देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में बिना लक्षण वाले टीबी के मरीज़ों की होगी जांच 

टीबी से जुड़े कोई विशेष लक्षण जैसे खांसी या कफ दिखाई नहीं देते हैं। इसे सब क्लिनिकल टीबी कहा जाता है। दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में हर साल करीब 26 लाख नए मरीज मिल रहे हैं जबकि कुल मरीजों की संख्या 28 लाख से अधिक होने का अनुमान है।

एस. के. राणा
March 06 2025 Updated: March 06 2025 07:44
0 167148
देश में बिना लक्षण वाले टीबी के मरीज़ों की होगी जांच  प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान योजना (TB Mukt Gram Panchayat Abhiyan) के अच्छे परिणाम आने के बाद अब देश में टीबी के बिना लक्षण वाले लोगों की जांच होगी। टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत 17 हजार ग्राम पंचायतों ने बीते एक साल में एक भी नया मामला नहीं मिलने का दावा किया है।

उत्तर प्रदेश से साल 2024 में 7,755 ग्राम पंचायतों ने टीबी मुक्त (TB free) होने का प्रमाण हासिल करने का दावा किया है। बीते एक वर्ष में 7,755 ग्राम पंचायतों ने आवेदन किया है जिसका सत्यापन एक सप्ताह में पूरा होगा। एक साल से अधिक समय तक नया रोगी नहीं मिलने पर संबंधित पंचायत को प्रमाण दिया जा सकता है। राष्ट्रीय टीबी प्रसार सर्वेक्षण (2019-2021) में टीबी के 42.6% मामले सबक्लिनिकल पाए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय (Ministry of Health) की प्रधान सलाहकार डॉ. सौम्या स्वामीनाथन का कहना है कि ऐसे रोगियों की पहचान करने का सबसे बेहतर तरीका छाती का एक्स-रे है। सभी राज्यों को इन गैर लक्षण वाले रोगियों को निगरानी में लेने के लिए कहा जा रहा है।

दरअसल टीबी से जुड़े कोई विशेष लक्षण जैसे खांसी या कफ दिखाई नहीं देते हैं। इसे सब क्लिनिकल टीबी कहा जाता है। दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, भारत में हर साल करीब 26 लाख नए मरीज (patients) मिल रहे हैं जबकि कुल मरीजों की संख्या 28 लाख से अधिक होने का अनुमान है।

इनमें 42.6% ऐसे भी हैं जिनमें बीमारी का लक्षण नहीं है, लेकिन समुदाय में संक्रमण फैलाने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश ने उच्च जोखिम श्रेणी के साथ सबक्लिनिकल मामलों (subclinical cases) को भी पकड़ना शुरू कर दिया है क्योंकि यहां ऐसे मामलों की संख्या करीब तीन लाख के आसपास है।

केंद्र सरकार के निर्देश पर बीते 7 दिसंबर 2024 से उत्तर प्रदेश सहित देशभर में 100 दिन का अभियान शुरू हुआ है। पहले चरण में यूपी के 15 जिले इसमें शामिल थे लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के निर्देश पर सभी जिलों में अभियान को लागू किया। हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान भी 19 मरीजों में ड्रग सेंसिटिव टीबी और एक ड्रग रेसिस्टेंट टीबी का मरीज भी पाया गया।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सेना चिकित्सा कोर में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स का समापन हुआ

सेना चिकित्सा कोर में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स का समापन हुआ

रंजीव ठाकुर September 05 2022 29758

युवा अधिकारियों को संबोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल संदीप मुखर्जी ने उन्हें पेशेवर क्षमता के उच्चतम

जब लोग कोरोना से डर रहे थें तब पूरी पैथोलॉजी काम कर रही थी।

रंजीव ठाकुर February 10 2021 31536

सब लोगों ने बिना किसी भय के ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभायी। सबने बहुत अच्छा काम किया और आज भी

भारत में कोरियाई समुदाय को तीसरी लहर से बचाने के लिए आगे आयी कोरियाई कंपनियां।

भारत में कोरियाई समुदाय को तीसरी लहर से बचाने के लिए आगे आयी कोरियाई कंपनियां।

एस. के. राणा July 13 2021 30417

कोरियाई कंपनियों ने भारत में कोरियाई प्रवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली द यूनाइटेड कोरियन एसोस

बलरामपुर में जिला अस्पताल का मंत्री अरविंद सिंह पटेल ने किया निरीक्षण

बलरामपुर में जिला अस्पताल का मंत्री अरविंद सिंह पटेल ने किया निरीक्षण

आरती तिवारी October 29 2022 32164

प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन के अधिकारी लगातार औचक निरीक्षण कर रहे ह

देवी शीतला हॉस्पिटल एंड ट्रामा केअर सेंटर का हुआ उद्घाटन।

देवी शीतला हॉस्पिटल एंड ट्रामा केअर सेंटर का हुआ उद्घाटन।

February 12 2021 25348

अब लालगंज वासियों को एक्सीडेंटल केस में दिल्ली इलाहाबाद लखनऊ जाने की जरूरत नहीं होगी, दिल्ली जैसी सु

सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

हुज़ैफ़ा अबरार September 07 2026 504

यूपीटीईएन का उद्देश्य मरीज के अस्पताल पहुंचने का इंतजार करने के बजाय आपातकाल की सूचना मिलते ही इलाज

देश में कैंसर से महिलाओं की मौतें ज्यादा

देश में कैंसर से महिलाओं की मौतें ज्यादा

एस. के. राणा July 30 2023 29111

अध्ययन के मुताबिक, साल 2000 से 2019 के बीच पुरूषों में कैंसर मृत्यु दर में सालाना 0.19 फीसदी की गिर

इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

आरती तिवारी November 14 2022 28720

इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में एसपी कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गयाl नोएडा देहरादून से आ

तेजी से फैल रहे डेंगू से निपटने के लिए बनी योजना

तेजी से फैल रहे डेंगू से निपटने के लिए बनी योजना

आरती तिवारी October 30 2022 28499

यूपी में तेजी से डेंगू फैल रहा है। शहर में फैले ड़ेंगू और चिकनगुनिया से निपटने के लिए महापौर संयुक्ता

एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक

एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक

आरती तिवारी August 18 2022 38417

खून पतला करने की दवा ले रहीं करीब एक चौथाई प्रेगनेंट महिलाओं की हालत गंभीर हो रही हैं। इन्हें डिलीवर

Login Panel