देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोविड-19: देश में 81 दिन बाद साठ हज़ार से कम मामले।

एक दिन में संक्रमण के 58,419 नए मामले सामने आए हैं। इस अधि में महामारी से 1,576 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,86,713 हो गयी है। मौत के नए मामले 63 दिन में सबसे कम हैं।

एस. के. राणा
June 21 2021 Updated: June 21 2021 02:05
0 23316
कोविड-19: देश में 81 दिन बाद साठ हज़ार से कम मामले। प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली (भाषा)। भारत में 81 दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 60,000 से कम दर्ज किए गए जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,98,81,965 हो गयी है। इसके साथ ही अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 7,29,243 रह गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को जारी आकंड़ों के अनुसार, एक दिन में संक्रमण के 58,419 नए मामले सामने आए हैं। इस अधि में महामारी से 1,576 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,86,713 हो गयी है। मौत के नए मामले 63 दिन में सबसे कम हैं।

रविवार सुबह आठ बजे तक के जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 7,29,243 रह गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.44 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 96.27 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 30,776 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

देश में शनिवार को 18,11,446 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गयी। इसके साथ ही अब तक महामारी का पता लगाने के लिए कुल 39,10,19,083 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण की दैनिक दर 3.22 प्रतिशत है। यह लगातार 13वें दिन पांच प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर भी कम होकर 3.43 प्रतिशत रह गई है। महामारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या लगातार 38वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,87,66,009 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.29 प्रतिशत है।

इसने कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 27,66,93,572 खुराक लगायी जा चुकी हैं।

भारत में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए थे। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

महामारी से पिछले 24 घंटे में जिन 1,576 और लोगों ने जान गंवाई है, उनमें से 682 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 180 की तमिलनाडु, 161 की कर्नाटक और 115 लोगों की मौत केरल में हुई है।

देश में अभी तक 3,86,713 लोग इस महामारी से जान गंवा चुके हैं। इनमें सबसे अधिक 1,17,356 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 33,763 की कर्नाटक, 31,015 की तमिलनाडु, 24,907 की दिल्ली, 22,132 की उत्तर प्रदेश, 17,295 की पश्चिम बंगाल, 15,802 की पंजाब और 13,377 लोगों की मौत छत्तीसगढ़ में हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

शिखर सम्मलेन में धूम्रपान को लेकर हुयी चर्चा, प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने दिया ये सुझाव

शिखर सम्मलेन में धूम्रपान को लेकर हुयी चर्चा, प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने दिया ये सुझाव

हुज़ैफ़ा अबरार September 27 2022 24615

राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रो. एमवी राजीव गौड़ा ने कहा भारत इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम की व्

धूप के कारण काली पड़ी स्किन के लिए बेहद असरदार है नारियल का तेल

धूप के कारण काली पड़ी स्किन के लिए बेहद असरदार है नारियल का तेल

admin September 29 2022 43145

इस तेल में सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा प्रदान करने वाला विटामिन डी भी मौजूद होता है। नारियल क

बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता का कारण।

बढ़ता कोरोना संक्रमण चिंता का कारण।

रंजीव ठाकुर March 20 2021 20446

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बीते चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के 40,953 नए केस सामने आए

बलरामपुर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन की जल्द होगी तैनाती

बलरामपुर अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन की जल्द होगी तैनाती

आरती तिवारी January 14 2023 29725

अस्पताल प्रशासन ने बर्न यूनिट को पूरी तरह से संचालित करने के लिए यहां प्लास्टिक सर्जन तैनात करने की

शहर को जाम से निजात दिलाने में डॉक्टर भी करेंगे प्रशासन का भरपूर सहयोग : डा. शाही

शहर को जाम से निजात दिलाने में डॉक्टर भी करेंगे प्रशासन का भरपूर सहयोग : डा. शाही

आनंद सिंह April 13 2022 26312

आईएमए की तरफ से 37 पुलिस वालों को सम्मानित किया गया। आज तमकुही राज से नवनिर्वाचित विधायक डा. असीम कु

8 सालों में दवाओं का निर्यात 138% बढ़ा: स्वास्थ्य मंत्री

8 सालों में दवाओं का निर्यात 138% बढ़ा: स्वास्थ्य मंत्री

एस. के. राणा November 23 2022 32961

अप्रैल-अक्टूबर 2013-14 से भारत के फार्मा निर्यात में 138 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो 2013-14 में 3

एमफाइन की इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक्स लैब की शुरुआत

एमफाइन की इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक्स लैब की शुरुआत

हुज़ैफ़ा अबरार December 05 2022 27104

लाइफ सेल इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक और सीईओ मयूर अभय ने कहा हम लखनऊ के लोगों के लिए अत्याधुनिक सुविध

लखनऊ में हुई टोमैटो फ्लू की इंट्री, एसजीपीजीआई में मिले दर्जन भर मामले

लखनऊ में हुई टोमैटो फ्लू की इंट्री, एसजीपीजीआई में मिले दर्जन भर मामले

रंजीव ठाकुर August 25 2022 32321

एसजीपीजीआई में अचानक टोमैटो फ्लू के मामले बढ़ने लगे हैं। एक महीने पहले तक जहाँ दो हफ्ते में इक्का-दुक

भारत ने अफगानिस्तान को दिया पांच लाख COVID-19 के टीके। 

भारत ने अफगानिस्तान को दिया पांच लाख COVID-19 के टीके। 

हे.जा.स. February 09 2021 31908

एक ट्वीट में कहा, "COVID-19 टीकों का एक बैच अफगानिस्तान में आया है। भारत द्वारा अफगानिस्तान के लोगों

मजीठा खून को साफ करने की अचूक जड़ी बूटी है। 

मजीठा खून को साफ करने की अचूक जड़ी बूटी है। 

लेख विभाग January 14 2021 104273

यह मूत्र संक्रमण, दस्त, खसरा और पुरानी बुखार का इलाज कर सकता है। अनियमित मासिक धर्म के इलाज के लिए म

Login Panel