देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोरोना काल से टीकाकरण तक एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज का कार्य सराहनीय- सीएमओ

कोरोना मरीजो के उपचार में भी एरा ने उत्कृष्ट कार्य किए हैं जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर भी हुई है। एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज को 420 बेड कोविद अस्पताल बनाया गया था।

0 31616
कोरोना काल से टीकाकरण तक एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज का कार्य सराहनीय- सीएमओ एरा लखनऊ मेडिकल कालेज में कोरोना वैक्सिनेशन के कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ डॉ संजय भटनागर।

लखनऊ। एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को 6 बूथों पर फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से पुलिसकर्मी शामिल थे। लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय भटनागर ने एरा का दौरा कर व्यवस्थाओ का जायज़ा लिया। सीएमओ डॉ संजय भटनागर ने टीकाकरण के लिए एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि कोरोना काल से ही एरा और सीएमओ कार्यालय का बेहतर समन्वय रहा है। एरा में आज 6 बूथों पर पुलिस कर्मियों का टीकाकरण हुआ है। टीका लगाने वालों को छोड़ कर सभी व्यवस्थाय एरा प्रसाशन ने की है। प्रत्येक बूथ पर चिकित्सको के साथ आईसीयू की व्यवस्था है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए यहां पूरी व्यवस्था है। आगे भी एरा में टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय भटनागर ने कहा कि कोरोना मरीजो के उपचार में भी एरा ने उत्कृष्ट कार्य किए हैं जिसकी सराहना राष्ट्रीय स्तर पर भी हुई है। एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज को 420 बेड कोविद अस्पताल बनाया गया था। कोरोना काल मे एरा के अधिकतर बेड फुल थे। यहाँ कोरोना संक्रमित मरीजो के लिए डायलिसिस और कार्डियो सहित सभी सुविधाये उपलब्ध थी। सीएमओ कार्यालय द्वारा यहाँ गंभीर से गंभीर मरीज भेजे गए, लेकिन यहाँ के डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचा लिया। यही वजह थी कि एरा की रिकवरी दर सबसे बेहतर दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि एरा ने कभी भी मरीजो को लेने से इनकार नही किया, आधी रात में भी यहाँ कोरोना मरीज भर्ती किये गए और उनका उपचार हुआ। उन्होंने बताया कि जिस तरह से कोरोना मरीजो के उपचार में एरा ने बड़ी भूमिका निभाई, उसी तरह वैक्सीनेशन अभियान में भी एरा बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। एरा के अधिकतर कर्मियों को टीका लग चुका है। एरा में वैक्सीनेशन बूथ अगले चरणों के लिये भी इसी तरह जारी रहेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

चीन में काल बना कोरोना, खून के लिए मचा हाहाकार

चीन में काल बना कोरोना, खून के लिए मचा हाहाकार

हे.जा.स. December 27 2022 33421

चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों के बीच देश के कई इलाकों में खून की किल्लत हो गई है। ऐसे में लोग

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

बच्चे में पेट दर्द, उल्टी और दस्त होने पर कोरोना संक्रमण की संभावना। 

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2021 36565

गाइडलाइन के मुताबिक अगर बच्चे को तीन दिन से ज्यादा बुखार आ रहा है या परिवार में किसी को कोरोना हुआ ह

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

तमिलनाडु में ओमिक्रॉन के बीए4 और बीए5 वैरिएंट मिले, 12 संक्रमित  

विशेष संवाददाता June 06 2022 28796

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में कोविड के दो नए वैरिएंट मिले हैं। इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा क

सिविल हॉस्पिटल में लगाई गई सोनोग्राफी मशीन

सिविल हॉस्पिटल में लगाई गई सोनोग्राफी मशीन

विशेष संवाददाता February 07 2023 37166

एमपी के बीना जिले में सोमवार को नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के विशेष प्रयासों से खुरई

प्राकृतिक तरीके से कम करें पेट की चर्बी।

प्राकृतिक तरीके से कम करें पेट की चर्बी।

सौंदर्या राय September 04 2021 44610

पेट की चर्बी कम करने के लिए तरह- तरह के उपाय करते हैं। बैली फैट यानी आपकी कमर के आसपास जमी चर्बी है।

कानपुर के रावतपुर में बुरी तरह फैला डायरिया, डीएम ने दिए निर्देश

कानपुर के रावतपुर में बुरी तरह फैला डायरिया, डीएम ने दिए निर्देश

आरती तिवारी August 21 2022 45164

रावतपुर में डायरिया फैलने से एक युवक की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम ने गांव का दौरा क

रहस्यमयी बुखार

रहस्यमयी बुखार 'स्क्रब टायफ़स' की चपेट में उत्तर प्रदेश

हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2022 53164

इस बुखार का रहस्य ये है कि सारे लक्षण डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया से मिलते जुलते हैं पर जब टेस्ट करा

कोरोना संक्रमण के नए दौर से आम जनता आशंकित

कोरोना संक्रमण के नए दौर से आम जनता आशंकित

एस. के. राणा April 23 2022 31191

देश में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से पैर पसार रहा है। जिसकी पुष्टि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े कर रह

स्तनपान करने वाले बच्चों में विकसित हो रही कोरोनारोधी एंटीबाडी।

स्तनपान करने वाले बच्चों में विकसित हो रही कोरोनारोधी एंटीबाडी।

लेख विभाग September 03 2021 49058

शोधकर्ताओं ने बताया कि कोरोना का टीका लगाने से एंटीबाडी में उल्लेखनीय वृद्धि होती है। टीके से उन मात

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

भारत में कोविड-19 के 6,594 नए मामले, छह मरीजों की मौत

एस. के. राणा June 14 2022 31143

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण के कारण छह औ

Login Panel