देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

बिहार में कोविड-19 के 4 मरीज मिले

गया पहुंचे 33 विदेशियों को सर्दी-जुकाम शिकायत होने के बाद आरटी पीसीआर जांच कराई गई जिसमें चार की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित होने की आई है। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का कार्यक्रम चल रहा जिसमें विदेशियों के आने का सिलसिला जारी है।

विशेष संवाददाता
December 27 2022 Updated: December 27 2022 03:05
0 31924
बिहार में कोविड-19 के 4 मरीज मिले सांकेतिक चित्र

गया। चीन में मिले कोरोना के नये वेरिएंट BF.7 से मचे कोहराम के बीच अब बिहार में 4 विदेशी यात्रियों को कोरोना संक्रमति पाया गया है। गया एयरपोर्ट पर RT-PCR टेस्ट में इन यात्रियों की जांच की गई थी जो पॉजटिव पाए गए। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। बता दें कि रविवार को गया में चार संक्रमित मिले जिसमें तीन लोग इंग्लैंड से तो एक म्यांमार से हैं। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का कार्यक्रम चल रहा जिसमें विदेशियों के आने का सिलसिला जारी है।

गया पहुंचे 33 विदेशियों को सर्दी-जुकाम (Cold and cough) की शिकायत होने के बाद आरटी पीसीआर (RT-PCR) जांच कराई गई जिसमें चार की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (corona infected) होने की आई है। सभी 33 यात्री गया एयरपोर्ट पर 20 दिसंबर को बैंकॉक से आए थे। संक्रमित में 3 इंग्लैंड के रहने वाले हैं जिन्हें बोधगया के एक होटल में मेडिकल किट (medical kit) देकर होम आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं एक म्यांमार का रहने वाला था जो दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है। इस खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग (health Department) पूरी तरह से अलर्ट है।

बता दें कि बोधगया में तिब्बती आध्यात्मिक बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा (religious leader dalai lama) एक महीने के प्रवास पर हैं। उनका तिब्बत मंदिर में आवासन स्थल बनाया गया है। आगामी 29 दिसंबर से 31 दिसंबर तक कालचक्र मैदान में प्रवचन देंगे। उनके प्रवचन में शामिल होने के लिए 50 से अधिक देशों से विदेशी पर्यटक,बौद्ध अनुयायी और बौद्ध लामाओ ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (online registration) कराया है। ऐसे में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर बोधगया में आयोजित प्रवचन में मास्क को अनिवार्य का एडवाइजरी डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने किया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खोजे गए 49 क्षय रोगी 

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में खोजे गए 49 क्षय रोगी 

हुज़ैफ़ा अबरार August 06 2022 32722

दस्तक अभियान के तहत टीम के द्वारा 5.51 लाख से अधिक घरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान 49 संदिग्ध क्

ओमिक्रॉन वैरिएंट के मिथक और वास्तविकता की जानकारी के लिए ज़रूर पढ़ें।

ओमिक्रॉन वैरिएंट के मिथक और वास्तविकता की जानकारी के लिए ज़रूर पढ़ें।

लेख विभाग December 13 2021 25341

ओमिक्रॉन वैरिएंट पर वैक्सीन असरदार नहीं होगी। हालांकि एजेंसी ने यह भी कहाकि यह डेल्टा वैरिएंट की तुल

उत्तर प्रदेश के 48 ज़िलों में मेडिकल कॉलेज, 16 और जिलों में खोलने की प्रक्रिया चालू

उत्तर प्रदेश के 48 ज़िलों में मेडिकल कॉलेज, 16 और जिलों में खोलने की प्रक्रिया चालू

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2022 31874

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राज्य के 27 जिलों में कोई राजकीय या निजी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं।

चावल और मेथी के इस नुस्खे से डैंड्रफ से मिलेगी राहत

चावल और मेथी के इस नुस्खे से डैंड्रफ से मिलेगी राहत

श्वेता सिंह November 03 2022 37584

मेथी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो रूसी से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। चावल और

इन होम्योपैथिक मेडिसिन से कम करें वजन और पेट की चर्बी

इन होम्योपैथिक मेडिसिन से कम करें वजन और पेट की चर्बी

श्वेता सिंह August 28 2022 121039

वजन कम करने के लिए होम्योपैथिक दवा ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पतले होने क

हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

हरियाणा नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू

विशेष संवाददाता October 12 2022 37710

प्रोविजनल सीट एलोकेशन का परिणाम 16 अक्टूबर 2022 को जारी हो जाएगा। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार सभी उम्मीद

गुणों से भरपूर है लहसुन।

गुणों से भरपूर है लहसुन।

लेख विभाग July 08 2021 48007

लहसुन कल्क का प्रयोग अनेक व्याधियों की चिकित्सा में किया गया है। लहसुन में अम्ल रस को छोड़कर शेष पाँ

कोविड़ संक्रमण के बाद हो सकती है थकान, सांस लेने में कठिनाई, स्वाद में कमी, सीन में दर्द जैसी समस्या।

कोविड़ संक्रमण के बाद हो सकती है थकान, सांस लेने में कठिनाई, स्वाद में कमी, सीन में दर्द जैसी समस्या।

लेख विभाग October 16 2021 26338

एक चौथाई से अधिक रोगियों को सांस लेने में कठिनाई होती थी। सीने में दर्द और धड़कन भी आम तौर पर रिपोर्

9 अप्रैल को आयोजित होगी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा

9 अप्रैल को आयोजित होगी ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा

अखण्ड प्रताप सिंह March 11 2022 35052

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा का आय

नीट एमडीएस 2023 परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव

नीट एमडीएस 2023 परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव

एस. के. राणा November 17 2022 38268

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जनरल, एससी, एसटी, ओबीसी और यूआर-पीडब्ल्यूडी सहित प्रत्येक श्रेणी के ल

Login Panel