देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में ओमिक्रोन संक्रमण का विस्फोट, 24 घंटे में दस हज़ार से ज़्यादा मामले

शनिवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10,059 नए मामलों की पुष्टि की है जोकि शुक्रवार को इस वैरिएंट के सामने आए 3,201 मामलों से तीन गुना से अधिक संख्या है।

हे.जा.स.
December 20 2021 Updated: December 20 2021 14:20
0 30843
ब्रिटेन में ओमिक्रोन संक्रमण का विस्फोट, 24 घंटे में दस हज़ार से ज़्यादा मामले प्रतीकात्मक

लंदन। ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के एक दिन में 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं जोकि अब तक इस वैरिएंट के दैनिक मामलों की सर्वाधिक संख्या है। ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 90,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए।

ब्रिटिश स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने शनिवार को ओमिक्रॉन वैरिएंट के 10,059 नए मामलों की पुष्टि की है जोकि शुक्रवार को इस वैरिएंट के सामने आए 3,201 मामलों से तीन गुना से अधिक संख्या है। इसके साथ ही ब्रिटेन में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 24,968 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

ब्रिटेन में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 90,418 नए मामले सामने आए ,जबकि 125 मरीजों ने इस घातक वायरस के कारण दम तोड़ दिया। वहीं, देश में वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित सात मरीजों की मौत हो चुकी है।

ओमिक्रॉन के मामलों की बढ़ती संख्या के चलते सरकार द्वारा सख्त लॉकडाउन नियमों को लागू करने की योजना संबंधी रिपोर्ट का हवाला देते हुए ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, 'हमने पूर्व में देखा है कि सरकार ने किस तरह महामारी का मुकाबला किया है। हम जो भी जरूरी होगा, वो करेंगे। हालांकि, सरकार कोई भी कदम आंकड़ों पर आधारित होगा। हम आंकड़ों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और इस पर वैज्ञानिकों के साथ चर्चा कर रहे हैं।'

उन्होंने कहा, 'हमने पिछले कुछ दिनों में ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखी है, जिसे लेकर मैं भयभीत हूं। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस साल अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या कम है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मेडिकल के PG छात्रों के लिए जिला अस्पतालों में 3 महीने की पोस्टिंग अनिवार्य।

मेडिकल के PG छात्रों के लिए जिला अस्पतालों में 3 महीने की पोस्टिंग अनिवार्य।

अखण्ड प्रताप सिंह November 21 2020 21717

इसका मुख्य उद्देश्य पीजी के इन छात्रों को जिला स्वास्थ्य प्रणाली से रूबरू कराना और जिला अस्पताल में

2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की कवायद, हिमाचल सरकार ने तैयार किया प्लान

2025 तक देश को टीबी मुक्त करने की कवायद, हिमाचल सरकार ने तैयार किया प्लान

हे.जा.स. May 07 2023 32180

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि अब सभी खांसी के मरीजों को बलगम का सैंपल दे

9 से 11 अक्टूबर तक होगा देशभर के मधुमेह विशेषज्ञों का जमावड़ा

9 से 11 अक्टूबर तक होगा देशभर के मधुमेह विशेषज्ञों का जमावड़ा

हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 679

मधुमेह प्रबंधन को केवल ब्लड शुगर के आंकड़ों और लक्ष्यों तक सीमित न रखकर मरीज के संपूर्ण स्वास्थ्य जीव

Fujifilm इंडिया ने FDR Nano, डिजिटल रेडियोलॉजी सिस्टम  किया लॉन्च । 

Fujifilm इंडिया ने FDR Nano, डिजिटल रेडियोलॉजी सिस्टम किया लॉन्च । 

हे.जा.स. March 01 2021 37073

FDR Nano स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में रेडियोलाजिस्ट और इससे जुड़े कर्मचारियों को अस्पताल में आसानी से क

8 करोड़ लोगों ने ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा का उपयोग किया 

8 करोड़ लोगों ने ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा का उपयोग किया 

एस. के. राणा December 07 2022 42591

इस पहल ने 3 वर्ष से भी कम समय-सीमा में दुनिया के सबसे बड़े सरकारी स्वामित्व वाले टेलीमेडिसिन प्लेटफॉ

झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना 

झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना 

आनंद सिंह December 19 2025 8127

इरफान अंसारी ने फेसबुक पर लिखा:पिछले 20 वर्षों तक राज्य की जनता को केवल आश्वासन देकर आँखों में धूल झ

सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने संयुक्त प्रयास से एक गंभीर मरीज़ की जान बचाई

सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने संयुक्त प्रयास से एक गंभीर मरीज़ की जान बचाई

हुज़ैफ़ा अबरार February 16 2022 43349

मरीज की गंभीर हालत को देखकर सहारा हॉस्पिटल की डॉ. दीपाली मोहंती, डा. मनोज अग्रवाल और डॉ. अंकुर गुप्त

सावधान! शरीर में अंदरूनी रूप से पल रहे रोग का संकेत हो सकता है पैरों का सुन्न होना

सावधान! शरीर में अंदरूनी रूप से पल रहे रोग का संकेत हो सकता है पैरों का सुन्न होना

श्वेता सिंह October 11 2022 31174

इसे मेडिकल भाषा में पेरेस्टेसिया के रूप में जाना जाता है। यह तब हो सकता है जब आप अपनी बांह पर लेट गए

कोविड का कहर, फ्रांस में छह साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य

कोविड का कहर, फ्रांस में छह साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य

हे.जा.स. January 02 2022 28916

फ्रांस में ओमीक्रोन संक्रमण के दो लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। सरकार मास्क पहनने के लिए बच्चों

देश के ये राज्य बन रहे कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट

देश के ये राज्य बन रहे कोरोना संक्रमण के हॉटस्पॉट

एस. के. राणा April 09 2023 25169

देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में

Login Panel