देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

मानवता के पास टीकाकरण सर्वश्रेष्ठ उम्मीद: प्रधानमन्त्री

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से उभरने के लिए वैक्सीनेशन एक उम्मीद है। हमने शुरू से ही वैक्सीनेशन अभियान को डिजिटल माध्यम से जोड़ा है।

एस. के. राणा
July 06 2021 Updated: July 06 2021 01:11
0 28611
मानवता के पास टीकाकरण सर्वश्रेष्ठ उम्मीद: प्रधानमन्त्री प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोविड के खिलाफ विजेता के तौर पर उभरने के लिए मानवता के पास टीकाकरण की सर्वश्रेष्ठ उम्मीद है। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि महामारी की शुरुआत से ही भारत अपने अनुभव, विशेषज्ञता, संसाधनों को वैश्विक समुदाय के साथ साझा करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। अनुभव यह दिखाता है कि कोई राष्ट्र अलग-थलग रहकर कोविड की चुनौती का समाधान नहीं कर सकता, हमें मानवता के लिए साथ काम करना होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से उभरने के लिए वैक्सीनेशन एक उम्मीद है। हमने शुरू से ही वैक्सीनेशन अभियान को डिजिटल माध्यम से जोड़ा है। हम सभी को एकसाथ मिलकर आगे बढ़ना होगा। कोरोना संक्रमण से जितने भी देशों में लोगों की मृत्यु हुई हैं, मैं उन सभी लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। कोई भी राष्ट्र कितना भी मजबूत क्यों ना हो लेकिन वह इस तरह की महामारी का सामना अकेले नहीं कर सकता है।

बता दें कि इस कोविन कॉन्क्लेव में कई देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले हेल्थ और तकनीकी से जुड़े एक्सपर्ट शामिल हुए। इसका मकसद कोविन प्लेटफॉर्म के जरिए कोरोना से लड़ने के लिए वैश्विक वैक्सीनेशन के संबंध में भारत के अनुभव को साझा करना है। हाल ही में कई देशों ने भारत के टीकाकरण अभियान में इस्तेमाल हो रही कोविन तकनीकी में अपनी रुचि दिखाई है। भारत में कोविन तकनीकी साझा करने के लिए तैयार है। 

वहीं, कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि हम अपनी कोविन प्लेटफॉर्म तकनीक को पूरी दूनिया को देने के लिए उत्साहित है। मुझे उम्मीद है कि भारत के कोविन प्लेटफॉर्म से सभी देशों को फायदा होगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

खीरे से ऐसे बनाएं फेस टोनर

खीरे से ऐसे बनाएं फेस टोनर

सौंदर्या राय May 13 2023 139816

गर्मी में त्वचा का अधिक ध्यान रखने की जरूरत पड़ती है। वहीं खीरे का टोनर त्वचा को ताजगी देने और उसे र

देश में पर्याप्त मात्रा में न्यूमोकोकल टीके उपलब्ध, टीके की कमी बताने वाला समाचार भ्रामक एवं असत्य

देश में पर्याप्त मात्रा में न्यूमोकोकल टीके उपलब्ध, टीके की कमी बताने वाला समाचार भ्रामक एवं असत्य

एस. के. राणा October 08 2022 32578

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “टीके की कमी बताने वाला मीडिया समाचार भ्रामक एवं असत्य ह

ओमिक्रॉन वैरिएंट्स संक्रमण से लॉन्ग कोविड का खतरा हो सकता है: शोध

ओमिक्रॉन वैरिएंट्स संक्रमण से लॉन्ग कोविड का खतरा हो सकता है: शोध

लेख विभाग January 15 2023 28722

लॉन्ग कोविड को जानने के लिए किए गए शोध के निष्कर्ष में वैज्ञानिकों का कहना है कि ओमिक्रॉन भले ही हल्

एपिलेप्सी (Epilepsy) जिसे आम बोलचाल में मिर्गी कहते हैं की भारत में नई दवा लॉन्च

एपिलेप्सी (Epilepsy) जिसे आम बोलचाल में मिर्गी कहते हैं की भारत में नई दवा लॉन्च

हुज़ैफ़ा अबरार September 17 2026 679

एपिलेप्सी (Epilepsy) जिसे आम बोलचाल में मिर्गी कहते हैं, मस्तिष्क से जुड़ी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है

ओमिक्रोन संक्रमण के मामले बढ़ रहे तेजी से
केजीएमयू के डॉ. सूर्यकान्त ने फिर बढ़ाया देश का मान

केजीएमयू के डॉ. सूर्यकान्त ने फिर बढ़ाया देश का मान

रंजीव ठाकुर April 30 2022 35083

उत्तर प्रदेश के जाने माने चिकित्सक डॉ. सूर्यकान्त को प्रतिष्ठित मैकमास्टर टेक्स्टबुक ऑफ इंटरनल मेडिस

देश में कोविड-19 से हुई मौतों ने डराया, एक दिन में 4,100 संक्रमित रोगियों की मौत

देश में कोविड-19 से हुई मौतों ने डराया, एक दिन में 4,100 संक्रमित रोगियों की मौत

एस. के. राणा March 26 2022 36653

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़े के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 1,660 न

इस्राइल के वैज्ञानिकों ने विकसित किया दुनिया का पहला कृत्रिम भ्रूण, प्राकृतिक भ्रूण से 95 फीसदी समान

इस्राइल के वैज्ञानिकों ने विकसित किया दुनिया का पहला कृत्रिम भ्रूण, प्राकृतिक भ्रूण से 95 फीसदी समान

हे.जा.स. August 07 2022 54566

वैज्ञानिकों ने चूहे के स्टेम सेल से भ्रूण को विकसित किया है। शोधकर्ताओं ने इसके लिए न तो कोई निषेचित

कोविड-19 से वर्ष 2021 में एक करोड़ 49 लाख लोगों की मौत हुई: डब्लूएचओ

कोविड-19 से वर्ष 2021 में एक करोड़ 49 लाख लोगों की मौत हुई: डब्लूएचओ

एस. के. राणा May 07 2022 28888

डब्लूएचओ ने अतिरिक्त मृतक संख्या, एक करोड़ 33 लाख से एक करोड़ 66 लाख के बीच होने का अनुमान व्यक्त कि

अब वायरस की चपेट में गायें और भैंसें, लंपी त्वचा रोग से मर रहें दुधारू पशु

अब वायरस की चपेट में गायें और भैंसें, लंपी त्वचा रोग से मर रहें दुधारू पशु

एस. के. राणा August 08 2022 38498

लंपी त्वचा रोग कैप्रीपोक्स वायरस के कारण होता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बीमारी दुनिया भर में प

Login Panel