देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मेदांता हॉस्पिटल में हुआ यूपी का पहला पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट

डॉ. ए.एस. सोइन ने कहा पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट बहुत चुनौतीपूर्ण है। बच्चों के धमनी, पोर्टल वेन और पित्त नलिकाओं के छोटे होने के कारण यह तकनीकी रूप से कठिन है। 450 से अधिक पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट के हमारे अनुभव और भारत की सबसे बड़ी श्रृंखला में से एक मेदांता अस्पताल लखनऊ में यह सुविधा प्रदान करके खुश हैं।

रंजीव ठाकुर
July 02 2022 Updated: July 03 2022 02:22
0 69334

लखनऊ। 9 साल का तेजस सिंह हेपेटाइटिस ए वायरस के कारण एक्यूट लिवर फेलियर से पीड़ित था। उसे मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया गया। मेदांता में आने के 12 घंटे के अंदर डोनर और मरीज की जांचें की गईं और उसके बाद प्रत्यारोपण का कार्य शुरू किया गया और डोनर का 40 प्रतिशत बायां लिवर लोब लिया गया। जिसके 2 सप्ताह बाद बच्चे हालत में सुधार होने पर उसे छुट्टी दे दी गई। आज दो महीने बाद वो बिल्कुल स्वस्थ है और एक सामान्य लड़के की तरह जीवन जी रहा है।

डॉ. ए.एस. सोइन (Dr. A.S. Soin) ने कहा पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट (pediatric liver transplant) बहुत चुनौतीपूर्ण है। बच्चों के धमनी, पोर्टल वेन और पित्त नलिकाओं के छोटे होने के कारण यह तकनीकी रूप से कठिन है। 450 से अधिक पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट के हमारे अनुभव और भारत की सबसे बड़ी श्रृंखला में से एक मेदांता अस्पताल लखनऊ (Medanta Superspeciality Hospital) में यह सुविधा प्रदान करके खुश हैं।

इस केस में तेजस की मां डोनर थीं और उन्होंने अपने लिवर का बायां हिस्सा दान कर दिया जो लगभग 40 प्रतिशत था। सर्जरी के दौरान तेजस के रोगग्रस्त लीवर को हटा दिया गया और उसकी मां के लीवर का एक हिस्सा उसमें प्रत्यारोपित कर दिया गया।

कंसल्टेंट हेपेटोबिलरी और लिवर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. रोहन चौधरी ने कहा, तेजस का केस बेहद जटिल था क्योंकि लिवर ट्रांसप्लांट का समय बहुत महत्वपूर्ण था और सर्जरी में किसी भी तरह की देरी होने से उसके परिणाम काफी बुरे हो सकते थे।

26 अप्रैल 2022 को बच्चे को पीलिया (jaundice), हेपेटिक एन्सेफैलोपैथी (hepatic encephalopathy) और हाई आईएनआर (high INR) के साथ अस्पताल में लाया गया था। एक्यूट लिवर फेलियर होने की वजह से मरीज में सेरेब्रल एडिमा (swelling in the brain) भी बढ़ रही थी। उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी और अगर ट्रांसप्लांट नहीं किया गया होता तो वह कोमा में चला जाता।

बच्चों में एचएवी संक्रमण आम बात है लेकिन उनमें से लगभग 2 प्रतिशत एक्यूट लिवर फेलियर (acute liver failure) केस में प्रोग्रेस होती है। हालांकि कुछ एक्यूट लिवर फेलियर ठीक हो जाते हैं, जबकि अन्य को लिवर प्रत्यारोपण की आवश्यकता होती है अन्यथा मरीज की मृत्यु हो जाती है। इस केस में तेजस को एएलएफ हुआ था और वह एएलएफ के किंग कॉलेज के मानदंडों को पूरा करता था, जिससे कारण उसे तत्काल लिवर ट्रांसप्लांट की जरूरत थी।’

डॉ. रोहन चौधरी ने आगे कहा, 'ऑपरेशन के बाद तेजस के इम्यूनिटी सिस्टम को कमजोर करने के लिए इम्यूनोसप्रेसेन्ट दवाएं दी गईं ताकि उसका शरीर उसके अंदर अपनी मां के लिवर को रिजेक्ट न करे। हालांकि इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होने के कारण संक्रमण का खतरा हमेशा बना रहता है। इसलिए कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है जैसे कि उसे 1 साल तक कच्ची सब्जियां या बाहर का खाना खाने की अनुमति नहीं है, धूल में नहीं खेलना है और भीड़ भाड़ वाली जगहों से दूर रहना है व हमेशा मास्क पहनना है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि सब कुछ ठीक है, हम नियमित रूप से तेजस के लिवर फंक्शन टेस्ट की भी समीक्षा कर रहे हैं।'

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

यूपी में कैंसर रोधी और विटामिन की नकली दवाओं की सप्लाई का बड़ा गिरोह सक्रिय

यूपी में कैंसर रोधी और विटामिन की नकली दवाओं की सप्लाई का बड़ा गिरोह सक्रिय

हुज़ैफ़ा अबरार November 24 2022 46689

यह गिरोह नामचीन कंपनियों के रैपर में अपनी नकली दवाओं को पैक कर देते है इन दवाओं को इनके एजेंट  मेडिक

लोहिया संस्थान में आईडी-नेट मशीन के ज़रिये मिलेगा सुरक्षित खून

लोहिया संस्थान में आईडी-नेट मशीन के ज़रिये मिलेगा सुरक्षित खून

रंजीव ठाकुर June 04 2022 35892

एलाइजा जांच से शरीर में 15 दिन पूर्व दाखिल हुए एचआईवी वायरस (HIV virus) का पता लगाया जा सकता है। जबक

बदलते मौसम में गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज़ को बुखार और डिहाइड्रेशन कर सकता है परेशान, ऐसे रहें सावधान

बदलते मौसम में गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज़ को बुखार और डिहाइड्रेशन कर सकता है परेशान, ऐसे रहें सावधान

लेख विभाग June 30 2022 30880

जब तापमान बढ़ रहा हो तो बुखार और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर ये स्थिति

आकर्षक और सुडौल शरीर पाना चाहती हैं तो करें ये योगासन।

आकर्षक और सुडौल शरीर पाना चाहती हैं तो करें ये योगासन।

सौंदर्या राय February 08 2022 33739

इस लेख में हम योगासन के 12 तरीके बताएँगे जिससे वे अपने शरीर को बेहद आकर्षक आकार में ढालना सकती हैं।

मुंबई के गोवंडी में 5 माह के बच्चे की खसरा से मौत

मुंबई के गोवंडी में 5 माह के बच्चे की खसरा से मौत

विशेष संवाददाता December 17 2022 24794

गोवंडी में 5 महीने के बच्चे की खसरा से मौत होने की पुष्टि हुई। अब तक मुंबई में खसरा संक्रमण से मौतों

15-18 वर्ष की आयु के किशोरों को कोरोना रोधी टीके की दूसरी खुराक में तेजी लायें: केंद्र

15-18 वर्ष की आयु के किशोरों को कोरोना रोधी टीके की दूसरी खुराक में तेजी लायें: केंद्र

एस. के. राणा February 02 2022 32778

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 15-18 वर्ष की

वैरिकोसील के सफल इलाज के नए तरीकों ने दी राहत, मरीजों को मिल रहा फायदा: डॉ. अनंत

वैरिकोसील के सफल इलाज के नए तरीकों ने दी राहत, मरीजों को मिल रहा फायदा: डॉ. अनंत

हुज़ैफ़ा अबरार November 11 2022 45567

वैरिकोसील मामलों में वर्तमान में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि इसके बा

संतोष होमियो सेवा धाम ने आयोजित किया निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर

संतोष होमियो सेवा धाम ने आयोजित किया निःशुल्क जांच एवं दवा वितरण शिविर

आनंद सिंह April 09 2022 64441

शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगियों के अलावा कुछ जटिल रोगों से पीड़ित मरीज भी उपस्थित हुए। शिविर में

स्वास्थ्य विभाग के सभी खण्डों का होगा एकीकरण, समान नियमावली के साथ नहीं पड़ेगा वेतन-भत्ते पर फर्क

स्वास्थ्य विभाग के सभी खण्डों का होगा एकीकरण, समान नियमावली के साथ नहीं पड़ेगा वेतन-भत्ते पर फर्क

रंजीव ठाकुर September 06 2022 27623

प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मी लम्बे समय से विभिन्न विभागों के कर्मियों के एकीकरण की मांग कर रहे थे जिसमे

बक्सर: बालकेशरा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच महाशिविर, 500 मरीजों को बांटी गयी मुफ्त दवा

बक्सर: बालकेशरा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच महाशिविर, 500 मरीजों को बांटी गयी मुफ्त दवा

विशेष संवाददाता September 26 2022 27715

बालकेशरा हॉस्पिटल की ओर से आज अस्पताल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जा

Login Panel