देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना से ठीक हुए मरीजों में बोन डेथ के मामले आये सामने।

मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती तीनों मरीजों की उम्र 40 साल से कम है। कोरोना से ठीक होने के दो महीने बाद ही उनमें एवैस्कुलर नेक्रोसिस यानी बोन डेथ के लक्षण विकसित होने लगे।

हे.जा.स.
July 06 2021 Updated: July 06 2021 03:36
0 21033
कोरोना से ठीक हुए मरीजों में बोन डेथ के मामले आये सामने। प्रतीकात्मक

मुंबई। कोरोना वायरस के बाद ब्लैक फंगस और अब  एक नया संकट पैदा हो गया है। म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के बाद अब कोरोना से ठीक हुए मरीजों में एवैस्कुलर नेक्रोसिस यानी बोन डेथ के नए मामले देखने को मिल रहे हैं। इस नई बीमारी में लोगों के शरीर की हड्डियां गलने लगती हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एवैस्कुलर नेक्रोसिस के तीन मामले सामने आए हैं। इस नई बीमारी ने डॉक्टरों की चिंता बढ़ा दी है। जबकि विशेषज्ञों ने कहा है कि आने वाले समय में इस घातक बीमारी के मामले बढ़ सकते है। 

मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती तीनों मरीजों की उम्र 40 साल से कम है। कोरोना से ठीक होने के दो महीने बाद ही उनमें एवैस्कुलर नेक्रोसिस यानी बोन डेथ के लक्षण विकसित होने लगे। म्यूकोरमाइकोसिस और एवैस्कुलर नेक्रोसिस दोनों ही स्टेरॉयड के इस्तेमाल से जुड़ी हुई हैं। बता दें कि कोरोना के मरीजों के इलाज में स्टेरॉयड का इस्तेमाल किया जाता है।

हिंदुजा अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा, इन मरीजों को फीमर बोन यानी जांघ की हड्डी में दर्द महसूस हुआ। ये तीनी ही मरीज डॉक्टर थे जिसके कारण उन्हें लक्षण पहचानने में आसानी हुई और वे तुंरत  इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गए। 

डॉ संजय अग्रवाल न कहा कि 36 साल के एक मरीज में कोरोना से ठीक होने के 67 दिन बाद एवैस्कुलर नेक्रोसिस की शिकायत हुई जबकि दो अन्य मरीजों में 57 और 55 दिनों के बाद इसके लक्षण दिखें। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को कोरोना के इलाज के दौरान स्टेरॉयड दिए गए थे।

एवैस्कुलर नेक्रोसिस पर डॉ.अग्रवाल का रिसर्च पेपर 'एवैस्कुलर नेक्रोसिस ए पार्ट ऑफ लॉन्ग कोविड-19'  शनिवार को प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल 'बीएमजे केस स्टडीज' में प्रकाशित हुआ। इसमें उन्होंने बताया कि कोविड -19 मामलों में 'जीवन रक्षक कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स का बड़े पैमाने पर उपयोग' के कारण एवीएन मामलों में बढ़ोत्तरी होगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गाजियाबाद में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़

गाजियाबाद में नकली दवाओं की फैक्ट्री का भंडाफोड़

आरती तिवारी November 14 2022 35870

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और ड्रग विभाग के गाजियाबाद, नोएडा व बुलंदशहर के अधिकारियों की टीम ने ट

आने वाले वर्षों में कोरोना की ही तरह और भी महामारियां आ सकती है: वैज्ञानिक

आने वाले वर्षों में कोरोना की ही तरह और भी महामारियां आ सकती है: वैज्ञानिक

एस. के. राणा February 23 2022 27565

वैज्ञानिक चिंता जता चुके हैं कि आने वाले वर्षों में कोरोना की ही तरह और भी महामारियां आ सकती हैं, जि

जानिये सनबाथ का तरीका, इससे बढ़ती है इम्युनिटी

जानिये सनबाथ का तरीका, इससे बढ़ती है इम्युनिटी

लेख विभाग March 19 2022 35679

सुबह थोड़ी देर धूप में बैठने से शरीर को अनेक फायदे होते हैं। सूरज की किरणें नर्वस सिस्टम को एक्टिवेट

हरदोई: उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया अस्पताल का किया निरीक्षण

हरदोई: उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने किया अस्पताल का किया निरीक्षण

आरती तिवारी November 15 2022 37573

उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी आज मेडिकल कॉलेज के अधीन आने वाले जिला अस्प

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं: केंद्र सरकार

नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के संभावित खतरे पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं: केंद्र सरकार

हे.जा.स. December 25 2021 31590

इस समय देश के 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में 358 ओमिक्रॉन के मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से

समलैंगिक जोड़े भी ले सकेंगे, बच्चे गोद

समलैंगिक जोड़े भी ले सकेंगे, बच्चे गोद

एस. के. राणा April 07 2023 35543

DCPCR ने याचिका में कहा कि दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में समलैंगिक जोड़ों को बच्चा गोद लेने की अनु

आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश  में 64 हजार मरीज़ों को मिला कैंसर का इलाज 

आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में 64 हजार मरीज़ों को मिला कैंसर का इलाज 

हुज़ैफ़ा अबरार July 18 2022 29647

सूबे की सरकार, कैंसर के इलाज के मामले में उत्तर प्रदेश को देश का माडल राज्य बनाना चाहती है। इसके लिए

डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. इवान जे. एफ. ह्यूटिन ने किया लोहिया संस्थान का दौरा

डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. इवान जे. एफ. ह्यूटिन ने किया लोहिया संस्थान का दौरा

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 784

वर्तमान और उभरती सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, स

वाराणसी में डॉक्टरों ने सीएचसी पर किया बच्चेदानी का पहला जटिल ऑपरेशन

वाराणसी में डॉक्टरों ने सीएचसी पर किया बच्चेदानी का पहला जटिल ऑपरेशन

श्वेता सिंह August 21 2022 43379

दुर्गाकुंड CHC पर डॉक्टरों ने एक 40 साल की महिला गुड्डी का कंप्लीट एब्डोमिनल हिस्टेरेक्टोमी का ऑपरेश

ग्वालियर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिला तो बहू ने ससुर को चादर पर घसीटा, वीडियो वायरल

जीतेंद्र कुमार March 25 2023 29976

ग्वालियर के नवनिर्मित 1000 बिस्तर वाले अस्पताल में एक बुजुर्ग पेशेंट को चादर पर बैठाकर खींचने का वीड

Login Panel