देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या सरकारी दावों से दो से चार गुना अधिक: नेचर जर्नल

कोरोना मौतों पर विश्व स्वास्थ्य संगठन का पहला आकलन जल्द आने वाला है। संगठन ने कोरोना से हुई मौतों की असल संख्या पता लगाने के लिए कई विशेषज्ञों की राय ली है।

एस. के. राणा
January 20 2022 Updated: January 20 2022 19:59
0 27468
कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या सरकारी दावों से दो से चार गुना अधिक: नेचर जर्नल प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। ब्रिटेन की प्रतिष्ठित पत्रिका नेचर ने एक शोध के आधार पर यह दावा किया है कि कोरोना महामारी से हुई मौतों का असल आंकड़ा सरकारों द्वारा जारी आंकड़ों से दो से चार गुना तक ज्यादा है। 

सरकारी आंकड़ों के अनुसार पूरी दुनिया में कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद से 55 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। नेचर में प्रकाशित एक नए शोध में दावा किया गया है कि मौतों की वास्तविक संख्या इससे कई गुना अधिक हो सकती है।

दुनियाभर में बहस जारी है कि क्या विभिन्न देश विश्व मंच पर अपनी बदनामी व छवि खराब होने के डर से कोविड-19 की मृत्यु दर को छिपाते हैं? नेचर में प्रकाशित रिपोर्ट में लंदन में 'द इकोनॉमिस्ट' पत्रिका द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तरीके व आंकड़ों के आधार पर यह दावा किया है। नेचर ने दावा किया कि कोविड-19 से वास्तविक मौतें सरकारी आंकड़ों से दो और चार गुना अधिक हो सकती हैं।

नेचर में प्रकाशित रिपोर्ट एक मशीन आधारित प्रक्रिया पर केन्द्रित है। इसमें संग्रहित आंकड़ों के आधार पर मौतों को लेकर यह अनुमान जताया गया है। इस शोध में दुनियाभर के देशों द्वारा कोविड-19 के शिकार लोगों की सूचना देने के तरीकों का उदाहरण देकर यह दावा किया गया है। जैसे कि नीदरलैंड्स में महामारी के आरंभिक दिनों में केवल उन्हीं लोगों को कोविड से मृत माना गया, जिन्हें संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वहां उनकी मौत हुई। दूसरी ओर बेल्जियम में सर्दी के शिकार लोगों की मौत को भी बगैर टेस्ट के कोविड-19 से मौत माना गया। 

नेचर में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मौतों के अनुसार विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का पहला आकलन जल्द आने वाला है। संगठन ने कोरोना से हुई मौतों की असल संख्या पता लगाने के लिए कई विशेषज्ञों की राय ली है। इन आंकड़ों की पांच साल पहले के मौतों के आंकड़ों से तुलना की जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गोरखपुर में 3 नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप

गोरखपुर में 3 नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कंप

अनिल सिंह December 30 2022 23744

कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। गुरुवार को तीनों के RT PCR टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों संक

प्रदेश में पोलियो वायरस के किसी भी संभावित प्रवेश को रोकना:  डॉ.पिंकी जोवेल

प्रदेश में पोलियो वायरस के किसी भी संभावित प्रवेश को रोकना:  डॉ.पिंकी जोवेल

हुज़ैफ़ा अबरार June 30 2026 1141

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने बताया उत्तर प्रदेश पिछले 16 वर्षों से पोलियो मुक्त बना हुआ है, लेकिन इस

गर्मियों में बालों को सुन्दर और चमकदार रखने के हेयर केयर टिप्स

गर्मियों में बालों को सुन्दर और चमकदार रखने के हेयर केयर टिप्स

सौंदर्या राय April 18 2022 29968

आपके बाल गर्मी में स्वस्थ, सुन्दर और चमकदार बने रहें, आप आकर्षक और खिली-खिली दिखें इसके लिए आपको कुछ

कोरोना के तीसरी लहर की गर्मी पड़ रही ठण्डी, देश में 24 घण्टे में महज़ 34,113 लोग संक्रमित

कोरोना के तीसरी लहर की गर्मी पड़ रही ठण्डी, देश में 24 घण्टे में महज़ 34,113 लोग संक्रमित

एस. के. राणा February 14 2022 28695

कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की संख्या करीब तीन गुना है। एक दिन में 91,930 लोग कोरोना संक्रमण से

रूस में H3N2 वायरस की दस्तक

रूस में H3N2 वायरस की दस्तक

हे.जा.स. October 17 2022 44066

रूस में फ्लू वायरस की महामारी की बढ़ने के दौरान इसका पता चला है। उपभोक्ता अधिकार संरक्षण और मानव कल्

कोविड​​-19 से उबरे एक तिहाई बुजुर्गों में कम से कम एक नयी समस्या मिली: बीएमजे

कोविड​​-19 से उबरे एक तिहाई बुजुर्गों में कम से कम एक नयी समस्या मिली: बीएमजे

हे.जा.स. February 10 2022 27937

नतीजे बताते हैं कि 2020 में कोविड-19 से ठीक होने वाले व्यक्तियों में से 32 प्रतिशत लोगों को एक या अध

संचारी रोगों के खिलाफ ‘महाअभियान’ की शुरूआत

संचारी रोगों के खिलाफ ‘महाअभियान’ की शुरूआत

विशेष संवाददाता July 02 2023 33004

से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने अपने द्वारा गोद लिए सामुदायिक स्

देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश

देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश

विशेष संवाददाता June 19 2022 28074

बड़ी संख्या में नमूने भेजने के लिए कहने का उद्देश्य ओमिक्रॉन के मौजूदा सब-वैरिएंट्स पर करीब से नजर र

एमपी में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर

एमपी में अफ्रीकन स्वाइन फीवर का कहर

विशेष संवाददाता January 08 2023 22291

पशुपालन विभाग ने मृत सुअरों के सैंपल भोपाल स्थित राज्य पशुरोग अन्वेषण प्रयोगशाला भेजे थे। जहां मृत स

दुल्हन का मेकअप उतारने के बाद ऐसे रखें स्किन का ख्याल

दुल्हन का मेकअप उतारने के बाद ऐसे रखें स्किन का ख्याल

सौंदर्या राय January 02 2023 35876

ब्राइड का मेकअप काफी हैवी किया जाता है, लेकिन अगले दिन जब ये मेकअप उतर जाता है तो स्किन काफी सुस्त औ

Login Panel