देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

गर्भपात कानूनों में बदलाव के बारे में 99 फीसदी महिलाओं को जानकारी नहीं: अध्ययन

गैर-सरकारी संगठन ‘फाउंडेशन फॉर रिप्रोडक्टिव हेल्थ सर्विसेज इंडिया’ द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि 32 प्रतिशत उत्तरदाता गर्भपात के कानूनी अधिकार के बारे में अनभिज्ञ थीं जबकि 95.5 प्रतिशत महिलाओं को एमटीपी (संशोधन) अधिनियम, 2021 के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

एस. के. राणा
March 03 2023 Updated: March 03 2023 23:26
0 29849
गर्भपात कानूनों में बदलाव के बारे में 99 फीसदी महिलाओं को जानकारी नहीं: अध्ययन प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली (भाषा)। देश में 99 फीसदी महिलाओं को गर्भपात कानूनों में किए गए बदलावों के बारे में जानकारी नहीं है। ‘गर्भ का चिकित्‍सकीय समापन’ (MTP), अधिनियम के बारे में जागरूकता को लेकर हाल में किए गए एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।


अध्ययन में यह भी दावा किया गया कि जिन तीन महिलाओं (women) का साक्षात्कार लिया गया, उनमें से एक ने गर्भपात को स्वास्थ्य का अधिकार नहीं माना या इसके बारे में अनिश्चित थीं।


गैर-सरकारी संगठन (NGO) ‘फाउंडेशन फॉर रिप्रोडक्टिव हेल्थ सर्विसेज इंडिया’ (FRHS India) द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि 32 प्रतिशत उत्तरदाता गर्भपात के कानूनी अधिकार के बारे में अनभिज्ञ थीं जबकि 95.5 प्रतिशत महिलाओं को एमटीपी (संशोधन) अधिनियम, 2021 के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।


नैदानिक परिवार नियोजन सेवाएं (clinical family planning services) प्रदान करने वाले एफआरएचएस इंडिया ने एमटीपी अधिनियम और सुरक्षित गर्भपात से संबंधित नियमों के बारे में जागरूकता के स्तर को लेकर किए गए अध्ययन के निष्कर्ष हाल में जारी किए हैं।


एफआरएचएस ने यह अध्ययन दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में किया था। एफआरएचएस इंडिया में कार्यक्रम एवं भागीदारी मामलों की निदेशक देबंजना चौधरी ने कहा,‘‘एमटीपी अधिनियम में करीब डेढ़ साल पहले संशोधन किया गया था, लेकिन गर्भपात (abortions) कराने वाली महिलाएं इस अधिनियम में किए गए बदलावों से अनभिज्ञ हैं। हमने पाया कि राजस्थान में सेवा प्रदाता (doctors) भी इस बदलाव के बारे में नहीं जानते कि भ्रूण के गर्भपात की अवधि 20 सप्ताह से बढ़ाकर 24 सप्ताह कर दी गई है।’’


अध्ययन में कहा गया कि यह ‘‘चिंताजनक’’ है कि 99 प्रतिशत महिलाओं को एमटीपी अधिनियम में बदलाव के बारे में नहीं पता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

उपमुख्यमंत्री के संज्ञान लेने से पहले चेता डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल

उपमुख्यमंत्री के संज्ञान लेने से पहले चेता डॉ राममनोहर लोहिया अस्पताल

रंजीव ठाकुर May 06 2022 33997

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि 5 मई 2022 को दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज की जब

फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित

फाइलेरिया सपोर्ट ग्रुप के सदस्यों को किया गया प्रशिक्षित

रंजीव ठाकुर August 17 2022 28440

स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) संस्था ने बुधवार को बक्शी का

COVID-19 वैक्सीन: केंद्र सरकार ने एक करोड़ कोविशल्ड टीकों के खरीद का दूसरा आदेश जारी किया 

COVID-19 वैक्सीन: केंद्र सरकार ने एक करोड़ कोविशल्ड टीकों के खरीद का दूसरा आदेश जारी किया 

हे.जा.स. February 07 2021 24800

केंद्र सरकार ने प्रथम चरण में कोविशिल्ड के 11 करोड़ टीके 231 करोड़ रुपये  में खरीदे थे। अब SII के सा

नेत्र शिविर में 162 मरीजों ने करवाई आंखों की जाँच

नेत्र शिविर में 162 मरीजों ने करवाई आंखों की जाँच

श्वेता सिंह November 08 2022 33265

श्री स्वामी चंद दास रामलीला कमेटी द्वारा 86 लोगों को डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच करने के बाद निशु

इन दो राज्यों में ओमिक्रॉन XBB1.16 वेरिएंट का ज्यादा कहर

इन दो राज्यों में ओमिक्रॉन XBB1.16 वेरिएंट का ज्यादा कहर

विशेष संवाददाता March 23 2023 25417

इस वेरिएंट से कोविड के मामलों में इजाफा हो रहा है। ओमिक्रॉन के इस नए वेरिएंट के सबसे ज्यादा केस कर्न

बलरामपुर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन की जल्द होगी तैनाती

बलरामपुर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन की जल्द होगी तैनाती

आरती तिवारी January 14 2023 29620

अस्पताल प्रशासन ने बर्न यूनिट को पूरी तरह से संचालित करने के लिए यहां प्लास्टिक सर्जन तैनात करने की

लखनऊ नर्सिंग होम एसो की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

लखनऊ नर्सिंग होम एसो की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

हुज़ैफ़ा अबरार August 09 2026 441

नई कार्यकारिणी में डॉ. कृष्ण कुमार त्रिपाठी अध्यक्ष, डॉ. सलमान खालिद सचिव तथा डॉ. प्रांजल अग्रवाल को

मरीजों को राहत, मेट्रो से दिल्ली एम्स पहुंचना होगा आसान

मरीजों को राहत, मेट्रो से दिल्ली एम्स पहुंचना होगा आसान

एस. के. राणा February 17 2023 27575

मिली जानकारी के अनुसार एम्स के आसपास के मेट्रो स्टेशन से ही शटल सेवा मिलेगी, जो मरीजों को ओपीडी एवं

शिल्पा बायोलॉजिकल और डॉ रेड्डीज में  स्पुतनिक वी वैक्सीन के विनिर्माण हेतु समझैता। 

शिल्पा बायोलॉजिकल और डॉ रेड्डीज में  स्पुतनिक वी वैक्सीन के विनिर्माण हेतु समझैता। 

एस. के. राणा May 18 2021 36862

शिल्पा बायोलॉजिकल प्राइवेट लिमिटेड (एसबीपीएल) के माध्यम से डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ तीन साल के ल

100 दिनों में एमबीबीएस की 1350 सीटें बढ़ाई गईं: बृजेश पाठक 

100 दिनों में एमबीबीएस की 1350 सीटें बढ़ाई गईं: बृजेश पाठक 

रंजीव ठाकुर July 09 2022 23812

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने योगी सरकार -2 के 100 दिन पूरे होने पर लोक भवन में स्वास्थ्य विभाग की रिप

Login Panel