देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरतने के निर्देश

कोविड के नए वेरिएंट को लेकर लखनऊ समेत सभी जिलों में विदेश से आने वालों की पड़ताल के निर्देश जारी किए गए हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
December 01 2021 Updated: December 01 2021 20:01
0 35936
उत्तर प्रदेश: कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरतने के निर्देश प्रतीकात्मक

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चाधिकारियों को कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निगरानी समितियां, सर्विलांस टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम, डीएम और डीएसओ सक्रिय रहें। वह सोमवार को उच्चाधिकारियों की बैठक में कोविड की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोविड के नए वेरिएंट को लेकर लखनऊ समेत सभी जिलों में विदेश से आने वालों की पड़ताल के निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि विदेशों से आने वाले यात्रियों की ट्रेसिंग और कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान गठित की गई विशेषज्ञों की टीम नए वैरिएंट पर नजर बनाए हुए है। ये टीम नए वैरिएंट के लक्षण, प्रभाव और खतरे का आंकलन करेगी। 

अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी एयरपोर्ट पर यात्रियों की निशुल्क आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। किसी भी यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो उस नमूने का जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जाएगी।

ओमिक्रॉन वेरिएंट के पीड़ितों के लिए बनेगा आइसोलेशन वार्ड 
ओमिक्रॉन वेरिएंट से पीड़ित पाए जाने वालों के लिए आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। सोमवार को अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इस बाबत गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें निर्देश दिया गया है कि विदेशों से आने वालों के पॉजिटिव पाए जाने के बाद तत्काल कांटैक्ट ट्रेसिंग की जाएगी और उनके संपर्क वाले हर व्यक्ति की निगरानी की जाएगी।

जिन जिलों में एयरपोर्ट है, वहां अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए अलग से व्यवस्था बनाई जाएगी। सभी जिलों में सीएमओ की ओर से इंटीग्रेटेड कोविड कमांड व कंट्रोल सेंटर को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। इन यात्रियों के भारत आगमन के सात दिन तक कॉल करके इनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी। 

अगर किसी में कोरोना के लक्षण पाए गए तो तत्काल उसकी आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी। रिस्क देश की श्रेणी में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल को रखा गया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

देश में प्रति व्यक्ति प्लास्टिक कचरा उत्सर्जन हुआ दुगना, रिपोर्ट

देश में प्रति व्यक्ति प्लास्टिक कचरा उत्सर्जन हुआ दुगना, रिपोर्ट

अबुज़र शेख़ October 28 2022 37727

देश में प्लास्टिक कचरा उत्सर्जन के मामले में महाराष्ट्र अव्वल है और यूपी आठवें स्थान पर लेकिन अगर बा

भारत में क्यों कम हुआ ओमिक्रॉन का घातक असर?

भारत में क्यों कम हुआ ओमिक्रॉन का घातक असर?

हे.जा.स. February 10 2022 30717

अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के मुकाबले भारत में ओमीक्रॉन से ज्यादा असर नहीं पड़ा। भारत के लोगों मे

स्वान काटे - चाटे तो 15 मिनट साबुन से धुले और वैक्सीन लगवाएं: सुनील यादव

स्वान काटे - चाटे तो 15 मिनट साबुन से धुले और वैक्सीन लगवाएं: सुनील यादव

हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2026 1288

अब रेबीज का इंजेक्शन पेट में नहीं लगता जिससे लोग डरते थे अब कुत्ते के काटने के बाद जो वैक्सीन लगती ह

महिलाओं में मीनोपॉज के साथ बढ़ जाती है हृदय रोग की समस्या: डॉ. हेमंत मदान

महिलाओं में मीनोपॉज के साथ बढ़ जाती है हृदय रोग की समस्या: डॉ. हेमंत मदान

लेख विभाग February 23 2022 29540

जैसे हीं महिलाएं में मासिक धर्म आना बंद हो जाता है। वे मीनोपॉज की अवस्था में पहुँचती हैं। इसी के सा

सर्वाइकल कैंसर में टॉप पर भारत

सर्वाइकल कैंसर में टॉप पर भारत

विशेष संवाददाता December 17 2022 31242

लैंसेट की रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व स्तर पर सर्वाइकल कैंसर के 58% से अधिक मामले एशिया में हैं।

राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की हुई शुरुआत

राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम की हुई शुरुआत

विशेष संवाददाता November 06 2022 41359

एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार आईएफए सिरप देन

महिलाओं और बच्चों के कल्याण हेतु केंद्र सरकार की नई पहल।

महिलाओं और बच्चों के कल्याण हेतु केंद्र सरकार की नई पहल।

हुज़ैफ़ा अबरार March 15 2021 28215

मिशन पोषण 2.0, मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति के तहत समाहित होंगी सभी योजनायें वर्ष 2021 -22 के बजट

राहत; वैक्सीन के बाद आएगी कोरोना वायरसरोधी गोलियां।

राहत; वैक्सीन के बाद आएगी कोरोना वायरसरोधी गोलियां।

रंजीव ठाकुर August 05 2021 35324

कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन के बाद वायरसरोधी गोलियां भी आ सकती हैं। स्वीडन में एंटीवायरल ओरल

6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगी फार्मेसी: ब्रजेश पाठक

6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगी फार्मेसी: ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी February 23 2023 36637

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, प्रयागर

लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में गरीब मरीज़ों को मिलेगा मुफ्त इलाज

लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में गरीब मरीज़ों को मिलेगा मुफ्त इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार January 02 2022 42904

योजना के तहत गरीब मरीजों को भर्ती कर इलाज मुहैया कराया जाएगा। इसमें मरीज की मुफ्त कीमोथेरेपी होगी। ऑ

Login Panel