देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

दुनिया में बढ़े कोरोना संक्रमण और मौत के मामले। 

संक्रमण के मामलों में पिछले हफ्ते करीब 10 फीसदी यानी की लगभग 30 लाख की वृद्धि हुई। इनमें से सबसे अधिक मामले ब्राजील, भारत, इंडोनेशिया और ब्रिटेन में आए।

0 25497
दुनिया में बढ़े कोरोना संक्रमण और मौत के मामले।  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली / वाशिंगटन (एपी)। कोरोना वायरस से होने वाली मौत और संक्रमण के मामलों की संख्या एक फिर दुनिया भर में बढ़ रही है जिससे पाबंदियों का एक और दौर शुरू हो रहा है तथा जनजीवन के सामान्य होने की उम्मीद कमजोर होती जा रही हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को बताया कि लगातार नौ हफ्तों की गिरावट के बाद मौत की संख्या पिछले हफ्ते बढ़ी है। पिछले हफ्ते 55,000 से अधिक लोगों ने जान गंवायी जो उससे पहले वाले हफ्ते के मुकाबले तीन प्रतिशत अधिक है। वहीं संक्रमण के मामलों में पिछले हफ्ते करीब 10 फीसदी यानी की लगभग 30 लाख की वृद्धि हुई। इनमें से सबसे अधिक मामले ब्राजील, भारत, इंडोनेशिया और ब्रिटेन में आए।

संक्रमण के मामले बढ़ने की वजह टीकाकरण की कम दर, मास्क पहनने के नियमों में ढील और अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप का तेजी से फैलना हो सकता है। डब्ल्यूएचओ ने 111 देशों में इस स्वरूप की पहचान की है और आने वाले महीनों में यह दुनियाभर में फैल सकता है।

जॉन्स हॉप्किन्स विश्वविद्यालय में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. डेविड डाउडी ने आगाह किया, ‘‘यह पहचानना महत्वपूर्ण है कि कोविड में विस्फोटक तरीके से संक्रमण फैलाने की क्षमता है।’’

महामारी के मामले बढ़ने के बीच अर्जेंटीना में मृतकों की संख्या 1,00,000 के पार चली गयी है। रूस में कोरोना वायरस से रोज होने वाली मौत की संख्या इस हफ्ते सबसे अधिक दर्ज की गयी। बेल्जियम में कोविड-19 के डेल्टा स्वरूप के मामले पिछले हफ्ते से लगभग दुगुना हो गए हैं। ब्रिटेन में छह महीनों में पहली बार एक दिन में 40,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए।

म्यांमार में शवदाहगृहों में सुबह से लेकर रात तक काम हो रहा है। इंडोनेशिया में बुधवर को करीब 1,000 लोगों ने जान गंवाई और 54,000 से अधिक नए मामले आए।

दुनिया में टीकाकरण की सबसे अधिक दर वाले देशों में से एक अमेरिका में पिछले दो हफ्तों में संक्रमण के रोज आने वाले मामले दुगुने हो गए हैं। अमेरिका की सबसे घनी आबादी वाले काउंटी लॉस एंजिलिस में मंगलवार को लगातार पांचवें दिन 1,000 से अधिक नए मामले आए।

तोक्यो में इस महीने ओलंपिक खेलों के शुरू होने से पहले चौथी बार आपातकाल लग गया है। वहां संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अस्पतालों में बिस्तर भरने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ओलंपिक से पहले मामले 1,000 से अधिक तक बढ़ सकते हैं और खेलों के दौरान हजारों तक हो सकते हैं।

मामलों में वृद्धि के कारण ऑस्ट्रेलिया के सिडनी जैसे स्थानों पर अतिरिक्त पाबंदियां लगा दी गयी हैं। वहां कम से कम जुलाई के अंत तक 50 लाख निवासी लॉकडाउन के दायरे में रहेंगे। दक्षिण कोरिया ने सियोल में कड़ी पाबंदियां लागू की हैं। बार्सीलोना समेत स्पेन के कई हिस्सों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है। लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि बसों और ट्रेनों में मास्क पहनना होगा। इटली ने विदेश जाने वाले लोगों को आगाह किया है कि उन्हें स्वदेश लौटने से पहले पृथक वास करना पड़ सकता है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कई देश बाकी की सभी एहतियातों को हटाने के दबाव का सामना कर रहे हैं लेकिन उसने आगाह किया कि सही तरीके से ऐसा करने में नाकाम रहने पर संक्रमण को और फैलने का मौका मिलेगा।

मौका मिलेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

डेंगू को लेकर सीएम योगी ने फिर दिए सख्त निर्देश

डेंगू को लेकर सीएम योगी ने फिर दिए सख्त निर्देश

आरती तिवारी November 06 2022 29066

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगम, स्थानीय निकाय साफ सफाई, फॉगिंग, एंटी लारवा स्प्रे पर व

देश में गर्भनिरोधक साधनों की मांग बढ़ी, कुल प्रजनन दर में गिरावट आयी

देश में गर्भनिरोधक साधनों की मांग बढ़ी, कुल प्रजनन दर में गिरावट आयी

विशेष संवाददाता May 08 2022 32163

देश की कुल प्रजनन दर 2.2 से घटकर 2.0 हो गई है। यह जनसंख्या नियंत्रण उपायों की अहम प्रगति को दर्शाता

दुबई में योग करने के लिए जुट 2,000 लोग, बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

दुबई में योग करने के लिए जुट 2,000 लोग, बनाया नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

हे.जा.स. May 15 2023 46785

दुबई स्पोर्ट्स काउंसिल ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग के लाभों को बढ़ावा देने के लिए किया

स्वास्थ्य विषमताओं के कारण अनेक विकलांगजन की समय से पहले ही मौत हो जाती है: विश्व स्वास्थ्य संगठन

स्वास्थ्य विषमताओं के कारण अनेक विकलांगजन की समय से पहले ही मौत हो जाती है: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. December 04 2022 27466

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को प्रकाशित ‘Global report on health equity for persons with disab

डॉक्टरों का रिटायरमेंट 70 साल में करने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

डॉक्टरों का रिटायरमेंट 70 साल में करने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

आरती तिवारी January 12 2023 40267

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पीएमएस के डॉक्टरों की सेवानिवृत्त आयु को 65 से 70 करना जरूरी है ताकि विश

कोरोनारोधी टीके कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंज़ूरी मिली।

कोरोनारोधी टीके कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंज़ूरी मिली।

हे.जा.स. December 28 2021 40568

केन्द्रीय स्वास्थ्य ने सीडीएससीओ की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा ‘कोवोवैक्स’ और ‘कोर्ब

पतली भौंहों पर आईब्रो पेंसिल लगाने का सही तरीका।

पतली भौंहों पर आईब्रो पेंसिल लगाने का सही तरीका।

सौंदर्या राय September 19 2021 41669

जिन लोगों की आईब्रोज पतली या कम है वो अक्सर भौंहों को मोटा दिखाने के लिए आईब्रो पेंसिल का इस्तेमाल क

कैंसर को लेकर पूरी दुनिया में चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी

कैंसर को लेकर पूरी दुनिया में चुनौतीपूर्ण स्थिति बनी

हे.जा.स. February 03 2023 26179

डब्ल्यूएचओ के अनुसार कैंसर की घटनाओं की रिपोर्ट में यदि इसी प्रकार वृद्धि जारी रही तो 2040 तक कैंसर

एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए राज्य-स्तर पर कदम उठाना ज़रूरी: डा वेद प्रकाश 

एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए राज्य-स्तर पर कदम उठाना ज़रूरी: डा वेद प्रकाश 

हुज़ैफ़ा अबरार September 13 2026 1764

सेप्सिस (Sepsis) एक गंभीर और जानलेवा स्थिति है, जो तब होती है जब शरीर किसी संक्रमण के प्रति अत्यधिक

गर्मियों में ऐसे रखे अपने होठों को कोमल, गुलाबी और खूबसूरत

गर्मियों में ऐसे रखे अपने होठों को कोमल, गुलाबी और खूबसूरत

सौंदर्या राय April 15 2022 45173

गर्मियों में होंठ रूखे हो जाते हैं।इस मौसम में होंठों को बहुत केअर की बहुत जरूरत होती है। । आइए जानत

Login Panel