देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमित व्यक्ति में किडनी रोग का जोखिम: शोध  

कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा ज्यादा पाया गया है। इसके चलते किडनी रोग का जोखिम बढ़ सकता है।

लेख विभाग
September 08 2021
0 29580
कोरोना संक्रमित व्यक्ति में किडनी रोग का जोखिम: शोध   प्रतीकात्मक

कोरोना संक्रमण से उबरे लोग नयी नयी समस्याओं का सामना कर रहें हैं। अमेरिका की वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल आफ मेडिसिन द्वारा किये गए शोध बताते हैं कि कोरोना के दीर्घकालीन प्रभाव किडनी को खराब कर सकते हैं। 

शोधकर्ताओं के मुताबिक, कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा ज्यादा पाया गया है। इसके चलते किडनी रोग का जोखिम बढ़ सकता है। अध्ययन में एक लाख 51 हजार से अधिक महिलाओं के डाटा पर भी गौर किया गया। इसके अनुसार किडनी की कार्यक्षमता में गिरावट का सबसे ज्यादा खतरा आइसीयू में भर्ती रहने वाले लोगों में पाया गया है। 

कोरोना के दीर्घकालीन असर के तौर पर किडनी की कार्यक्षमता में गिरावट पाई गई है। कोरोना से मामूली रूप से संक्रमित होने वाले कई पीड़ितों में भी इस तरह की समस्या पाई गई है। 

वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर जियाद अल-अली ने कहा, "हमारे नतीजों से यह जाहिर होता है कि कोरोना पीड़ितों के इलाज में जुटे चिकित्सकों को इनकी किडनी की कार्यक्षमता पर भी गौर करना चाहिए। इससे हजारों लोगों को इस खतरे से बचाया जा सकता है।

कोरोना वायरस की चपेट आने वाले लोगों की सेहत पर इस घातक वायरस का गहरा प्रभाव सामने आ रहा है। संक्रमण से उबरने के बाद भी कई तरह की समस्याएं उभर रही हैं। अमेरिका की वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल आफ मेडिसिन के अमेरिकन सोसाइटी आफ नेफ्रोलाजी में अध्ययन के नतीजों को प्रकाशित किया गया है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोरोना तीसरी लहर की निगरानी में नए म्यूटेंट पर ध्यान केन्द्रित - राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र।

कोरोना तीसरी लहर की निगरानी में नए म्यूटेंट पर ध्यान केन्द्रित - राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र।

हे.जा.स. August 12 2021 25697

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र ने बताया कि कोरोना तीसरी लहर की निगरानी बारीकी से की जा रही है और साथ

बांझपन के 40% मामलों की वजह टीबी

बांझपन के 40% मामलों की वजह टीबी

आरती तिवारी August 10 2023 31060

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (RML) की रिप्रोडक्टिव मेडिसिन यूनिट की इंचार्ज डॉ. मालविता

अमेरिका ने भारत में बनी एजरीकेयर आई ड्रॉप को लेकर जारी किया अलर्ट

अमेरिका ने भारत में बनी एजरीकेयर आई ड्रॉप को लेकर जारी किया अलर्ट

हे.जा.स. February 05 2023 59519

अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर फॉर डीजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए

जायडस कैडिला को मधुमेह की दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली।

जायडस कैडिला को मधुमेह की दवा के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली।

हे.जा.स. September 07 2021 43397

कंपनी ने 31 अक्टूबर, 2020 को अमेरिकी नियामक के पास नयी दवा के लिए आवदेन (एनडीए) दिया था, जिसमें यह म

जल्द ही विज्ञान के विद्यार्थियों को मिलेगी नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा

जल्द ही विज्ञान के विद्यार्थियों को मिलेगी नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा

रंजीव ठाकुर September 13 2022 30580

विज्ञान के विद्यार्थियों को नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा देने के लिए जल्द ही माध्यमिक शिक्षा विभाग

स्टेट रिव्यू मिशन से स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा सुधार बढ़ा जनता का भरोसा:अमित घोष

स्टेट रिव्यू मिशन से स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा सुधार बढ़ा जनता का भरोसा:अमित घोष

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2026 1393

योगी सरकार द्वारा संचालित स्टेट रिव्यू मिशन के तहत प्रदेश भर में स्वास्थ्य संस्थानों का बड़े पैमाने

गॉल ब्लैडर की समस्या से बचने के लिए बिना रसायन वाली साग-सब्जियां खायें: डॉ डीएस सिंह

गॉल ब्लैडर की समस्या से बचने के लिए बिना रसायन वाली साग-सब्जियां खायें: डॉ डीएस सिंह

admin March 18 2022 45244

लोगों को प्रकृति की तरफ लौटना चाहिए। चावल, दाल, रोटी, हरी सब्जी आदि का सेवन ज्यादा अहम होता है। पानी

मेदांता लखनऊ में लिवर ट्रांसप्लांट शुरू।

रंजीव ठाकुर September 03 2021 38099

लिवर ट्रांसप्‍लांट शुरू होने उत्‍तर प्रदेश से कई मरीजों को दिल्‍ली, मुंबई और एनसीआर के चक्‍कर नहीं क

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान के लिए यूनिसेफ और आईसीसी ने हाथ मिलाया।

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान के लिए यूनिसेफ और आईसीसी ने हाथ मिलाया।

हे.जा.स. October 16 2021 27386

10 से 19 वर्ष की उम्र के बच्चों में सात में से एक मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। स्कूल बंद होने और सा

बिक्री बढ़ाने के लिए दवा कंपनियों द्वारा डाक्टरों को मुफ्त में चीजें देना प्रतिबंधित: सुप्रीम कोर्ट

बिक्री बढ़ाने के लिए दवा कंपनियों द्वारा डाक्टरों को मुफ्त में चीजें देना प्रतिबंधित: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा February 23 2022 36406

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'यह जनमहत्व और बेहद चिंता का मामला है कि दवा कंपनियों द्वारा मुफ्त में दिए जान

Login Panel