देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

जानिए गर्मियों में खीरा खाने के अद्भुत फायदे

खीरे को मिनरल, विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स का पावरहाउस कहा जाता है। खीरे की सबसे बड़ी खासियत ये है कि खीरा पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स को तो दूर करता ही है साथ ही बॉडी को कई सीवियर डिजीज से भी बचाता है।

लेख विभाग
April 20 2023 Updated: April 23 2023 08:08
0 34523
जानिए गर्मियों में खीरा खाने के अद्भुत फायदे खीरा खाने के फायदे

खाने के साथ अक्सर लोग सलाद का सेवन करना पसंद करते हैं। जिसमें लोग सबसे ज्यादा खीरा खाना पसंद करते हैं। खीरा के सेवन से शरीर को कई तरह के जरूरी न्यूट्रिएंट्स (Nutrients) और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। खीरे में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, इसलिए अक्सर गर्मियों में कई शहरों में सड़क किनारे खूब खीरे बिकते हैं। खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants) और प्लांट कंपाउंड कई बीमारियों से बचा सकते हैं।

अध्ययनों में खीरा को शरीर के लिए बेहद फायदेमंद सब्जी (healthy vegetable) के रूप में बताया गया है। निर्जलीकरण की समस्या को दूर करने से लेकर कई प्रकार के पोषक तत्वों की प्राप्ति के लिए इसका सेवन करना लाभकारी माना जाता है। जानते हैं खीरा खाने के फायदे।

पोषक तत्वों से भरपूर है खीरा- Cucumber is rich in nutrients

आहार विशेषज्ञ बताते हैं कि खीरा, पानी के साथ-साथ फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-बी, विटामिन ए, और एंटीऑक्सीडेंट की विस्तृत श्रृंखला भी होती है, जिससे शरीर को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। एंटीऑक्सिडेंट, शरीर को मुक्त कणों के कारण होने वाली समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं।

 

हड्डियों के लिए फायदेमंद- Good for bones

खीरे में विटामिन K पाया जाता है। विटामिन K ब्लड क्लॉटिंग में मदद करता है, और हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है। विटामिन K बॉडी को कैल्शियम अब्जॉर्प्शन में मदद करता है।

 

हाइड्रेशन बेहतर करता- Improves hydration

खीरे में पानी की पर्याप्त मात्रा होती है, जो हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होती है। पानी से हमारे शरीर के टेंपरेचर को रेग्युलेट करने में मदद मिलती है। शरीर के सही हाइड्रेशन से फिजिकल परफॉर्मेंस और मेटाबॉलिज्म पर भी असर पड़ता है।

 

वजन कम करने में करता है मदद- Helps in reducing weight

खीरा कई तरह से वजन कम करने में मदद कर सकता है। खीरे में कैलोरी काफी कम होती है। अगर आप एक पूरा खीरा (करीब 300 ग्राम का) खाते हैं तो उससे आपको 45 ग्राम कैलोरी ही मिलेगी। इसलिए आप कई खीरे आराम से खा सकते हैं, और इससे वजन नहीं बढ़ेगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

हेडफोन और इयरफोन के अधिक इस्तेमाल से बढ़ रही है हियरिंग लॉस की बीमारी: डॉ सुनील कुमार

हेडफोन और इयरफोन के अधिक इस्तेमाल से बढ़ रही है हियरिंग लॉस की बीमारी: डॉ सुनील कुमार

हुज़ैफ़ा अबरार June 24 2022 35737

मनोरंजन के लिए लिया गया हेडफोन और इयरफोन आज भी युवाओं की पसंद हैं। खाली वक्त में युवा कान पर ईयरफोन

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

विशेष संवाददाता March 27 2023 36459

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए यूपी में सभी संसाधन उपलब्ध हैं। देश में बढ़ते केस को देखते

टमाटर खाने के हैं अगर शौकीन तो जान लें ये नुकसान

टमाटर खाने के हैं अगर शौकीन तो जान लें ये नुकसान

लेख विभाग May 09 2023 29459

टमाटर या फिर इससे बने प्रोडक्ट्स के सेवन से हृदय रोग, ऑस्टियोपोरोसिस, मधुमेह, फेफड़े, स्तन और पेट के

रैह्पसोडी - 2022: पहले दिन फॉर्मल ड्रेस कोड में डॉक्टर बने एक्टर

रंजीव ठाकुर September 23 2022 29760

केजीएमयू का तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम रैह्पसोडी - 2022 कन्वेंशन सेन्टर में शुरू हुआ। क

अमेरिका में मंकीपॉक्स हेल्थ इमर्जेंसी घोषित 

अमेरिका में मंकीपॉक्स हेल्थ इमर्जेंसी घोषित 

हे.जा.स. August 05 2022 26468

मंकीपॉक्स यूरोप में तेजी से फैल रहा है। स्पेन, जर्मनी और यूके को मिलाकर करीब 10  हजार केस मिल चके है

डेंगू का डंक, शिमला में अब तक 257 मरीज आए सामने

डेंगू का डंक, शिमला में अब तक 257 मरीज आए सामने

विशेष संवाददाता November 19 2022 34394

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है। मच्छर के काटने से अचानक तेज बुखार

हेयर रिमूवल क्रीम कैसे यूज करें?

हेयर रिमूवल क्रीम कैसे यूज करें?

सौंदर्या राय December 20 2021 50055

शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करते समय बेकार महक महसूस हो सकती है। ये आपके बालों को तोड़ने वाली केमिकल रि

विश्व के तीस प्रतिशत टी बी मरीज भारत में:- डॉ ए. के. सिंह

विश्व के तीस प्रतिशत टी बी मरीज भारत में:- डॉ ए. के. सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार January 30 2021 27371

भारत में हर साल 20 लाख लोग टीबी की चपेट में आते हैं लगभग 5 लाख प्रतिवर्ष मर जाते हैं।

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

गुजरात में डब्ल्यूएचओ खोलेगा वैश्विक परंपरागत चिकित्सा पद्धति केंद्र

हे.जा.स. March 10 2022 29004

इस केंद्र को आयुष मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित किया जाएगा। इसके जरिये परंपरागत चिकित्सा पद्धति को वैश

तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन का XXB सब-वैरिएंट, महाराष्ट्र में 18 केस

तेजी से फैल रहा ओमिक्रॉन का XXB सब-वैरिएंट, महाराष्ट्र में 18 केस

विशेष संवाददाता October 21 2022 27553

कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट भी सामने आए हैं. अक्टूबर महीने में 1 से 15 त

Login Panel