देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रो. डॉ. राजन भटनागर ने लोहिया संस्थान के डीन का पदभार संभाला

प्रो. डॉ. राजन भटनागर प्रशासनिक अनुभव भी अत्यंत समृद्ध रहा है। डॉ. RMLIMS में वे पूर्व में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS), एक्जीक्यूटिव रजिस्ट्रार तथा चेयरमैन, यूजी सेल जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। इससे पूर्व वे ANIIMS, पोर्ट ब्लेयर में डीन एकेडमिक्स एवं विभागाध्यक्ष तथा AFMC, पुणे में भी एनाटॉमी विभागाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। चिकित्सा शिक्षा में नवाचार उनके कार्यक्षेत्र की प्रमुख विशेषता रही है।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 08 2026 Updated: September 10 2026 11:33
0 931
प्रो. डॉ. राजन भटनागर ने लोहिया संस्थान के डीन का पदभार संभाला Prof. Dr. Rajan Bhatnagar

लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान  लखनऊ में प्रो. डॉ. राजन भटनागर प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष एनाटॉमी विभाग ने संस्थान के डीन का पदभार ग्रहण कर लिया है। संस्थान द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति 6 सितम्बर 2026 से 31 अगस्त 2027, उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक प्रभावी रहेगी। निवर्तमान डीन प्रो. डॉ. प्रद्युम्न सिंह ने उन्हें डीन पद का कार्यभार सौंपा। प्रो. डॉ. राजन भटनागर चिकित्सा शिक्षा अकादमिक प्रशासन एवं मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। वे वर्तमान में डॉ. RMLIMS में एनाटॉमी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं और उनके पास लगभग 33 वर्षों का शिक्षण अनुभव है। उन्होंने एमबीबीएस तथा एमएस (एनाटॉमी) की शिक्षा आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज (AFMC), पुणे से प्राप्त की है। 

प्रो. डॉ. राजन भटनागर प्रशासनिक अनुभव भी अत्यंत समृद्ध रहा है। डॉ. RMLIMS में वे पूर्व में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS), एक्जीक्यूटिव रजिस्ट्रार तथा चेयरमैन, यूजी सेल जैसे महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। इससे पूर्व वे ANIIMS, पोर्ट ब्लेयर में डीन एकेडमिक्स एवं विभागाध्यक्ष तथा AFMC, पुणे में भी एनाटॉमी विभागाध्यक्ष के पद पर कार्य कर चुके हैं। चिकित्सा शिक्षा में नवाचार उनके कार्यक्षेत्र की प्रमुख विशेषता रही है। उनके नेतृत्व में डिसेक्शन हॉल को आधुनिक क्लिनिकल स्किल्स लैब के रूप में विकसित किया गया तथा एनाटॉमी शिक्षण में क्लिनिकल विभागों के साथ समन्वित कार्यशालाओं को बढ़ावा दिया गया। उन्होंने देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में लगभग 20 MCI निरीक्षण किए हैं और मेडिकल एजुकेशन से संबंधित अनेक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में रिसोर्स पर्सन के रूप में योगदान दिया है। 

प्रो. भटनागर के 32 शोधपत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हैं तथा उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में लगभग 30 शोधपत्र प्रस्तुत किए हैं। वे विभिन्न शोध परियोजनाओं तथा चिकित्सा शिक्षा से संबंधित अकादमिक गतिविधियों से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) सी. एम. सिंह ने प्रो. भटनागर को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके लंबे शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव से संस्थान की शिक्षा प्रशिक्षण अनुसंधान तथा अकादमिक व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी और संस्थान चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। पदभार ग्रहण करने पर प्रो. डॉ. राजन भटनागर ने संस्थान के निदेशक एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा उनका प्रयास रहेगा कि छात्र-केंद्रित चिकित्सा शिक्षा अकादमिक गुणवत्ता अनुसंधान नवाचार और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को और सुदृढ़ किया जाए तथा डॉ. RMLIMS को चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए स्तर तक पहुंचाया जाए।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

फाइलेरिया रोग: लक्षण, कारण, इलाज और बचाव

फाइलेरिया रोग: लक्षण, कारण, इलाज और बचाव

लेख विभाग May 13 2022 79850

फाइलेरिया एक परजीवी रोग है जो फाइलेरियोइडिया टाइप राउंडवॉर्म के संक्रमण से होता है। वे खून चूसने वा

हाईकोर्ट ने ड्रग इंस्पेक्टरों की भर्ती को रद्द किया।

हाईकोर्ट ने ड्रग इंस्पेक्टरों की भर्ती को रद्द किया।

हे.जा.स. January 19 2021 21021

कोर्ट ने इस विज्ञापन के जरिए हुए चयन को भी निरस्त करते हुए प्रदेश सरकार को संबंधित कानून के तहत नया

गर्भावस्था के दौरान अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं के कारण हर दो मिनट में एक महिला की मृत्यु हो जाती है: डब्ल्यूएचओ

गर्भावस्था के दौरान अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाओं के कारण हर दो मिनट में एक महिला की मृत्यु हो जाती है: डब्ल्यूएचओ

हे.जा.स. February 28 2023 26171

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक गेब्रयेसुस ने कहा कि हालांकि गर्भावस्था महिलाओं के लिए एक उम्मीद और सकारात्म

नेपाल ने बाबा रामदेव की कंपनी समेत 16 भारतीय दवाई कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

नेपाल ने बाबा रामदेव की कंपनी समेत 16 भारतीय दवाई कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

एस. के. राणा December 22 2022 72477

नेपाल के ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने योग गुरु रामदेव के पतंजलि उत्पादों का निर्माण करने वाली दिव्या

जन औषधि दिवस की तीसरी वर्षगांठ पर मुफ्त दवा वितरण।

जन औषधि दिवस की तीसरी वर्षगांठ पर मुफ्त दवा वितरण।

हुज़ैफ़ा अबरार March 08 2021 38500

जन औषधि योजना सेवा व रोजगार दोनों का माध्यम है। गरीब व्यक्ति भी इस योजना से सस्ती और अच्छी दवा प्राप

नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा ब्रिटेन।

नर्सों की भारी कमी से जूझ रहा ब्रिटेन।

हे.जा.स. October 30 2021 24588

आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा यानी एनएचएस अस्पतालों में नर्सों के लगभग चालीस हजार पंजी

लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से हुई पैंक्रियाज के जटिल कैंसर की सर्जरी

लोहिया संस्थान में दूरबीन विधि से हुई पैंक्रियाज के जटिल कैंसर की सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार May 21 2026 0

सामान्यत: इस प्रकार के कैंसर में बड़े चीरे वाले ऑपरेशन किए जाते हैं जिससे मरीज़ को लंबे समय तक अस्पता

मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मोबाइल नम्बर ज़ारी

मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मोबाइल नम्बर ज़ारी

हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2023 98971

बींमार या उनके परिजन इन नंबरों पर फोन कर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की जानकारी दे सकते हैं। सीएमओ

यूपी में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले।

यूपी में माध्यमिक शिक्षा के कुछ स्कूल कोविड प्रोटोकाल के साथ खुले।

रंजीव ठाकुर August 19 2021 29076

उत्तर प्रदेश सरकार ने दो अगस्त सोमवार को कोविड-19 महामारी के कारण लंबे समय से बंद स्कूलों (माध्यमिक

RBSK योजना से मासूम को मिली नई जिंदगी जन्मजात हृदय रोग की निःशुल्क सर्जरी  

RBSK योजना से मासूम को मिली नई जिंदगी जन्मजात हृदय रोग की निःशुल्क सर्जरी  

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2026 791

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा स्क्रीनिंग के दौरान बच्चे में जन्मजात हृदय रोग (Cong

Login Panel