माह 15 तारीख को स्वास्थ्य इकाइयों पर मनेगा निक्षय दिवस

सेंट्रल टीबी डिविजन के निर्देशों के अनुक्रम में क्षय रोगियों के पूर्ण स्वस्थ होने के लिए गुणवत्तापूर्ण सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रदेश के समस्त जनपदों में हर माह की 15 तारीख को सभी जनपद एवं ब्लाक स्तरीय पीएचसी और आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर निक्षय दिवस मनाया जाएगा।

0 54767
हर माह 15 तारीख को स्वास्थ्य इकाइयों पर मनेगा निक्षय दिवस प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ । देश को वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से नित नए कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में यह निर्णय लिया गया है कि टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान, गुणवत्तापूर्ण इलाज और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर माह की 15 तारीख को प्रदेश की स्वास्थ्य इकाइयों पर निक्षय दिवस मनाया जाएगा। किसी भी महीने में 15 तारीख को अवकाश की स्थिति में निक्षय दिवस अगले कार्य दिवस पर मनाया जाएगा।

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश (National Health Mission-Uttar Pradesh) की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने इस बारे में प्रदेश के सभी जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (District Magistrates and Chief Medical Officers) को पत्र जारी किया। इसके माध्यम से उन्होंने अवगत कराया है कि टीबी एक प्रमुख सामाजिक समस्या है। भारत विश्व के 20 फीसद रोगियों के साथ सबसे अधिक टीबी ग्रसित व्यक्तियों का देश है। प्रदेश में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (Tuberculosis eradication program) के तहत 5.5 लाख अधिसूचना का लक्ष्य केंद्र सरकार द्वारा तय किया गया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए ही प्रदेश की स्वास्थ्य इकाइयों पर सामूहिक प्रयास की जरूरत है।

 

सेंट्रल टीबी डिविजन के निर्देशों के अनुक्रम में क्षय रोगियों के पूर्ण स्वस्थ होने के लिए गुणवत्तापूर्ण सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रदेश के समस्त जनपदों में हर माह की 15 तारीख को सभी जनपद एवं ब्लाक स्तरीय पीएचसी और आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (Ayushman Bharat Health and Wellness Center) पर निक्षय दिवस मनाया जाएगा।

 

निक्षय दिवस (Nikshay Divas) से पहले आशा कार्यकर्ता (ASHA workers) गृह भ्रमण कर टीबी के बारे में और दिवस के आयोजन के बारे में समुदाय को जागरूक करेंगी। स्वास्थ्य इकाइयों पर एलईडी के जरिये टीबी के बारे में जागरूकता सम्बन्धी फिल्म भी प्रसारित की जाएगी। निक्षय दिवस की उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। आशा कार्यकर्ता संभावित टीबी मरीजों की सूची तैयार कर उन्हें हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तक लाने का कार्य करेंगी । कम्युनिटी हेल्थ आफिसर (सीएचओ) द्वारा मरीजों की प्रारम्भिक जांच ( उपलब्धता के आधार पर) एचआईवी, डायबिटीज (HIV, diabetes) और अन्य जांच सुनिश्चित की जायेगी । इसके अलावा बलगम का नमूना लिया जायेगा और उसे निक्षय पोर्टल पर प्रिजमिटिव आईडी बनाते हुए नजदीकी टीबी जांच केंद्र पर भेजा जाएगा ।

 

 निक्षय दिवस पर ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या के सापेक्ष 10 प्रतिशत मरीजों की बलगम जांच सुनिश्चित की जायेगी। सीएचओ और आशा द्वारा निक्षय दिवस पर मिलने वाली सुविधाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा। सीएचओ जाँच में टीबी की पुष्टि वाले मरीजों के परिवार के अन्य सदस्यों की भी टीबी स्क्रीनिंग सुनिश्चित करेंगे। आशा कार्यकर्ता निक्षय दिवस पर टीबी मरीजों के बैंक खाते का विवरण आशा संगिनी को मुहैया कराएंगी और आशा संगिनी  सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस) को निक्षय पोर्टल पर दर्ज कराने को देंगी। इस दिवस पर प्राइवेट प्रैक्टिशनर को टीबी नोटिफिकेशन, कांटेक्ट ट्रेसिंग और फालोअप के लिए प्रेरित किया जाएगा। 

 

  • क्षय रोगियों के लिए हर जरूरी दवाएं मुफ्त उपलब्ध हों।

 

  • स्वास्थ्य इकाई पर टीबी की जाँच, उपचार के बारे में परामर्श की व्यवस्था की जाए।

 

  • निक्षय दिवस पर स्वास्थ्य इकाई पर आने वाले संभावित टीबी मरीजों की सूची के अनुसार उनकी जांच करायी जाएगी, एचआईवी-डायबिटीज की भी जाँच होगी।

 

  • स्वास्थ्य इकाइयों पर सम्भावित मरीजों के बैठने की खुली जगह हो और इकाई के बाहर खुले स्थान पर बलगम के नमूने लेने के लिए कफ कार्नर बनाये जाएँ।

 

  • जनपद स्तर पर सीएमओ की अध्यक्षता में हर माह की 16 तारीख को मासिक बैठक कर निक्षय दिवस के समस्त कार्यों की समीक्षा हो और समस्त प्रकरणों का निस्तारण किया जाए और अगले दिन उस बारे में जिलाधिकारी को अवगत कराया जाए।

 

संभावित क्षय रोगियों की पहचान के  लक्षण -  Symptoms of identification of possible Tuberculosis patients

  • दो सप्ताह या अधिक समय से खांसी होना
  • दो सप्ताह या अधिक समय से बुखार आना
  • वजन में कमी आना/ भूख न लगना
  • बलगम से खून आना

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आयुर्वेदिक दवाएं डाल रही है किडनी पर असर - यूरोलॉजिस्ट डॉ मयंक मोहन अग्रवाल

रंजीव ठाकुर June 06 2022 39847

पूरे देश में किडनी ट्रांसप्लांट की इतनी अधिक जरुरत है कि उसे आप आसानी से पूरा नहीं कर सकते हैं इसलिए

कोरोना वायरस के बाद आया मस्तिष्क खाने वाला ‘अमीबा’

कोरोना वायरस के बाद आया मस्तिष्क खाने वाला ‘अमीबा’

विशेष संवाददाता December 30 2022 26437

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बीमारी के बारे में 1937 में पहली बार अमेरिका में पता चला था। यह एक ऐसी बीमा

निजी अस्पताल के मकड़जाल में फंसते आमजन, अस्पताल में कराया गया नाबालिग का गर्भपात

निजी अस्पताल के मकड़जाल में फंसते आमजन, अस्पताल में कराया गया नाबालिग का गर्भपात

आरती तिवारी May 22 2023 30525

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये। ऐसे ग

बच्चे के जन्म से पहले ही किया गया जेनेटिक बीमारी का इलाज

बच्चे के जन्म से पहले ही किया गया जेनेटिक बीमारी का इलाज

हे.जा.स. November 11 2022 29294

आयला बशीर के परिवार में ऐसा आनुवांशिक रोग है, जिसकी वजह से शरीर में कुछ या सभी प्रोटीन नहीं बनते और

चीन के एक ज़िले में 35 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच का अभियान

चीन के एक ज़िले में 35 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच का अभियान

हे.जा.स. April 26 2022 27637

चीन के आधिकारिक मीडिया ने बताया कि बीजिंग की स्थानीय सरकार ने लगभग 35 लाख निवासियों के घर चाओयांग जि

बिना स्टाफ, मशीनरी और पैथोलॉजी के चल रहा 70 बेड का सरकारी ट्रामा सेंटर

बिना स्टाफ, मशीनरी और पैथोलॉजी के चल रहा 70 बेड का सरकारी ट्रामा सेंटर

रंजीव ठाकुर July 24 2022 34695

सीतापुर जनपद के खैराबाद में 19 दिसम्बर 2016 से 70 बेड का ट्रामा सेंटर संचालित हो रहा है लेकिन जरूरी

सर्दियों में नहाने से पहले इस तेल को पानी में मिला लें, नहीं होगी रूखी स्किन

सर्दियों में नहाने से पहले इस तेल को पानी में मिला लें, नहीं होगी रूखी स्किन

श्वेता सिंह November 07 2022 110481

इसे पानी में मिलाकर नहाने से शरीर की चमक बनी रहती है। इसमें मौजूद विटामिन-ई, पालीफेनोल और सायटोस्टेर

बुढ़ापा आने के संभावित कारण

बुढ़ापा आने के संभावित कारण

लेख विभाग October 03 2022 31999

जैसे जैसे हमारी आयु बढ़ती है, हमारे शरीर की कई प्रणालियां जर्जर होने लगती हैं। जैसे कि हमारी आंखे कम

लंबे समय तक सुंदर दिखने में प्लास्टिक सर्जरी मददगार होती है: डॉक्टर कनिका

एस. के. राणा February 01 2026 5971

सुंदर दिखने की चाह में कभी-कभी लोग बहुत कुछ गलत भी कर बैठते हैं। कभी-कभी पार्लर में बहुत प्रकार के प

बुलन्दशहर में स्वास्थ्य एटीएम मशीन का होगा संचालन

बुलन्दशहर में स्वास्थ्य एटीएम मशीन का होगा संचालन

विशेष संवाददाता January 25 2023 27418

सीएमओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि, फिलहाल जनपद में दो स्वास्थ्य एटीएम मशीन जल्द चालू होने वाली है।

Login Panel