देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कैलिफोर्निया में प्लेग फैलने की आंशका पर चूहों को ज़हर से मारने का निर्णय।

पर्यावरण कार्यकर्ताओं की आपत्तियों के बावजूद इस योजना को स्वीकृति दी गई है। उनका मानना है कि इससे न केवल चूहे मरेंगे, बल्कि अन्य जीव-जंतु भी इसकी चपेट में आएंगे।

हे.जा.स.
December 20 2021 Updated: December 20 2021 15:28
0 35981
कैलिफोर्निया में प्लेग फैलने की आंशका पर चूहों को ज़हर से मारने का निर्णय। प्रतीकात्मक

वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया के फारलॉन द्वीप समूह पर चूहों को मारने के लिए हेलीकॉप्टर से जहर गिराया जाएगा, क्योंकि द्वीप पर प्लेग के फैलने की आंशका है। इसके चलते खतरनाक चूहों पर हेलीकॉप्टर से जहर डाला जाएगा। 

कैलिफोर्निया के अधिकारियों ने ऐसा करने के लिए मंजूरी दे दी है। हालांकि इस योजना को मंजूरी देने के लिए लंबी बहस चली। इसके बाद तटीय आयुक्तों ने विवादास्पद योजना के पक्ष में 5-3 से मतदान किया।

इस योजना का प्रस्ताव यूएस फिश एंड वाइल्डलाइफ सर्विस (एफडब्ल्यूएस) ने दिया था। वहीं, स्थानीय पर्यावरण कार्यकर्ताओं की आपत्तियों के बावजूद इस योजना को स्वीकृति दी गई है। उनका मानना है कि इससे न केवल चूहे मरेंगे, बल्कि अन्य जीव-जंतु भी इसकी चपेट में आएंगे।

फारलॉन द्वीप समूह पर शोध करने वाले वन्यजीव अधिकारियों और विशेषज्ञों ने तर्क दिया कि चूहों को मारने के लिए तत्काल और कठोर उपायों की जरूरत है। चूहे स्थानीय प्रजातियों के लिए खतरा है। उधर, वन्यजीव एजेंसी ने कहा कि अगर एफडब्ल्यूएस के क्षेत्रीय निदेशक ने भी योजना को मंजूरी दे दी तो सैन फ्रांसिस्को तट से कुछ दूर स्थित द्वीपों पर 2023 तक हेलीकॉप्टर से जहर गिराया जा सकता है।

विरोधियों ने दी चेतावनी
हालांकि योजना पर मतदान से पहले लंबी भावनात्मक बहस हुई। इस दौरान विरोधियों ने चेतावनी दी कि एफडब्ल्यूएस ने समुद्री पक्षी, रैप्टर और अन्य जानवरों को कम से कम क्षति पहुंचे इसकी कोई योजना नहीं बनाई है। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव में कहा गया है कि कर्मचारियों को कीटनाशक का उपयोग करने से पहले द्वीपों से कुछ जीवों को हटाने के लिए लेजर, आतिशबाजी और पुतलों सहित अन्य तकनीकों का इस्तेमाल करना चाहिए।

कीटनाशक का उपयोग करना एक मात्र तरीका
उधर, योजना के समर्थकों ने कहा है कि चूहों के पूर्ण उन्मूलन के लिए कीटनाशक ब्रोडीफाकौम का उपयोग करना एक मात्र तरीका है। इसका उपयोग अनजाने में 19वीं शताब्दी में नाविकों ने इस द्वीप पर किया था। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस द्वीप पर जो प्रजातियां बची हैं, उन्हें बचाने की दिशा में भी काम करना होगा, ताकि वे सुरक्षित रह सकें।

चपेट में कई और भी आएंगे
वेस्टर्न एलायंस फॉर नेचर की सारा वान ने कहा कि कैलिफोर्निया के तट पर उड़ने वाले भूखे पक्षी भी इसकी चपेट में आकर दम तोड़ देंगे, क्योंकि जब चूहों पर कीटनाशक का इस्तेमाल होगा तो वे मारे जाएंगे और जब भूखे पक्षी इस मरे हुए चूहे को खाएंगे तो उनकी भी जान पर बन आएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

सहारा हॉस्पिटल में जटिल सर्जरी: दूरबीन विधि से छोटी आंतों को जोड़कर बनाया कृत्रिम मलाशय।  

हुज़ैफ़ा अबरार September 01 2021 32575

मरीज को सर्जरी के बाद अपनी समस्या से छुटकारा मिला और मरीज ने डॉ. यादव का सफल इलाज़ करने का धन्यवाद द

वैश्विक टीकाकरण सबसे बड़ी नैतिक परीक्षा- संयुक्त महासचिव राष्ट्र

वैश्विक टीकाकरण सबसे बड़ी नैतिक परीक्षा- संयुक्त महासचिव राष्ट्र

हे.जा.स. March 12 2021 30236

विश्व में कम आय वाले ऐसे कई देश हैं, जिन्हें टीके की एक भी खुराक नहीं मिल पाई है। टीकों के उत्पादन औ

वर्ल्ड एलर्जी वीक पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में संगोष्ठी।

वर्ल्ड एलर्जी वीक पर रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग में संगोष्ठी।

हुज़ैफ़ा अबरार June 20 2021 24274

एलर्जी ब्रोन्को पल्मोनरी एस्परजिलोसिस मुख्यत: अनियंत्रित अस्थमा और सिस्टिक फाइब्रोसिस के मरीजों में

देश में स्वास्थ्य और विज्ञान में परिवर्तन लाने में

देश में स्वास्थ्य और विज्ञान में परिवर्तन लाने में ''अग्रणी महिलाएं" विषय पर एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे डॉ. जितेंद्र सिंह

एस. के. राणा December 06 2022 26790

यह सम्मेलन पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व चुनौतियों पर काबू पाने में भारतीय महिलाओं की उपलब्धियों का

16 जिलों के अस्पतालों में शुरू होंगे ICU, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश

16 जिलों के अस्पतालों में शुरू होंगे ICU, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश

आरती तिवारी July 02 2023 30003

यूपी के 16 जिला चिकित्सालयों में गंभीर मरीजों को जल्द आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उप मुख्यम

खराब फेफड़ों की बीमारी में इनहेल्ड नाइट्रिक ऑक्साइड थेरेपी कारगर: डॉ आकाश पंडिता

रंजीव ठाकुर July 28 2022 69544

आईएनओ की यह थेरेपी पुरानी फेफड़ों की बीमारी (बीपीडी) की रोकथाम में भी मदद करेगी। समय से पहले बच्चे,

कोविड-19 के इलाज में बिना मंजूरी के प्रयोग होने वाली दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब माँगा

कोविड-19 के इलाज में बिना मंजूरी के प्रयोग होने वाली दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब माँगा

हे.जा.स. November 01 2020 26094

कोविड-19 के इलाज में बिना मंजूरी के प्रयोग होने वाली दवाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब

होम्योपेथी में है पोस्ट कोविड समस्याओं के समाधान की दवाइयाँ।

होम्योपेथी में है पोस्ट कोविड समस्याओं के समाधान की दवाइयाँ।

हुज़ैफ़ा अबरार May 24 2021 29569

पोस्ट कोविड स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में होम्योपैथिक औषधियाँ महत्त्वपूर्ण भमिका निभा सकती हैं। क

ब्लैक फंगस संक्रमण के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध।

ब्लैक फंगस संक्रमण के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध।

एस. के. राणा June 02 2021 26319

इंजेक्शन के निर्यात को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है कि एक निर्यातक को अपनी निर्यात

नियम विरुद्ध अनुपस्थित नहीं रह सकेंगे चिकित्सक, लगेगा अंकुश

नियम विरुद्ध अनुपस्थित नहीं रह सकेंगे चिकित्सक, लगेगा अंकुश

अबुज़र शेख़ October 07 2022 31662

अनुपस्थित रहने वाले सरकारी चिकित्सकों पर अंकुश लगाने के लिए नए नियम बनाने की तैयारी है। कार्यभार ग्र

Login Panel