देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ में बुखार, डेंगू और मलेरिया का तांडव।

अलीगढ़ जिले में बुखार, डेंगू और मलेरिया तीनों मिलकर तांडव मचा रहे हैं। आलम यह है मंगलवार को दीन दयाल अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं बची। अस्पताल प्रबंधन ने सुबह दस बजे ही नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगाते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर करने लगा।

हे.जा.स.
September 29 2021
0 39445
अलीगढ़ में बुखार, डेंगू और मलेरिया का तांडव। प्रतीकात्मक

अलीगढ़। कोविड के बाद अलीगढ़ जिले में बुखार से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। हालात बिल्कुल कोरोना काल की तरह ही हो गए हैं। दीन दयाल और मलखान सिंह अस्पताल में बुखार के मरीजों को बेड नहीं मिला पा रहा है। दीन दयाल अस्पताल में 200 से अधिक मरीज भर्ती होने के बाद से नए मरीजों की नहीं की जा रही है। 

अलीगढ़ जिले में बुखार, डेंगू और मलेरिया तीनों मिलकर तांडव मचा रहे हैं। आलम यह है मंगलवार को दीन दयाल अस्पताल में मरीजों को भर्ती करने की जगह नहीं बची। अस्पताल प्रबंधन ने सुबह दस बजे ही नए मरीजों की भर्ती पर रोक लगाते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर करने लगा। दीन दयाल सीएमएस अनुपम भास्कर ने बताया कि मरीजों भर्ती करने की क्षमता नहीं बची है। हतारे पास 100 बेड का अस्पताल चलाने की क्षमता लायक ही मानव संसाधन हैं, जिसमें करीब 200 से अधिक मरीज भर्ती है। मुख्य चिकित्सा कार्यालय से अतिरिक्त स्टाफ की मांग की गई है। जिससे की अन्य वार्डों को खोलकर चलाया जा सके। फिर जो वार्ड संचालित हो रहे हैं उनमें बेड बढ़ाया जा रहा है। 

डेंगू के मरीजों के लिए खोला कोविड वार्ड 

मरीजों को भर्ती न करने की सूचना सीएमओ आंनद कुमार को मिली तो उन्होंने कोविड वार्ड को खोलकर उसमें डेंगू व अन्य मरीजों को भर्ती करने के निर्देश दिए। जिसके बाद से सीएमएस और सुपरवाइजर ने बेड बढ़ाने और कोविड वार्ड को खोला गया, लेकिन स्टाफ की कमी के कारण अभी मरीजों को भर्ती करने रोक लगी रही। 
सीएमओ ने 15 स्टाफ नर्स देने का लिखा पत्र

अलीगढ़ के दीन दयाल अस्पताल में बुखार से ही सभी व्यवस्था चरमरा गई है। सुबह मरीजों को परेशान होता देख सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि 15 स्टाफ नर्स को तत्काल नर्स को दीन दयाल से अटैच करने का पत्र जारी किया। सभी स्टाफ नर्स को अर्बन पीएचसी से दीन दयाल अस्पताल में तैनात करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बुधवार को और भी अन्य स्टाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैनाती की जाएगी।

जिला अस्पताल में भी मरीजों का भार

शहर के बीचो बीच स्थित मलखान सिंह जिला अस्पताल की व्यवस्था भी चर्रामरा गई है। मरीजों की संख्या बढ़ने से यहां भी बेड की कमी रही। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भी दीन दयाल और मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सीएमएस मलखान सिंह ने बताया कि अस्पताल के सभी वार्ड में 200 मरीजों के लिए बेड हैं, पर सभी पर मरीज भर्ती किए गए हैं। मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। 

सीएमओ डॉक्टर आनंद उपाध्याय का कहना है कि बुखार के मामले बढ़ने से नए मरीजों को भर्ती करने में परेशानी आई पर समस्या का समाधान करते हुए दीन दयाल अस्पताल में 15 स्टाफ तैनात करने के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। बुधवार से स्थिति सामान्य हो जाएगी। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

शोध कार्यों को लेकर केजीएमयू और जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने एमओयू साइन किया

शोध कार्यों को लेकर केजीएमयू और जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने एमओयू साइन किया

रंजीव ठाकुर September 14 2022 22539

शोध कार्यों को लेकर केजीएमयू ने बड़ा कदम उठाया है और विश्व विख्यात झप्पीगो कारपोरशन से समझौता किया है

धूम्रपान फेफड़े की बीमारी का प्रमुख कारण।

धूम्रपान फेफड़े की बीमारी का प्रमुख कारण।

हुज़ैफ़ा अबरार May 26 2021 30365

डा. बीपी सिंह के अनुसार, ‘‘यदि आपको सीओपीडी है, तो आपको अपने फेफड़ों की रक्षा करने एवं सीओपीडी के लक्

स्वास्थ्य सेवा का प्रबंधन करने के लिए IAS की तर्ज पर मेडिकल कैडर के स्थापना की मांग। 

स्वास्थ्य सेवा का प्रबंधन करने के लिए IAS की तर्ज पर मेडिकल कैडर के स्थापना की मांग। 

हे.जा.स. January 26 2021 23868

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों को प्रशासनिक कार्य का एक अतिरिक्त प्रभार दिया जाता है, जबकि निजी क्षेत

आरोग्य स्वास्थ्य मेला में लाभान्वित हुए मरीज

आरोग्य स्वास्थ्य मेला में लाभान्वित हुए मरीज

आरती तिवारी June 11 2023 32931

आरोग्य स्वास्थ्य मेला का सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्

यूपी में विचित्र बुखार से 24 घंटे में फिर हुईं 11 मौतें

यूपी में विचित्र बुखार से 24 घंटे में फिर हुईं 11 मौतें

आरती तिवारी January 15 2023 28762

उन्नाव जिलें में विचित्र बुखार से एक और बच्चे की मौत हो गई है। पुरवा तहसील के दलीगढ़ी मोहल्ले में वि

केजीएमयू ने रचा इतिहास, एक साथ इमरजेंसी मेडिसिन को मिली एमडी की पांच सीटे

केजीएमयू ने रचा इतिहास, एक साथ इमरजेंसी मेडिसिन को मिली एमडी की पांच सीटे

रंजीव ठाकुर September 21 2022 32243

राजधानी के केजीएमयू ने एक बार फिर स्वास्थ्य जगत में प्रदेश का नाम ऊँचा किया है। ऐसा पहली बार हुआ है

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी एमडी व एमएस की सीट्स

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी एमडी व एमएस की सीट्स

रंजीव ठाकुर September 15 2022 18603

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल कॉलेजेज में एमडी व एमएस कोर्स की सीट्स

वैक्सीन की सुलभ उपलब्धता बनाने में लगी गेट्स फ़ाउंडेशन।

वैक्सीन की सुलभ उपलब्धता बनाने में लगी गेट्स फ़ाउंडेशन।

हुज़ैफ़ा अबरार May 09 2021 32682

फाउंडेशन ने वैक्सीन के निर्माण व सुचारू वितरण के लिए 3000 लाख डालर से ज्यादा का निवेश किया है। फाउंड

अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं

अरुणाचल प्रदेश में मेडिसिन फ्रॉम द स्काई हेल्थकेयर सर्विस शुरू, ड्रोन से मंगवाइए दवाएं

विशेष संवाददाता August 17 2022 31060

अरुणाचल प्रदेश में लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए एक नयी मुहीम शुरू की गई है जिसके त

डेंगू : लक्षण, निदान, इलाज और जटिलताएं

डेंगू : लक्षण, निदान, इलाज और जटिलताएं

लेख विभाग November 23 2022 45915

डेंगू बुखार मच्छरो की कई प्रजातियों  जिसमें जीनस एडीज, मुख्य मद ए एजिप्टी के द्वारा फैलता है। हल्के

Login Panel