देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एमिनो पैच और एमिनो इनफ्यूजन तकनीक से बच सकेगी गर्भस्थ शिशु की जान

डॉ भूमिका ने बताया कि इस मरीज के पहले भी दो बार मिसकैरिज हो चुके थे, इसलिए इस बच्चें को बचाना बेहद जरूरी था। एम्निओटिक फ्लूइड एक हल्के पीले रंग का द्रव है जिससे गर्भ में विकसित हो रहे भ्रूण को सुरक्षा मिलती है और वो इसी के चलते आसानी से मूवमेंट भी करता है। साथ ही बच्चे के लंग्स का ठीक तरह से विकास हो पाता एवं एक्सपैंड कर पाते हैं। 

रंजीव ठाकुर
April 28 2022 Updated: April 28 2022 03:06
0 30417

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (fetus) में पहली बार आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके 24 सप्ताह के गर्भस्थ (fetus) की जान बचाई गई और प्रसव के समय (delivery time) को भी 3 से 4 हफ्ते बढ़ाया गया।  

अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल (Apollomedics Hospital) की स्त्री एवं प्रसूति रोग एवं फीटल मेडिसिन विशेषज्ञ (Gynecology and Obstetrics in Fetal Medicine) डॉ भूमिका बंसल (Dr. Bhumika Bansal) ने बताया कि एक गर्भवती महिला लगभग 24 सप्ताह की प्रेग्नेंसी के साथ आई थी। उसकी एम्निओटिक मैम्ब्रेन (amniotic membrane) क्षतिग्रस्त हो गई थी और सारा फ्लूइड निकल चुका था। 

डॉ भूमिका ने बताया कि इस मरीज के पहले भी दो बार मिसकैरिज (miscarriage) हो चुके थे, इसलिए इस बच्चें को बचाना बेहद जरूरी था। एम्निओटिक फ्लूइड (Amniotic fluid) एक हल्के पीले रंग का द्रव है जिससे गर्भ में विकसित हो रहे भ्रूण को सुरक्षा मिलती है और वो इसी के चलते आसानी से मूवमेंट भी करता है। साथ ही बच्चे के लंग्स का ठीक तरह से विकास हो पाता एवं एक्सपैंड कर पाते हैं। 

इसी फ्लूइड के कारण बच्चे के हाथ पैर भी सही से विकसित हो पाते हैं। किसी वजह से अगर फ्ल्यूड मैम्ब्रेन (fluid membrane) फट जाए तो एम्निओटिक फ्ल्यूड की कमी के कारण नवजात के फेफड़े विकसित नहीं हो पाते हैं और उसके हाथ, पैर व मुंह में सिकुड़न उत्पन्न हो जाती है। 

इस स्थिति में अगर प्रेग्नेंसी को कुछ समय के लिए बढ़ाया भी जाए तब भी नवजात के लंग्स (lungs) पर प्रेशर बढ़ने के कारण उसे जीवन भर के लिए लंग्स की बीमारियां हो सकती हैं। इस केस में सबसे बड़ी चुनौती थी कि कैसे प्रेग्नेंसी का समय बढ़ाया जाए और भ्रूण के सम्पूर्ण व सुरक्षित विकास के लिए फ्लूइड को कैसे रिस्टोर किया जाए।

डॉ भूमिका ने बताया कि ऐेसे केस में नवजात को बचाने के लिए एक नई तकनीक एमिनो पैच एवं एमिनो इनफ्यूजन (amino patch and amino infusion) का इस्तेमाल किया गया। इससे एम्निओटिक मैम्ब्रेन में फ्लूइड डाला जाता है, लेकिन मैम्ब्रैन क्षतिग्रस्त होने की वजह से उसमें से फ्लूइड नही टिक पाता। 

हमने एक रिसर्च बेस तकनीक को अपनाया जिसमें प्लेटलेट रिच प्लाज्मा (platelet rich plasma) और क्रायोप्रेसिपिटेट (cryoprecipitate) डाला गया। फिर ऊपर से फ्लूइड डाल दिया गया, जिससे मैम्ब्रेन का होल सील हो जाता है और फ्लूइड कुछ दिन के लिए रुक गया। 

ये केस काफी जटिल था क्योंकि सारा फ्लूइड ड्रेन हो चुका था और 2 से 3 मिलीमीटर की एक छोटी सी पॉकेट थी, जिसमें अल्ट्रासाउंड गाइडेड निडिल डाली के जरिए पहले हमने प्लेटलेट रिच प्लाज्मा डाला, फिर क्रायोप्रेसिपिटेट डाला फिर फ्लूइड डाला। ऐसा करके प्रेग्नेंसी के समय को कुछ सप्ताह और बढ़ाया गया। जिसके बाद लगभग 29वें सप्ताह में सफल डिलीवरी कराई गई और नवजात (new born) को एनआइसीयू में रखा गया। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

इंदौर में खसरे के मामले बढ़े, दिमागी बुखार से किशोर की मौत 

इंदौर में खसरे के मामले बढ़े, दिमागी बुखार से किशोर की मौत 

विशेष संवाददाता March 06 2023 34407

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता ने बताया, ‘‘हमें पिछले एक महीने में खसरे के 47 मामले मिले हैं।

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

इन्फ्लूएंजा और कोविड को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश

विशेष संवाददाता March 27 2023 36536

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए यूपी में सभी संसाधन उपलब्ध हैं। देश में बढ़ते केस को देखते

शाहजहांपुर में वायरल फीवर ने बढ़ाई टेंशन

शाहजहांपुर में वायरल फीवर ने बढ़ाई टेंशन

आरती तिवारी June 28 2023 30560

चिकित्सकों के मुताबिक, मानसून के दस्तक देने से पानी भरने और मच्छरजनित रोगों का खतरा मंडराने लगेगा। ओ

संकरा आई हॉस्पिटल, कानपुर ने नेत्र विज्ञान में डीएनबी मान्यता प्राप्त की

संकरा आई हॉस्पिटल, कानपुर ने नेत्र विज्ञान में डीएनबी मान्यता प्राप्त की

रंजीव ठाकुर August 05 2022 161436

संकरा आई हॉस्पिटल की अकादमिक शाखा, संकरा एकेडमी ऑफ विज़न (एसएवी) को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन, नई दि

देश में कोरोना के बीते दिन 1994 नए मामले आए सामने

देश में कोरोना के बीते दिन 1994 नए मामले आए सामने

एस. के. राणा October 23 2022 30201

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल मामले 4,46,42,742 हैं। स

भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के बूस्टर डोज़ के फेज 2 और 3 के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मांगी

भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के बूस्टर डोज़ के फेज 2 और 3 के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मांगी

विशेष संवाददाता May 04 2022 28334

भारत बायोटेक ने 29 अप्रैल को DCGI को एक आवेदन प्रस्तुत किया था। इस आवेदन के माध्यम से कंपनी ने 2 से

कोरोना की तरह हेपेटाइटिस भी संक्रमण से होता है: डॉ प्रवीण झा

रंजीव ठाकुर July 29 2021 28497

हेल्थ जागरण ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर राजधानी के विकास नगर स्थित रिजेंसी अस्पताल का दौरा किया। पेट

गर्भावस्था में क्या-क्या खाएं ।

गर्भावस्था में क्या-क्या खाएं ।

लेख विभाग July 17 2021 50039

ज़्यादातर महिलाओं को ये पता नहीं होता कि प्रेग्नेंसी में उन्हें क्या और कितना खाना चाहिए। सर्वे में

गोरखपुर के अस्पतालों में होगा कोरोना मॉकड्रिल का फुल रिहर्सल

गोरखपुर के अस्पतालों में होगा कोरोना मॉकड्रिल का फुल रिहर्सल

रंजीव ठाकुर August 20 2022 31813

जिले में कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर प्रशासन की नाक में दम कर दिया है। सीएमओ से लेकर

गले में खराश और खांसी जैसी समस्याओं के लिए रामबाण है लौंग

गले में खराश और खांसी जैसी समस्याओं के लिए रामबाण है लौंग

श्वेता सिंह November 19 2022 37344

लौंग में एंटीबैक्टीरियल, एनाल्जेसिक और एंटीइंफ्लेमेटी गुण होते हैं, जो कि इंफेक्शन, दर्द और सूजन में

Login Panel