देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का लाभ

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि मरीज घर बैठे ऑनलाइन पंजीयन/पर्चा बना सकते हैं। परामर्श के उपरांत उन्हें डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे मरीजों के समय की बचत होगी और पूरी स्वास्थ्य प्रणाली त्वरित पारदर्शी तथा तकनीक आधारित बनेगी। सिविल चिकित्सालय का यह मॉडल प्रदेश के लिए एक नया रास्ता बनाएगा इस सफल मॉडल को जल्द ही प्रदेश के अन्य जिला चिकित्सालयों में भी लागू किया जाएगा। ई-हॉस्पिटल व डिजिटल हेल्थकेयर की विशेषता बताते हुए निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने कहा न्यूरोसर्जरी नेफ्रोलॉजी और कार्डियोलॉजी जैसी अति-विशिष्ट सेवाओं की उपलब्धता चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को राहत प्रदान करेगी।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 10 2026 Updated: September 10 2026 23:47
0 2345
सिविल अस्पताल में मरीजों को मिलेगा सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का लाभ Deputy Chief Minister Brajesh Pathak cm singh Amit kumar Ghosh and Dr. GP Gupta

लखनऊ। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में मरीजों को अब सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल में न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और कार्डियोलॉजी सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी के साथ स्ट्रोक यूनिट, न्यूरोसर्जरी वार्ड एवं ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ किया। इन सेवाओं से गंभीर एवं जटिल रोगों से पीड़ित मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार मिल सकेगा। सिविल अस्पताल और डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के बीच हुए समझौते के तहत लोहिया संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सक सिविल अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे। इससे मरीजों को एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध होंगी और विशेष रूप से न्यूरोलॉजी एवं स्ट्रोक के मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा।


उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं की इस व्यवस्था का विस्तार प्रदेश के अन्य सरकारी अस्पतालों तक भी किया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों के बीच समझौते कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं जिला स्तर तक पहुंचाई जाएंगी। इससे गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को बार-बार केजीएमयू लोहिया संस्थान और एसजीपीजीआई जैसे बड़े संस्थानों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी। साथ ही बड़े चिकित्सा संस्थानों पर मरीजों का दबाव भी घटेगा।


सरकारी अस्पतालों में मिल रहा आधुनिक इलाज
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता लगातार बढ़ाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मरीज सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं और आधुनिक उपचार सुविधाओं का लाभ उठाएं।

डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन एवं पेपरलेस पंजीयन की सुविधा
सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया कि मरीज घर बैठे ऑनलाइन पंजीयन/पर्चा बना सकते हैं। परामर्श के उपरांत उन्हें डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन प्रदान किया जाएगा, जिससे मरीजों के समय की बचत होगी और पूरी स्वास्थ्य प्रणाली त्वरित पारदर्शी तथा तकनीक आधारित बनेगी। सिविल चिकित्सालय का यह मॉडल प्रदेश के लिए एक नया रास्ता बनाएगा इस सफल मॉडल को जल्द ही प्रदेश के अन्य जिला चिकित्सालयों में भी लागू किया जाएगा। ई-हॉस्पिटल व डिजिटल हेल्थकेयर की विशेषता बताते हुए निदेशक डॉ. जी. पी. गुप्ता ने कहा न्यूरोसर्जरी नेफ्रोलॉजी और कार्डियोलॉजी जैसी अति-विशिष्ट सेवाओं की उपलब्धता चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को राहत प्रदान करेगी। आज से सिविल चिकित्सालय डिजिटल हेल्थकेयर के एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा जल्द ही चिकित्सालय की अन्य सेवाएं भी E-Hospital के अंतर्गत संचालित की जाएंगी। यह व्यवस्था हमारे लिए केवल Software या Digital Record की व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह काम करने के तरीके में परिवर्तन पारदर्शिता में वृद्धि और मरीज की सुविधा को केंद्र में रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


स्वाइन फ्लू को लेकर पैनिक की जरूरत नहीं
स्वाइन फ्लू को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सावधानी अवश्य बरतनी चाहिए। उन्होंने लोगों से मास्क का इस्तेमाल करने स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने और बुखार अथवा फ्लू जैसे लक्षण होने पर तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लेने की अपील की। उन्होंने कहा प्रदेश में जांच और आवश्यक दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित कुमार घोष सचिव रितु माहेश्वरी स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. पवन कुमार अरुण लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता सीएमएस डॉ. देवेश चंद्र पांडेय लोहिया संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ. एसआर सिंह डॉ. आशुतोष दुबे सहित अन्य चिकित्सक एवं अधिकारी मौजूद रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए, जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करें  

हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए, जीवनशैली में थोड़ा बदलाव करें  

हुज़ैफ़ा अबरार May 30 2022 34354

एक छोटी सी लापरवाही यानी ब्लड प्रेशर को नजरअंदाज करते रहने की आदत एक दिन बड़ा हृदय रोग का कारण बन सकत

बीआरडी मेडिकल कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

बीआरडी मेडिकल कॉलेज का स्वर्ण जयंती समारोह आज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल

अनिल सिंह November 05 2022 32229

बीआरडी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर शनिवार को स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया

शख्स के पेट से निकली वोदका की बोतल !

शख्स के पेट से निकली वोदका की बोतल !

हे.जा.स. March 12 2023 29262

नेपाल के एक अस्पताल में पहुंचे एक युवक की सर्जरी के दौरान डॉक्टर हैरान रह गए। चिकित्सकों ने 26 वर्षी

ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किशोर किशोरी सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित

ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किशोर किशोरी सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित

admin September 22 2022 39076

गोसाईगंज ब्लॉक में ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किशोर-किशोरी सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया ग

खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मिलेंगी सुविधाएं

खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मिलेंगी सुविधाएं

आरती तिवारी July 15 2023 37749

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जानकीरपुरम विस्तार में बने ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण और फैजुल्लागंज के दाऊदनग

केजीएमयू, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के दो रेजिडेन्ट चिकित्सकों को मिली ट्रेवेल फैलोशिप

केजीएमयू, रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के दो रेजिडेन्ट चिकित्सकों को मिली ट्रेवेल फैलोशिप

रंजीव ठाकुर August 02 2022 38078

रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग, किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के दो नए उत्तीर्ण एम.डी. छात्रों (डॉ

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सरकार चिंतित

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर सरकार चिंतित

एस. के. राणा January 03 2023 27871

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना गाइडलाइन को सख्त करते हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को

यूपी में डेंगू, चिकनगुनिया के साथ बेकाबू हुआ स्वाइन फ्लू

यूपी में डेंगू, चिकनगुनिया के साथ बेकाबू हुआ स्वाइन फ्लू

आरती तिवारी October 31 2022 29309

यूपी के कई जिलों में बारिश के बाद मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ने का सिलसिला शुरू हुआ। स्थिति यह है कि

प्रसव के समय अभिभावकों और नवजात शिशुओं के साथ बुरा बर्ताव, अस्पताल संस्कृति में आम बात: डब्लूएचओ

प्रसव के समय अभिभावकों और नवजात शिशुओं के साथ बुरा बर्ताव, अस्पताल संस्कृति में आम बात: डब्लूएचओ

हे.जा.स. March 27 2022 71107

अध्ययन के अनुसार, मानवाधिकार हनन, प्रसव के दौरान बुनियादी देखभाल और मानवीय बर्ताव, बिना अवगत कराये स

सुनील ग्लोबल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल एंड साइंटिफिक रिसर्च के संपादकीय बोर्ड में शामिल

सुनील ग्लोबल जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल एंड साइंटिफिक रिसर्च के संपादकीय बोर्ड में शामिल

हुज़ैफ़ा अबरार October 03 2026 2394

इसके माध्यम से फार्मास्युटिकल विज्ञान में वैज्ञानिक अनुसंधान शैक्षणिक उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण

Login Panel