देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

जबरन स्थानांतरण के खिलाफ चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ ने आंदोलन की घोषणा।

महासंघ ने मांग किया कि यदि स्थानांतरण करना है तो स्वयं के अनुरोध पर ही स्थानांतरण किया जाये। जिससे इस वैश्विक महामारी के दौरान किसी को किसी भी तरह की अनावश्यक परेशानी का समाना ना करना पडे।

जबरन स्थानांतरण के खिलाफ चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ ने आंदोलन की घोषणा। महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को ज्ञापन सौपते चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारी।

लखनऊ । चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ (मेजर) डी एस नेगी से उनके कक्ष में मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया। 

पदाधिकारियों ने बताया कि स्थानतरण नीति में जबरन स्थानतरण की व्यवस्था के खिलाफ 9 जुलाई को विभाग के चिकित्सक,नर्सेज एवं पैरामेडिकल कर्मचारी प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक 2 घन्टे का कार्य बहिष्कार करेंगे। 12 जुलाई को प्रदेश भर के चिकित्सक एवं कर्मचारी प्रातः10 बजे से महानिदेशालय का घेराव करेंगे। जब तक स्थानतरण नीति में जबरन स्थानतरण की व्यवस्था समाप्त नहीं की जाती है तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।

महासंघ ने मांग किया कि यदि स्थानांतरण करना है तो स्वयं के अनुरोध पर ही स्थानांतरण किया जाये। जिससे इस वैश्विक महामारी के दौरान किसी को किसी भी तरह की अनावश्यक परेशानी का समाना ना करना पडे। 

पदाधिकारियों ने कहा कि शनिवार व रविवार के कर्फ्यू और मोबाइल की कालर टयून कोरोना के वर्तमान खतरे के प्रति आगाह करती है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार व शासन में बैठे लोग भारत सरकार की बातों पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। 

उन्होंने ने बताया कि चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सैकडों कर्मचारी कोविड के दौरान काल कवलित हुए हैं। ऐसे समय में जब हमारी कोई सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान नहीं है तो जबरदस्ती स्थानांतरण कैसे किया जा रहा है। 

महासंघ ने कहा कि इस अवसर पर हम सभी लोगों को सम्मानित किया जाना चाहिए था। अन्य प्रदेशों में एक-एक महीने के अतिरिक्त वेतन दिये गए, परन्तु यहां पर तो मुख्यमंत्री के घोषणा के बावजूद 25 प्रतिशत वेतन का प्रोत्साहन नहीं मिला।  

कोरोना संक्रमण के तीसरे लहर की आशंका सिर पर खड़ी है और सरकार फ्रंट लाइन वर्कर का जबरन स्थानांतरण करने की बात कर रही है। ऐसा करके सरकार हम फ्रंट लाइन वर्कर्स के मनोबल पर कुठाराघात कर रही है। 

महासंघ के प्रधान महासचिव अशोक कुमार एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण सचान , सचिव सर्वेश पाटिल,डी पी ए अध्यक्ष संन्दीप बढोला ,जिला अध्यक्ष लखनऊ कपिल वर्मा, रजत यादव व अन्य पदाधिकारियों उपस्थित रहे और ज्ञापन दिया। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

दो हेल्थ सेंटर का सीएम मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

दो हेल्थ सेंटर का सीएम मनोहर लाल ने किया उद्घाटन

हे.जा.स. May 12 2023 32646

विधायक राजेश नागर हरियाणा सरकार के तारिफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंतिम छोर पर

कोरोना महामारी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना प्रेरणास्पद: सीएम योगी

कोरोना महामारी में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की सेवा भावना प्रेरणास्पद: सीएम योगी

रंजीव ठाकुर April 26 2022 31182

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, कोरोना महामारी के दौरान अस्पतालों में कार्य करने वाले कर्मियों की सेवाभावना

केजीएमयू : उपमुख्यमंत्री के दौरे का असर या शनिवार का सन्नाटा ?

रंजीव ठाकुर May 01 2022 27358

आज उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने फिर चंदौली में आम आदमी बन कर पर्चा बनवाया और अस्पताल का निरीक्षण किया

डा.सूर्यकान्त एशियन पेसिफिक सोसाइटी ऑफ रेस्पिरोलोजी फेलोशिप के लिए चुने गए।

डा.सूर्यकान्त एशियन पेसिफिक सोसाइटी ऑफ रेस्पिरोलोजी फेलोशिप के लिए चुने गए।

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2021 32457

डा. सूर्यकान्त की विशेषज्ञता व सार्वजानिक स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में ईमानदार प्रयासों का आकलन करन

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद।

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद।

हे.जा.स. December 30 2020 27278

दवा की थोक दुकानें चार दिन रहेंगी बंद। मरीजों को सामान्य तरह से दवा मिलती रहेगी।आवश्यकता पड़ने पर थ

झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना 

झारखंड में मेडिकल यूनिवर्सिटी की होगी स्थापना 

आनंद सिंह December 19 2025 6951

इरफान अंसारी ने फेसबुक पर लिखा:पिछले 20 वर्षों तक राज्य की जनता को केवल आश्वासन देकर आँखों में धूल झ

अब कृत्रिम त्वचा से भरेगा घाव दिखेगी स्पाटलेस स्‍किन
कोरोना महामारी से फिर तबाह हो रही दुनिया

कोरोना महामारी से फिर तबाह हो रही दुनिया

हे.जा.स. December 30 2021 31387

डब्ल्यूएचओ ने ओमिक्रॉन को बड़ा खतरा बताया और कहा कि यह स्वास्थ्य व्यवस्था को तबाह कर सकता है। इससे स

सीएम योगी ने एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग और मुफ्त डायलिसिस सेंटर्स का उपहार दिया

सीएम योगी ने एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग और मुफ्त डायलिसिस सेंटर्स का उपहार दिया

रंजीव ठाकुर August 10 2022 27362

सीएम योगी ने यूपी में में 35 नए एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग की सुव‍िधा और तीन शह

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उप्र ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उप्र ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया

हुज़ैफ़ा अबरार January 22 2023 26792

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उप्र के तत्वावधान में आज  बलरामपुर चिकित्सालय में खिचड़ी भोज का आयोजन किया

Login Panel