देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोविड-19 की मार, पिछले साल 7.7 करोड़ हुए गरीब: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से पिछले साल 7.7 करोड़ लोग गरीबी के गर्त में चले गए और कई विकासशील देश कर्ज पर दिए जाने वाले भारी ब्याज के कारण महामारी के दुष्प्रभावों से उबर नहीं पा रहे हैं। यह संख्या यूक्रेन में जारी युद्ध से पड़ने वाले प्रभाव से पहले की है।

हे.जा.स.
April 13 2022 Updated: April 14 2022 03:28
0 27326
कोविड-19 की मार, पिछले साल 7.7 करोड़ हुए गरीब: संयुक्त राष्ट्र प्रतीकात्मक

जेनेव (एपी)। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से पिछले साल 7.7 करोड़ लोग गरीबी के गर्त में चले गए और कई विकासशील देश कर्ज पर दिए जाने वाले भारी ब्याज के कारण महामारी के दुष्प्रभावों से उबर नहीं पा रहे हैं। यह संख्या यूक्रेन में जारी युद्ध से पड़ने वाले प्रभाव से पहले की है।

रिपोर्ट कहती है कि धनी देश महामारी के कारण आई गिरावट से काफी कम ब्याज पर कर्ज लेकर उबर सकते हैं, लेकिन गरीब देशों ने अपना कर्ज चुकाने में अरबों डॉलर खर्च किए और चूंकि उन्हें उच्च ब्याज दर पर ऋण मिला था, इसलिए वे शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुधार, पर्यावरण और असमानता घटाने की दिशा में ज्यादा खर्च नहीं कर सके।

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 2019 में 81.2 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी में रह रहे थे और रोजाना 1.90 डॉलर या उससे भी कम राशि कमा रहे थे। वहीं, 2021 तक ऐसे लोगों की संख्या बढ़कर 88.9 करोड़ हो गई।

यह रिपोर्ट 2030 में संयुक्त राष्ट्र के विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जरूरी वित्तपोषण पर आधारित है, जिसमें गरीबी खत्म करना, सभी युवाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना एवं लैंगिक समानता हासिल करना शामिल है।

यूएन की उप महासचिव अमीना मोहम्मद ने एक प्रेस वार्ता में कहा, “जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 महामारी स्थिति को और बदतर बना रही है। इसके अलावा यूक्रेन के युद्ध का वैश्विक प्रभाव भी है।”

मोहम्मद के मुताबिक, एक विश्लेषण से संकेत मिलता है कि यूक्रेन युद्ध की वजह से 1.7 अरब लोगों को खाने, ईंधन और उर्वरकों की उच्च कीमतों का सामना करना पड़ रहा है।

रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि इसके चलते 2023 के अंत तक 20 प्रतिशत विकासशील देशों में प्रति व्यक्ति जीडीपी 2019 से पहले के स्तर पर नहीं लौटेगी।

रिपोर्ट कहती है कि विकासशील देश अपने राजस्व का 14 फीसदी हिस्सा ऋण पर लगने वाला ब्याज चुकाने में खर्च करते हैं, जबकि अमीर मुल्कों के मामले में यह आंकड़ा महज 3.5 फीसदी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

गर्मी का सितम, डायरिया से 6 दिन में पांच मरीजों की मौत

गर्मी का सितम, डायरिया से 6 दिन में पांच मरीजों की मौत

विशेष संवाददाता June 11 2023 35579

मैनपुरी जिला अस्पताल में दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक पिछले छह दिन में ओपीडी में डायरिया के 298 मरीज पहुं

वायु प्रदूषण को हम एक ‘साइलेंट किलर’ कह सकते: डॉ. गुलेरिया

वायु प्रदूषण को हम एक ‘साइलेंट किलर’ कह सकते: डॉ. गुलेरिया

एस. के. राणा November 09 2022 30930

बढ़ते प्रदूषण के बीच एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि पहले प्रदूषण की वजह से सिर

रहस्यमयी हार्ट अटैक से 5 की मौत

रहस्यमयी हार्ट अटैक से 5 की मौत

विशेष संवाददाता February 23 2023 29999

अपर चिकित्साधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीतरगांव पड़ता है

नीट पीजी काउंसलिंग में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नीट पीजी काउंसलिंग में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

विशेष संवाददाता August 29 2022 39345

कोर्ट के समक्ष जिस मामले का उल्लेख किया गया था वह एक रिट याचिका थी। इसमें नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन

आगरा में वायरल फीवर का प्रकोप

आगरा में वायरल फीवर का प्रकोप

आरती तिवारी September 06 2022 33566

आगरा में कोरोना संक्रमण के साथ वायरल फीवर के मरीज भी बढ़ रहे हैं। मरीजों को सर्दी, जुकाम, खांसी, गले

चिकित्सा, स्वास्थ्य और कोरोना को लेकर योगी सरकार के बड़े फैसले

चिकित्सा, स्वास्थ्य और कोरोना को लेकर योगी सरकार के बड़े फैसले

रंजीव ठाकुर April 20 2022 37241

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य को लेकर कई बड़े फैसले किए है। इनमे कोरोना वायरस से स

माहवारी के दौरान कोविड का टीका लगवाने में कोई हर्ज नहीं : डॉ. जैसवार 

माहवारी के दौरान कोविड का टीका लगवाने में कोई हर्ज नहीं : डॉ. जैसवार 

हुज़ैफ़ा अबरार May 29 2021 28790

डॉ. जैसवार कहती हैं कि माहवारी के दौरान स्वच्छता के अभाव में प्रजनन प्रणाली के संक्रमित (आरटीआई) होन

फाइलेरिया के इलाज में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अपनाया जाएगा: डॉ एके सिंह निदेशक, संचारी रोग

फाइलेरिया के इलाज में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अपनाया जाएगा: डॉ एके सिंह निदेशक, संचारी रोग

रंजीव ठाकुर August 31 2022 31404

निदेशक, संचारी रोग ने बताया कि फाइलेरिया को जड़ से समाप्त करने के लिए यूपी में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अ

शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए बनेगा रोडमैप:अमित कुमार घोष

शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए बनेगा रोडमैप:अमित कुमार घोष

हुज़ैफ़ा अबरार June 12 2026 910

जो स्त्री रोग विशेषज्ञ किसी महिला का प्रसव करा रही है वह नवजात के देखभाल की विशेषज्ञता नहीं रखती है।

यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

यूपीपीएससी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी

विशेष संवाददाता October 11 2022 36275

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से मेडिकल ऑफिसर ग्रुप बी गैजेटेड के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का

Login Panel