











































प्रतीकात्मक
नयी दिल्ली। भारत में अभी कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी ही पड़ी है कि तीसरी लहर को लेकर कयास लगने लगे हैं। इस बात की संभावना जताई जाने लगी है कि अगस्त तक इस महामारी की तीसरी लहर आ सकती है, जो कि सितंबर तक अपने चरम पर पहुंच जाएगी। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा तैयार एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है।
एसबीआई की "कोविड -19: रेस टू फिनिशिंग लाइन" रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है, "मौजूदा आंकड़ों के अनुसार, भारत में जुलाई के दूसरे सप्ताह के आसपास रोजाना लगभग 10,000 कोविड -19 मामले सामने आ सकते हैं। हालांकि, मामले अगस्त के दूसरे पखवाड़े तक बढ़ सकते हैं।" आपको बता दें कि दूसरी लहर 7 मई को चरम पर थी, जब चार लाख से अधिक मामले सामने आए थे।
रिसर्च में कहा गया है कि अनुमान रुझानों पर आधारित हैं। वैश्विक डेटा से पता चलता है कि औसतन, तीसरी लहर के दौरान पहुंचने वाले चरम मामले कोरोनो वायरस महामारी की दूसरी लहर से लगभग दो या 1.7 गुना अधिक हैं। अधिकांश विशेषज्ञ लगभग एकमत हैं कि देश में कोरोना की तीसरी लहर आएगी।
जून में प्रकाशित एसबीआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि संभावित तीसरी लहर दूसरी जितनी गंभीर हो सकती है। हालांकि यह भी कहा गया है कि संक्रमण की संख्या दूसरी लहर के कारण कम भी हो सकती है।
भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर अप्रैल और मई में अपने चरम पर थी। देश ने इस अवधि के दौरान कई दिनों तक दैनिक संक्रमण और कोरोनो के कारण मौतों की रिकॉर्ड संख्या देखी। इस दौरान देश को ऑक्सीजन संकट से जूझना पड़ा। हालांकि, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों के कारण, दैनिक मामलों में कमी आई है। कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अब दैनिक मामलों में गिरावट के बीच अनलॉक करना शुरू कर दिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, भारत में 39,796 नए मामले सामने आए। इस दौरान 723 मरीजों की मौत हुई। इसके साथ ही कुल मामले बढ़कर 30,585,229 हो गए। इनमें से 29,700,430 लोगों ने इस महामारी को मात दिया है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5950
एस. के. राणा February 01 2026 0 5936
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
राजकीय नर्सेज संघ ने नियम विरूद्ध उ0प्र0 स्टेट मेडिकल फैकल्टी में नर्सिंग सलाहकार की तैनाती को लेकर
रुमेटॉयड आर्थराइटिस एक ऑटो-इम्यून बीमारी है। इसमें शरीर का प्रतिरोधी तंत्र स्वयं की कोशिकाओं को नुकस
CAR-T सेल थेरेपी एक तरह की इम्यून एंटीकैंसर ड्रग्स है यानी यह बॉडी के इम्यून सिस्टम को ही कैंसर सेल
हृदय को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से यू.एन. मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड र
मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर यानी तंत्रिका तंत्र संबंधी रोग है। जिससे पीड़ित होने पर तंत्रिका कोश
अंगदान को इस रूप में भी देखा जाना चाहिए कि मृत्यु के पश्चात अंगदान का प्रण लेने वाले न केवल कई व्यक्
देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का छठा मरीज मिला है। द्वारका में रहने वाली 22 वर्षीय अफ्रीका मूल
हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएल शेरवाल ने कहा कि एचपीवी का स्वदेशी टीका तैयार होने से केंद्र स
बिना कारण वजन कम होना लंबे समय तक बुखार रहना और अत्यधिक रात में पसीना आना जैसे चेतावनी लक्षणों पर भी
आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि प्रेग्नेंसी प्लान करते समय आपको दूसरी किसी बीमारी का इलाज न करव

COMMENTS