देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

वाराणसी में 50 हजार लोगों को नहीं मिला आयुष्मान कार्ड

गोल्डन कार्ड का आवेदन करने वाले जिन लोगों को कार्ड नहीं मिल पाया है, उनकी समस्या के बारे में संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। जो भी लोग पात्र हैं, नियमानुसार सभी को गोल्डन कार्ड दिलवाना विभाग की प्राथमिकता है। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ

विशेष संवाददाता
March 04 2023 Updated: March 04 2023 00:43
0 28625
वाराणसी में 50 हजार लोगों को नहीं मिला आयुष्मान कार्ड प्रतीकात्मक चित्र

वाराणसी। आयुष्मान गोल्डन कार्ड अगर आपके पास है तो आपका सरकारी, निजी अस्पतालों में जांच के साथ ही सर्जरी सहित अन्य सुविधाओं के लिए पैसे नहीं खर्च करने होंगे। गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए अभियान चलाकर शासन-प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। 

इसके बावजूद जिले में करीब 50 हजार लोगों को आयुष्मान कार्ड (Ayushman card) नहीं मिल पाया है। कार्ड के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद लोग सीएमओ कार्यालय (CMO office) स्थित आयुष्मान के कार्यालय पर जानकारी के लिए पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से तय कंपनी की स्वीकृति न होना प्रमुख वजह है।

मरीजों को जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज मिल सके, इसके उद्देश्य से ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana), मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (Mukhyamantri Jan Arogya Yojana) के तहत गोल्डन कार्ड (Golden cards) बनाए जा रहे हैं, लेकिन लोगों को कार्ड नहीं मिल पा रहे हैं। इसकी वजह से बहुत सारे लोग इलाज नहीं करा पा रहे हैं।

जिले में 307226 परिवार के सदस्यों का कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष 203947 परिवारों का एक कार्ड बन गया है। मानक के अनुसार एक परिवार में कम से कम 3 से 4 सदस्यों को कार्ड बनना है। ऐसे में कुल 1282440 कार्ड बनाए जाने हैं, जिसमें से 506419 कार्ड जारी हो चुके हैं। ऐसे में जिले में अभी कुल सात लाख लोगों के कार्ड बनने बाकी हैं।

पिछले साल नवंबर 2022 से फरवरी 2023 तक करीब 1.60 लाख लोगों ने कॉमन सर्विस सेंटर (Common Service Center  ) सहित अन्य माध्यमों से कार्ड के लिए आवेदन किया है। इसमें से करीब 50 हजार लोगों के आवेदन की स्वीकृति के लिए नामित कंपनी ने अब तक स्वीकृति जारी नहीं की है।

गोल्डन कार्ड का आवेदन करने वाले जिन लोगों को कार्ड नहीं मिल पाया है, उनकी समस्या के बारे में संबंधित कंपनी के प्रतिनिधियों से बात कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। जो भी लोग पात्र हैं, नियमानुसार सभी को गोल्डन कार्ड दिलवाना विभाग की प्राथमिकता है। - डॉ. संदीप चौधरी, सीएमओ

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड़ प्रतिबंधों से छूट का ऐलान किया केंद्र सरकार ने, फेस मास्क की अनिवार्यता जारी रहेगी

कोविड़ प्रतिबंधों से छूट का ऐलान किया केंद्र सरकार ने, फेस मास्क की अनिवार्यता जारी रहेगी

एस. के. राणा March 23 2022 32276

अभी फेस मास्क पहनना जरूरी होगा। 31 मार्च से सभी प्रतिबंध हट जाएंगे। बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोन

आ सकता है कोविड का डेल्टा से भी घातक वैरिएंट, देगा वैक्सीनों को भी धोखा।

आ सकता है कोविड का डेल्टा से भी घातक वैरिएंट, देगा वैक्सीनों को भी धोखा।

एस. के. राणा November 30 -0001 30584

कोरोना का डेल्टा रूप दुनिया के अधिकतर देशों को चपेट में ले चुका है। वायरस अब अपना जीवन बचाने के लिए

डायबिटीज के मरीज क्या पी सकते हैं गन्ने का जूस?

डायबिटीज के मरीज क्या पी सकते हैं गन्ने का जूस?

लेख विभाग April 09 2023 30717

गन्ने का जूस अधिकतर लोग पीना पसंद करते हैं. गन्ने का जूस सबसे ज्यादा गर्मियों में लू और गर्मी के प्र

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाएगा व्यापक टीकाकरण अभियान

रंजीव ठाकुर May 10 2022 35367

बेटियां भविष्य की जननी होती हैं। उन्हें सामाजिक कुरीतियों के साथ-साथ सर्वाइकल कैंसर जैसी प्राणघातक ज

समाज को नशामुक्त कर देश को स्वस्थ बनाएं: डॉ सूर्यकान्त

समाज को नशामुक्त कर देश को स्वस्थ बनाएं: डॉ सूर्यकान्त

हुज़ैफ़ा अबरार October 03 2022 32416

नशे के सेवन से बुरी संगत, तनाव, अपराध तथा युवावस्था में भटकाव आदि सामाजिक बुराईयों का जन्म होता हैं

दुनियाभर में मनाया जा रहा है ज़ूनोसिस-डे

दुनियाभर में मनाया जा रहा है ज़ूनोसिस-डे

आरती तिवारी July 06 2023 61453

पशुजन्य रोग एक वैश्विक स्तर की गंभीर बीमारी है जिसमें एक प्रजाति से दूसरी प्रजाति में संक्रमण फैलने

दुबग्गा स्थित अस्पताल में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था इलाज

दुबग्गा स्थित अस्पताल में झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा था इलाज

अबुज़र शेख़ October 04 2022 33922

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जब हॉस्पिटल पर छापा मारने पहुंची तो वहा पर कई अनियमितताएं सामने आयी

कार्बनिक पोलिमर से पानी के जहरीले प्रदूषकों को हटाकर साफ किया जाएगा: आईआईएसईआर

कार्बनिक पोलिमर से पानी के जहरीले प्रदूषकों को हटाकर साफ किया जाएगा: आईआईएसईआर

एस. के. राणा February 16 2022 36841

वैज्ञानिकों ने एक कार्बनिक पोलिमर विकसित किया है। यह पानी में से उच्च ध्रुवीय कार्बनिक सूक्ष्म प्रदू

नींबू पानी पीने के है ये फायदे

नींबू पानी पीने के है ये फायदे

आरती तिवारी September 12 2022 40307

नींबू पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, हेल्थ विशेषज्ञों की मानें तो सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना शरीर

आगरा में लड़कियों के निकल रहीं मूंछें, जानें इस बीमारी की वजह और कैसे करें बचाव

आगरा में लड़कियों के निकल रहीं मूंछें, जानें इस बीमारी की वजह और कैसे करें बचाव

श्वेता सिंह August 30 2022 35820

युवतियां माहवारी निर्धारित समय पर न आने की शिकायत लेकर पहुंच रही हैं। वजह पीसीओएस पाई जा रही है। कुछ

Login Panel