देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

अधिकतर देश रेडॉन जैसे स्वाभाविक रेडियोधर्मी गैस के कारण  कैंसर जोखिम क्षेत्र बने हुए हैं। 

रेडॉन एक स्वाभाविक रूप से होने वाली रेडियोधर्मी गैस है जो मिट्टी, चट्टानों, निर्माण सामग्री आदि से निकलती है। कुछ देशों में यह फेफड़ों के कैंसर का प्रमुख कारण है। 

हे.जा.स.
February 07 2021
0 37033
अधिकतर देश रेडॉन जैसे स्वाभाविक रेडियोधर्मी गैस के कारण  कैंसर जोखिम क्षेत्र बने हुए हैं।  रेडॉन गैस प्रशिक्षण चार्ट

जिनेवा। दुनिया के देश पहले से अधिक संख्या में अपने देश को रेडॉन गैस से उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचा रहे हैं। यह बात डब्ल्यूएचओ के नए सर्वेक्षण में सामने आयी है। अभी भी बहुत से देशों को इस कैंसरकारक रेडियोधर्मी गैस के प्रभावों को कम करने के लिए कार्रवाई करने की आवश्यकता है। रेडॉन एक स्वाभाविक रूप से होने वाली रेडियोधर्मी गैस है जो मिट्टी, चट्टानों, निर्माण सामग्री आदि से निकलती है।

उक्त विषय पर डब्ल्यूएचओ द्वारा किये गए सर्वेक्षण का 56 सदस्य देशों ने जवाब दिया। 2019 में वैश्विक स्तर पर आवासीय रेडॉन एक्सपोज़र के कारण लगभग 84,000 लोगों की फेफड़ों के कैंसर से मौत हो गयी थी। कुछ देशों में यह फेफड़ों के कैंसर का प्रमुख कारण है। 

रेडियोधर्मी गैस रेडॉन उन लोगों में भी फेफड़ों के कैंसर का एक महत्वपूर्ण कारण है जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया है। धूम्रपान न करने वालों की तुलना में धूम्रपान करने वालों को रेडॉन के संपर्क में आने से फेफड़ों के कैंसर होने का खतरा 25 गुना अधिक हो जाता है। वहीं धूम्रपान करने वालों के बीच भी रेडॉन फेफड़ों के कैंसर का एक कारक है।

यह इमारतों-घरों, स्कूलों और कार्यस्थलों में जमा हो सकता है-और पानी में पाया जा सकता है। अभी तक सर्वेक्षण किये गए देशों में से केवल 12 प्रतिशत ने ही भवन निर्माण पेशेवरों को रेडॉन शिक्षा प्रदान की है, 15 प्रतिशत ने मौजूदा इमारतों को ठीक करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है, और किसी भी देश ने संपत्ति लेनदेन में अनिवार्य रेडॉन माप शामिल नहीं किया है।

एक उच्च स्तरीय शोध में यह नतीज़ा सामने आया है कि लखनऊ  और कानपुर की आबादी के घर के अंदर रेडॉन एक्सपोज़र से होने वाले फेफड़ों के कैंसर का जोखिम लगभग 0.26% और 0.34% हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

बुलंदशहर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

बुलंदशहर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

विशेष संवाददाता March 27 2023 25778

वैद्य हितेश कौशिक ने बताया कि लोगों का सबसे अधिक धन इस समय स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर खर्च हो रहा है इ

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एलान, जल्द मिलेगा 2,505 नए स्वास्थ्य केंद्र

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा एलान, जल्द मिलेगा 2,505 नए स्वास्थ्य केंद्र

आरती तिवारी March 23 2023 23225

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य की भौतिक विषमता को सुधारने के लिए 2505 स्वास्थ्

लोहिया अस्पताल में बिना डोनर के रक्त व रक्त अवयव उपलब्ध तथा रक्तदान शिविर का आयोजन

लोहिया अस्पताल में बिना डोनर के रक्त व रक्त अवयव उपलब्ध तथा रक्तदान शिविर का आयोजन

रंजीव ठाकुर August 15 2022 41886

आजादी के अमृत महोत्सव पर, विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस के उपलक्ष्‍य में लोहिया अस्पताल में बिना डोनर

परमार्थ आश्रम ने बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता

परमार्थ आश्रम ने बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता

विशेष संवाददाता November 05 2022 27882

वायु प्रदूषण इस समय दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरणीय स्वास्थ्य खतरा है, जो दुनिया भर में प्रतिवर्ष 70 ल

अच्छी खबर! कल्याण सिंह कैंसर संस्थान को मिलेंगे 62 नए डॉक्टर

अच्छी खबर! कल्याण सिंह कैंसर संस्थान को मिलेंगे 62 नए डॉक्टर

आरती तिवारी February 08 2023 41591

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान को उत्तर भारत का सबसे बड़ा कैंसर संस्थान बनाने की ओर एक क

प्रदेश के बजट में चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को खासी तरजीह

प्रदेश के बजट में चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को खासी तरजीह

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2022 29020

स्वास्थ्य के लिए 5482.50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य के लिए दी गई कुल रकम पिछली बार

लखनऊ के केजीएमयू में खुलेगा प्रदेश का पहला स्किन बैंक, एसिड विक्टिम्स को मिलेगी नई त्वचा

लखनऊ के केजीएमयू में खुलेगा प्रदेश का पहला स्किन बैंक, एसिड विक्टिम्स को मिलेगी नई त्वचा

श्वेता सिंह October 03 2022 30697

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख प्रो. विजय कुमार ने कहा

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण हुआ कम, रिकवरी रेट पहुंचा 98 प्रतिशत। 

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण हुआ कम, रिकवरी रेट पहुंचा 98 प्रतिशत। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 14 2021 27881

15 एवं 16 फरवरी को वैक्सीन के लिए चिन्हित लोगों को एक दिन पूर्व ही सूचित करने के निर्देश मुख्यमंत्री

एम्स नयी दिल्ली से निराश फाइलेरिया के मरीज़ का केजीएमयू में सफल इलाज। 

एम्स नयी दिल्ली से निराश फाइलेरिया के मरीज़ का केजीएमयू में सफल इलाज। 

हुज़ैफ़ा अबरार February 02 2021 104421

एम्स दिल्ली में 2 महीने इलाज कराने के बाद मरीज ने लखनऊ के कई प्राइवेट अस्पताल से इलाज कराया। फायदा न

इलाज के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का भी विज्ञान है योग : डॉ. विनय

इलाज के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का भी विज्ञान है योग : डॉ. विनय

आनंद सिंह April 07 2022 33504

गुरु गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में दीक्षा पाठ्यचर्या समारोह का नौवां

Login Panel