देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

टीबी मरीजों का सर्वे करके उनको को गोद लिया जाये- राज्यपाल 

टीबी मरीजों को चना, गुड़, मूँगफली एवं मौसमी फल दिये जाने पर जोर दिया। राजयपाल ने जिलाधिकारी से कहा कि 15 दिवस में जनपद के सभी टीबी मरीजों को गोद लेने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाये।

February 16 2021 Updated: February 21 2021 16:38
0 23223
टीबी मरीजों का सर्वे करके उनको को गोद लिया जाये- राज्यपाल  महिलाओं को सम्मानित करतीं राज्यपाल।

प्रतापगढ़। प्रदेश की राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल ने आज जनपद प्रतापगढ़ के पुलिस लाईन हेलीपैड पर पूर्वान्ह 10.55 बजे पहुॅची। वहाँ पर राज्यपाल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हेलीपैड पर राज्यपाल का स्वागत विधायक रानीगंज धीरज ओझा, विधायक विश्वनाथगंज डा0 आर0के0 वर्मा, विधायक सदर राजकुमार पाल, मण्डलायुक्त प्रयागराज आर रमेश कुमार, आईजी जोन केपी सिंह, जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीगणों द्वारा किया गया।

राज्यपाल ने राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम एवं रेड क्रास सोसाइटी के सदस्यों से वार्ता की। उन्होंने रेड क्रास सोसाइटी को सक्रिय करने का सुझाव दिया तथा टीबी रोग के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि 18 वर्ष तक के 60 मरीजों को गोद लिया गया था, जिसमे से 59 मरीज ठीक हो गये है और एक का इलाज चल रहा है। इस वर्ष 0 से 18 वर्ष के 166 मरीजों को गोद लिया गया है जिनका इलाज चल रहा है। शत-प्रतिशत वैक्सिनेशन पर ख़ुशी का इज़हार करते सिविल अस्पताल के डॉक्टर को बधाई दी। 

उन्होंने अपेक्षा की कि जनपद में सभी टीबी मरीजों का सर्वे किया जाये और उन मरीजों को गोद लिया जाये। यह हमारा सामाजिक दायित्व है, जो बीमार गरीब है, उन्हें सहायता दी जाये और उन्हें आगे बढ़ाया जाये। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि 18 से 25 वर्ष तक के युवाओं को भी गोद लिया जाये और जनपद में डिग्री कालेज के प्रबन्धकों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं एवं अधिकारियों को इसके लिये प्रेरित किया जाये। तभी 2025 तक देश, प्रदेश एवं जनपद टीबी मुक्त हो सकेगा। उन्होने टीबी मरीजों को चना, गुड़, मूँगफली एवं मौसमी फल दिये जाने पर जोर दिया। राजयपाल ने जिलाधिकारी से कहा कि 15 दिवस में जनपद के सभी टीबी मरीजों को गोद लेने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाये। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग पर चिन्ता व्यक्त की और कहा कि रासायनिक उर्वरक से कैन्सर जैसे रोग बढ़ रहे है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, मुख्य राजस्व अधिकारी इन्द्र भूषण वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेन्द्र द्विवेदी तथा पश्चिमी दिनेश द्विवेदी, उपजिलाधिकारी सदर मोहन लाल गुप्ता, उपजिलाधिकारी पट्टी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी रानीगंज राहुल यादव, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शुरू हुआ डेडिकेटेड अत्याधुनिक पीडियाट्रिक आईसीयू

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शुरू हुआ डेडिकेटेड अत्याधुनिक पीडियाट्रिक आईसीयू

हुज़ैफ़ा अबरार January 28 2022 53305

इस सुविधा के शुरू हो जाने से अब उत्तर प्रदेश और इसके सीमावर्ती पड़ोसी राज्यों  के बाल रोगियों के इलाज

टोमेटो फ्लू का कहर, श्रीनगर में बीते दिन 13 बच्चे संक्रमित

टोमेटो फ्लू का कहर, श्रीनगर में बीते दिन 13 बच्चे संक्रमित

विशेष संवाददाता October 01 2022 35920

श्रीनगर के एक निजी स्कूल में टोमेटो फ्लू बीमारी से 13 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद स्कूल ने न

ब्रैकीथेरेपी सर्वाइकल कैंसर के मरीजों में जीवित रहने की संभावना बढ़ाती है।

ब्रैकीथेरेपी सर्वाइकल कैंसर के मरीजों में जीवित रहने की संभावना बढ़ाती है।

हे.जा.स. December 29 2020 23802

भारत में दुनिया के सर्विकल कैंसर से होने वाली मौतों का आंकड़ा पूरी दुनिया का लगभग एक-चौथाई है। लैंसेट

परमार्थ निकेतन में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का समापन

परमार्थ निकेतन में आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर का समापन

विशेष संवाददाता November 15 2022 28410

500 से अधिक रोगियों ने अपना पंजीकरण करवाया था जिसमें से 200 से अधिक रोगियों का मोतियाबिंद का आपरेशन

कोविड़- 19 अपडेट: फिर बढ़े संक्रमण की मामले

कोविड़- 19 अपडेट: फिर बढ़े संक्रमण की मामले

एस. के. राणा December 02 2021 23217

बुधवार को जारी आंकड़े की अपेक्षा एक्टिव केस में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, 3 करोड़ 40 लाख 37

केजीएमयू में प्रभावी मरीज संवाद पर कार्यशाला आयोजित

केजीएमयू में प्रभावी मरीज संवाद पर कार्यशाला आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार August 08 2026 483

सफल चिकित्सक बनने के लिए केवल चिकित्सकीय ज्ञान ही नहीं बल्कि मरीज की बात ध्यानपूर्वक सुनना उसकी भावन

स्कैन और शेयर कार्यप्रणाली से एबीडीएम के तहत हजारों रोगियों को मिल रहा लाभ: डॉ. आर.एस. शर्मा

स्कैन और शेयर कार्यप्रणाली से एबीडीएम के तहत हजारों रोगियों को मिल रहा लाभ: डॉ. आर.एस. शर्मा

विशेष संवाददाता December 22 2022 28847

इस स्कैन और शेयर कार्यप्रणाली के माध्यम से ओपीडी पंजीकरण को सहज, सुगम और सटीक बनाया गया है। साथ ही,

वर्ल्ड लंग कैंसर दिवस: एक्स-रे का हर धब्बा टीबी नहीं होता है- डा0 सूर्यकान्त।

वर्ल्ड लंग कैंसर दिवस: एक्स-रे का हर धब्बा टीबी नहीं होता है- डा0 सूर्यकान्त।

हुज़ैफ़ा अबरार August 03 2021 31660

वर्ल्ड लंग कैंसर दिवस के अवसर पर केजीएमयू रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग द्वारा संगोष्ठी का अयोजन किया गया

कोरोना के तीसरी लहर की तरफ बढ़ा देश, बीते 24 घंटे में संक्रमण के 90,928 नए मामले दर्ज़ 

कोरोना के तीसरी लहर की तरफ बढ़ा देश, बीते 24 घंटे में संक्रमण के 90,928 नए मामले दर्ज़ 

एस. के. राणा January 06 2022 25732

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 90,928 नए मामले आए। कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3,51,09,286 हो गए ह

चीन में एक साल के बच्चे के दिमाग में पल रहा था भ्रूण

चीन में एक साल के बच्चे के दिमाग में पल रहा था भ्रूण

हे.जा.स. March 11 2023 22508

चीन में डॉक्टरों ने एक साल के बच्चे के दिमाग में जुड़वां बच्चे की खोज की। डॉक्टरों ने सर्जरी कर भ्रू

Login Panel