देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

यूपी में 500 निःसंवर्गीय पदों पर होगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती

विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित नियुक्ति होने के बाद संबंधित निःसंवर्गीय पद स्वतः समाप्त हो जाएंगे। किसी भी स्थिति में पुनर्नियोजन के कुल पदों की संख्या 500 से अधिक नहीं होगी।कन्सलटेन्ट के रूप में देंगे सेवाएंपुनर्नियोजित विशेषज्ञ चिकित्सकों को कोई प्रशासनिक पद नहीं दिया जाएगा और न ही उन्हें संवर्गीय पदनाम मिलेगा। वे कन्सलटेन्ट अथवा परामर्शी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल की आवश्यकता के अनुसार उन्हें आपातकालीन एवं आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं में भी योगदान देना होगा। सैन्य सेवा से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले विशेषज्ञ एवं एमबीबीएस चिकित्सकों को भी पीएमएचएस संवर्ग के सेवानिवृत्त चिकित्सकों की भांति पुनर्नियोजित किए जाने का प्रावधान किया गया है।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 10 2026 Updated: September 10 2026 11:28
0 770
यूपी में 500 निःसंवर्गीय पदों पर होगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती U P Chief Minister Yogi Adityanath

लखनऊ। प्रदेश में चिकित्सकों, विशेषकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने और आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार ने बड़ा जनहितकारी फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रादेशिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा (पीएमएचएस) संवर्ग के सेवानिवृत्त विशेषज्ञ चिकित्सकों के पुनर्नियोजन की अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष से बढ़ाकर 70 वर्ष किए जाने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के अस्पतालों में अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और बढ़ती जनसंख्या तथा अस्पतालों में मरीजों के बढ़ते दबाव के बीच चिकित्सा सेवाओं को मजबूती मिलेगी। विशेष रूप से गरीब और वंचित वर्ग को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा।

उप मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा प्रदेश में चिकित्सकों, विशेषकर विशेषज्ञ चिकित्सकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। अस्पतालों के बाह्य एवं अन्तः रोगी विभागों में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निर्णय चिकित्सा सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।500 निःसंवर्गीय पदों पर होगा पुनर्नियोजनअपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए 500 निःसंवर्गीय पदों के सापेक्ष पीएमएचएस संवर्ग के सेवानिवृत्त विशेषज्ञ चिकित्सकों का पुनर्नियोजन किया जाएगा। नियुक्ति वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से अनुबंध के आधार पर होगी। पुनर्नियोजन नियमित चिकित्साधिकारियों से पद भरे जाने अथवा एक वर्ष की अवधि, जो भी पहले हो, तक किया जाएगा। इसके बाद कार्य एवं आचरण, गुण-दोष तथा स्वास्थ्य प्रमाणपत्र के आधार पर वर्ष-दर-वर्ष अवधि बढ़ाई जा सकेगी, लेकिन इसकी अधिकतम सीमा 70 वर्ष की आयु तक होगी।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित नियुक्ति होने के बाद संबंधित निःसंवर्गीय पद स्वतः समाप्त हो जाएंगे। किसी भी स्थिति में पुनर्नियोजन के कुल पदों की संख्या 500 से अधिक नहीं होगी।कन्सलटेन्ट के रूप में देंगे सेवाएंपुनर्नियोजित विशेषज्ञ चिकित्सकों को कोई प्रशासनिक पद नहीं दिया जाएगा और न ही उन्हें संवर्गीय पदनाम मिलेगा। वे कन्सलटेन्ट अथवा परामर्शी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। अस्पताल की आवश्यकता के अनुसार उन्हें आपातकालीन एवं आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं में भी योगदान देना होगा। सैन्य सेवा से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले विशेषज्ञ एवं एमबीबीएस चिकित्सकों को भी पीएमएचएस संवर्ग के सेवानिवृत्त चिकित्सकों की भांति पुनर्नियोजित किए जाने का प्रावधान किया गया है। वहीं एमबीबीएस चिकित्सकों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद 65 वर्ष तक पुनर्नियोजन की वर्तमान व्यवस्था यथावत रहेगी। प्राइवेट प्रैक्टिस पर पूर्ण प्रतिबंध पुनर्नियोजित विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए प्राइवेट प्रैक्टिस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अस्पताल में सरकारी नियमों के अंतर्गत उपलब्ध दवाओं की ही मरीजों के लिए संस्तुति की जा सकेगी। प्राइवेट प्रैक्टिस अथवा निर्धारित शर्तों के उल्लंघन की स्थिति में पुनर्नियोजन तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जा सकेगा। सरकार के अनुसार अनुभवी सेवानिवृत्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का उपयोग नियमित नियुक्तियों के साथ किए जाने से प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था को तत्काल मजबूती मिलेगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मेदांता हॉस्पिटल में हुआ यूपी का पहला पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट

रंजीव ठाकुर July 02 2022 69390

डॉ. ए.एस. सोइन ने कहा पीडियाट्रिक लिवर ट्रांसप्लांट बहुत चुनौतीपूर्ण है। बच्चों के धमनी, पोर्टल वेन

गुर्दा संबंधी विकार: कारण, रोकथाम और इलाज

गुर्दा संबंधी विकार: कारण, रोकथाम और इलाज

लेख विभाग February 20 2022 37943

गुर्दे की बीमारियाँ ज्यादातर मधुमेह, उच्च रक्तचाप और धमनियों के सख्त होने के कारण होती है। हालाँकि इ

चेहरे के पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएँ घरेलू उपाय, चेहरे को सुन्दर और आकर्षक बनायें

चेहरे के पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अपनाएँ घरेलू उपाय, चेहरे को सुन्दर और आकर्षक बनायें

सौंदर्या राय February 21 2022 27274

चेहरे को पिंपल्स फ्री और शाइनी बनाना चाहतीं हैं, तो आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं बस आपको अपनी

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का असर अगस्त अंत तक।

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का असर अगस्त अंत तक।

हे.जा.स. July 16 2021 24327

भारत में कोरोना की तीसरी लहर का असर अगस्त तक अंत तक देखने को मिलेगा। हालांकि यह दूसरी लहर से कम घातक

कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया

कोरोना को लेकर डब्ल्यूएचओ ने फिर चेताया

एस. के. राणा January 31 2023 31473

डब्ल्यूएचओ महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा, "कोविड-19 अंतरराष्ट्रीय चिंता का एक सार्वजनिक स

बीएचयू में पीजी कि सीट बढ़ाने के लिए आयुर्वेद विभाग के छात्रों का धरना

बीएचयू में पीजी कि सीट बढ़ाने के लिए आयुर्वेद विभाग के छात्रों का धरना

रंजीव ठाकुर October 08 2022 29083

शुक्रवार को वीसी लॉज के सामने आयुर्वेद संकाय में पीजी की सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने धरन

सफेद दाग छूआछूत की बीमारी नहीं: डॉ ए के गुप्ता

रंजीव ठाकुर June 11 2022 58826

सफेद दाग के बहुत से कारण होते हैं लेकिन संयुक्त रुप से इसे ल्यूकोडर्मा कहा जाता है। जब शरीर में रंग

क्रोनिक पैंक्रियाटाइटिस: कारण, निदान, जटिलताएं और उपचार

क्रोनिक पैंक्रियाटाइटिस: कारण, निदान, जटिलताएं और उपचार

लेख विभाग May 11 2022 43657

क्रोनिक पैंक्रियाटाइटिस आपके अग्न्याशय में होने वाली सूजन है जो ग्रंथि के प्रगतिशील विनाश का कारण बन

नशीली दवाओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नशीली दवाओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता June 04 2023 53899

मुखबिर की सूचना पर औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो

वायरल इंफेक्शन पर आईसीएमआर केंद्रों पर होगा शोध

वायरल इंफेक्शन पर आईसीएमआर केंद्रों पर होगा शोध

विशेष संवाददाता December 17 2022 26082

देश भर में फैले आईसीएमआर के करीब 28 संस्थान मिलकर वायरल इंफेक्शन पर अध्ययन को पूरा करेंगे, जिसमें वा

Login Panel