देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सदर अस्पताल में 5 टीबी मरीजों को गोद लिया गया

सदर अस्पताल के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राजीव कुमार ने बताया कि इस समय अस्पताल में 334 मरीजों का इस समय इलाज चल रहा है। 8 मरीजों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोद लिया था और विभिन्न एनजीओज़ ने 156 मरीजों को गोद लिया है।

रंजीव ठाकुर
May 08 2022 Updated: May 08 2022 00:35
0 29855

लखनऊ। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी के मरीजों को गोद लेने  अभियान को  बढ़ाते हुए कैंटोनमेंट जरनल हॉस्पिटल में आज टीबी के मरीजों को गोद लिया गया। पावर विंग्स फाउण्डेशन ने 5 मरीजों को पोषण किट वितरण की। 

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (National Tuberculosis Eradication Program) लखनऊ के अंतर्गत डॉ कैलाश बाबू जिला क्षय रोग अधिकारी के नेतृत्व में क्षय रोगियों को गोद (adoption of tuberculosis patients) लिए जाने की परम्परा को आज आगे बढ़ाते हुए छावनी परिषद में स्थित अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया।

पावर विंग्स फाउण्डेशन (Power Wings Foundation) में परिवर्तन मुहिम की अध्यक्ष प्राची श्रीवास्तव ने कहा कि हमने पुष्टाहार (nutritious food) वितरण का संकल्प लिया है और जब तक मरीज ठीक नहीं हो जाते तब तक उनको हर महीने पौष्टिक आहार दिया जाएगा।

पावर विंग्स फाउण्डेशन की संस्थापक सुमन रावत ने कहा कि परिवर्तन मुहिम (Parivartan campaign) के तहत हम टीबी मरीजों को पोषण किट वितरण कर रहे हैं और सदर अस्पताल में पहले भी टीबी मरीजों को गोद लिया था। ये जब तक ठीक नहीं हो जाते तब तक इनको सपोर्ट किया जाएगा। सरकार दवाई और 500 रुपए भत्ता दे रही है ये पोषण किट (nutritional kit) उसके अलावा उन्हें सेहतमंद रखेगी। इस पौष्टिक किट में चना, सत्तू, फल, हार्लिक्स, बिस्किट्स, गुड, मूंगफली और दलिया इत्यादि शामिल हैं।

सदर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस सी जोशी ने कहा कि टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार की जरूरत होती है और यह संस्था अच्छा कार्य कर रही है। इसी तरह गोद लिया जाता रहा तो हम 2025 तक टीबी को समाप्त कर सकेंगे।

सदर अस्पताल के वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक राजीव कुमार ने बताया कि इस समय अस्पताल में 334 मरीजों का इस समय इलाज चल रहा है। 8 मरीजों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोद लिया था और विभिन्न एनजीओज़ ने 156 मरीजों को गोद लिया है।

इस मौके पर सदर अस्पताल से डॉ कीर्ति सक्सेना (चिकित्सा अधिकारी टीबी केन्द्र), राजेश शर्मा, अजीत शुक्ला मौजूद रहें। जिला क्षय रोग केन्द्र से अभय चंद्र मित्रा, लोकेश वर्मा मौजूद रहें।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

बदला जाएगा मंकीपॉक्स वायरस का नाम, WHO जल्द कर सकता है ऐलान

बदला जाएगा मंकीपॉक्स वायरस का नाम, WHO जल्द कर सकता है ऐलान

हे.जा.स. November 23 2022 28364

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका इस बात से चिंतित है कि मंकीपॉक्स वायरस का नाम बीमारी के कलंक गहरा

देश में कोविड-19 के 11,649 नए मामले, 90 लोगों की मौत। 

देश में कोविड-19 के 11,649 नए मामले, 90 लोगों की मौत। 

हे.जा.स. February 15 2021 29858

देश में कुल 1,06,21,220 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर

एरा के डॉक्टरों ने हृदय की जटिल सर्जरी कर बचाई जान।

एरा के डॉक्टरों ने हृदय की जटिल सर्जरी कर बचाई जान।

हुज़ैफ़ा अबरार July 18 2021 32686

पांच जुलाई को मरीज का ऑपरेशन किया गया। पांच घंटे तक चले इस ऑपरेशन में मरीज का एक वाल्व बदला गया और ब

तांबे के बर्तन में पानी पी रहे हैं तो न करें ये गलती

तांबे के बर्तन में पानी पी रहे हैं तो न करें ये गलती

श्वेता सिंह November 21 2022 34061

अक्सर लोग तांबे का पानी पीते वक्त कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण उन्हें समस्याओं का सामना करना

घुटने के सम्पूर्ण प्रतिस्थापन के बाद जिंदगी हो जाती है सामान्य

घुटने के सम्पूर्ण प्रतिस्थापन के बाद जिंदगी हो जाती है सामान्य

लेख विभाग December 31 2021 37174

टीकेआर (घुटने का सम्पूर्ण प्रतिस्थापन) के बाद, व्यक्ति दो महीने के भीतर ही अपने सामान्य क्रियाकलाप प

कोविड-19 के बाद अब डिजीज X का खतरा !

कोविड-19 के बाद अब डिजीज X का खतरा !

एस. के. राणा November 24 2022 28535

डब्ल्यूएचओ द्वारा प्राथमिकता वाले रोगजनकों की इस लिस्ट में कोविड-19, इबोला वायरस, मारबर्ग वायरस, लस्

तेजी से पैर पसार रही आंखों की समस्या, अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या

तेजी से पैर पसार रही आंखों की समस्या, अस्पतालों में बढ़ रही मरीजों की संख्या

विशेष संवाददाता July 30 2023 36040

जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रीना सिंह ने बताया कि आंख में परेशानी को लेकर आने वाल

बीडीके अस्पताल में मेडिकल कॉलेज निर्माण का काम शुरू

बीडीके अस्पताल में मेडिकल कॉलेज निर्माण का काम शुरू

जीतेंद्र कुमार March 08 2023 38972

झुंझुनूं के समसपुर में बन रही मेडिकल कॉलेज शहर के निकट समसपुर गांव में 13.79 हैक्टेयर भूमि पर मेडिक

स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए दिनचर्या का नियमित रूप से पालन करें

स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए दिनचर्या का नियमित रूप से पालन करें

लेख विभाग August 18 2022 44001

आयुर्वेद यह मानता है कि दिनचर्या शरीर और मन का अनुशासन है। दिनचर्या के नियमित रूप से पालन करने पर प्

यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्रों की अधूरी पढ़ाई पूरी करवाने का रास्ता खोज रही केंद्र सरकार

यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्रों की अधूरी पढ़ाई पूरी करवाने का रास्ता खोज रही केंद्र सरकार

हे.जा.स. March 05 2022 24409

यूक्रेन से लौटे भारतीयों में बड़ी संख्या में छात्र हैं और वह भी वे, जो वहां मेडिकल की पढ़ाई के लिए ग

Login Panel