देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

कैसे करें आकर्षक मेकअप?

जब आप मेकअप कर रही हों, तब आपके के लिए बहुत जरूरी होता है, कि आप एक एकदम क्लीन चेहरे के ऊपर काम करें। चेहरे पर मौजूद ऐसे मेकअप को निकाल दें।

सौंदर्या राय
September 27 2021 Updated: September 27 2021 16:56
0 34132
कैसे करें आकर्षक मेकअप? प्रतीकात्मक

अगर आपने पहले कभी मेकअप नहीं किया है, तो फिर मेकअप में यूज होने वाले सारे अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स और टूल्स आपको जरा से डरावने लग सकते हैं। घबराएँ नहीं। हम आपको नीचे, एक-एक करके सारे स्टेप्स सिखाएँगे। एक बार जैसे ही आपका हाथ इसमें जम जाए, फिर अपने चेहरे पर मेकअप करना, आपके लिए बस आपके बाँए हाथ का काम बन जाएगा।

अपने फेस को तैयार करना (Preparing Your Face)

1. पहले किए हुए मेकअप को निकालें: जब आप मेकअप कर रही हों, तब आपके के लिए बहुत जरूरी होता है, कि आप एक एकदम क्लीन चेहरे के ऊपर काम करें।[१] चेहरे पर मौजूद ऐसे मेकअप को निकाल दें, जिसे लगाए रखकर आप शायद सो गई हों और अगर दिन में पहले भी आपने मेकअप किया है, तो उस मेकअप को धो कर पूरा साफ कर लें। अगर आप अपने पहले किए हुए मेकअप के ऊपर ही नए मेकअप (टच-अप नहीं) को करने की कोशिश करेंगी, तो फिर आखिर में आपके चेहरे के ऊपर किया हुआ मेकअप बस बहुत सारा जमा किया हुआ सा लगेगा, जो एकदम फ्रेश चेहरे के ऊपर किए मेकअप के साथ नहीं होता। इसके साथ ही आपको अपनी स्किन को गंदा होने और इरिटेट होने से बचाने के लिए, चेहरे पर बचे हुए मेकअप के किसी भी अवशेष को भी क्लीन करना होगा। सारे मेकअप के अवशेष को साफ करने के लिए आप एक अच्छा मेकअप रिमूवर या एक माइल्ड बेबी ऑइल यूज कर सकती हैं।
एक बात याद रखें, कि आपको हमेशा दिन के आखिर में अपने मेकअप को निकालना ही है; मेकअप लगाए हुए सोने से आप अपने पोर्स (रोमछिद्रों) को ब्लॉक कर सकती हैं और आपको दाग और रिंकल्स (झुर्रियां) भी आ सकती हैं।

2. अपना चेहरा धोएँ, फिर एक मॉइस्चराइज़र लगा लें: पुराने मेकअप को निकालने के लिए ही, आपको अपने चेहरे को धो भी लेना चाहिए। अपने चेहरे को नरमी के साथ धोने के लिए एक माइल्ड फेशियल क्लींजर यूज करें, जिसे ठंडे पानी से धोने से पहले करीब एक मिनट तक मसाज करें, ताकि जमा हुए बैक्टीरिया और आपके पोर्स की डैड स्किन सेल्स निकल जाएँ। अब अपनी स्किन टाइप के हिसाब से एक मॉइस्चराइज़र लगाकर इसे पूरा करें।

3. अपने चेहरे को प्राइम (Prime) करें: आप अपने चेहरे पर कोई भी मेकअप लगाएँ, उसके पहले आपको अपने चेहरे को प्राइम करना होता है। फेस प्राइमर का असली मकसद, मेकअप के अपीयरेंस को और भी निखारना और इसे देर तक टिकाए रखना होता है।[३] प्राइमर को आप अपनी उँगलियों से, बस जरा सी मात्रा से अपने पूरे चेहरे को कवर करते हुए, लगा सकते हैं। प्राइमर आपके मेकअप को पूरे दिनभर के लिए बनाए रखने में मदद करता है। अगर आपको पसीना आने वाला है, आप दौड़ने वाली हैं या फिर ऐसा कुछ भी करने वाली हैं, जिसकी वजह से आपका मेकअप खराब हो जाएगा या फिर धब्बेदार बन जाएगा, तो फिर प्राइमर आपके लिए जरूरी होगा।

4. चेहरे पर फाउंडेशन (Foundation) का एक कोट लगाएँ: ऐसे कई तरह के फाउंडेशन मौजूद हैं[४] , लेकिन इन्हें आमतौर पर एक ही तरह से अप्लाई किया जाता है। लिक्विड, क्रीम और पाउडर फाउंडेशन्स, ये सभी और ज्यादा ईवन कॉम्प्लेक्सन तैयार करने के लिए काम करते हैं, जो आपके दूसरे मेकअप के लिए एक ईवन बेस तैयार करने का काम करता है। फाउंडेशन को अपनी गर्दन और अगर जरूरत हो, तो ईयरलोब्स के करीब ब्लेन्ड करने के लिए, एक फाउंडेशन ब्रश या डैम्प (गीला) ब्यूटी स्पंज का यूज करें। एक बात याद रखें, कि आपके फाउंडेशन का कलर, आपकी नेचुरल स्किन टोन के कलर से न डार्क या न ही हल्का, बस उसी कलर का ही होना चाहिए। ये आपके फाउंडेशन को आपकी चेस्ट और गर्दन से मैच करने में मदद करता है, ताकि आपका चेहरा, आपके बाकी के शरीर से अलग न नजर आए। आप भी अपनी जॉलाइन से लेकर, अपनी गर्दन तक एक अलग सी तीखी लाइन नहीं बनाना चाहेंगी। ये बहुत अननेचुरल होता है और एक तीखा और ब्लेन्ड नहीं किया हुआ फिनिश देता है, जो आप पाना नहीं चाहेंगी। आपकी स्किन से मैच करता हुआ कलर चुनना, हमेशा ही मददगार होता है।

  • आप अपने जिद्दी दाग-धब्बों को कवर करने के लिए, जरा से एक्सट्रा फाउंडेशन को एड करने के लिए एक कंसीलर ब्रश यूज कर सकती हैं।
  • लिक्विड फाउंडेशन को अपनी फिंगरटिप्स से लगाया जा सकता है, हालांकि इसकी वजह से आपकी स्किन पर बैक्टीरिया आने का एक खतरा बना रहता है और इसकी वजह से आगे जाकर ब्रेकआउट्स (मुहाँसे) भी हो सकते हैं।

5. कंसीलर अप्लाई करें: कंसीलर अप्लाई करने का मकसद, दाग-धब्बे या आँखों के नीचे के सर्कल की वजह से हुई आपकी अनईवन स्किन टोन को ईवन करना होता है। आप डार्क एरियाज या अपने चेहरे के हाइ पॉइंट्स को ब्राइट करने के लिए अपनी स्किन की टोन से थोड़े से हल्के शेड के एक कंसीलर का उपयोग कर सकती हैं। कंसीलर को अपने आँखों के नीचे के एरिया पर एक अपसाइड डाउन ट्राएंगल शेप में, अपनी नोज के नीचे, चिन (ठुड्डी पर), माथे के बीच में, अपनी लिप्स के ऊपर ब्लेन्ड करने के लिए एक कंसीलर ब्रश या अपनी (क्लीन) फिंगरटिप्स का यूज कर सकते हैं। आप चाहें तो किसी भी रेड एरिया या किसी भी मुँहासे या डार्क स्पॉट्स को कवर करने के लिए, अपनी स्किन की टोन से मेल खाते हुए शेड का यूज कर सकती हैं। अपने कंसीलर की एजेस (किनारों) को ब्लेन्ड कर लें, ताकि ये आपके फाउंडेशन के साथ में आसानी से ब्लेन्ड हो जाएँ।
    
6. अपने फाउंडेशन और कंसीलर को सेट करें: ये स्टेप ऑप्शनल है, लेकिन अगर आप लॉन्ग-लास्टिंग, क्रीज़-फ्री मेकअप की तलाश कर रही हैं, आप अपने फाउंडेशन और कन्सीलर को अपनी जगह पर सेट रखने के लिए, एक सेटिंग पाउडर इस्तेमाल कर सकती हैं। लूज पाउडर को लेने के लिए एक डैम्प ब्यूटी स्पंज का यूज करें और इसे आँखों के नीचे के एरिया पर प्रैस करें, फिर बचे हुए किसी भी एक्सट्रा हिस्से को आराम से साफ कर दें। एक पारदर्शी (translucent) या मैचिंग सेटिंग पाउडर से अपने पूरे चेहरे को कवर करने के लिए, एक बड़े फ़्लफ़ी ब्रश का यूज करें। अगर आप एक लिक्विड फाउंडेशन का इस्तेमाल कर रही हैं, तो ये स्टेप आपके लिए और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है, क्योंकि ये फाउंडेशन को सेट होने में मदद करेगा और किसी भी तरह की शाइन या चिपचिपेपन को हटाएगा।

7. एक हाइलाइटर अप्लाई करें: अपना फाउंडेशन लगाने के बाद, मुमकिन है, कि एक जैसे कलर की वजह से आपका चेहरा अभी कंटूर-लेस और एकदम फ्लैट दिखे। इसमें कुछ डेप्थ प्रोवाइड करने के लिए, आपको हाइलाइट्स और शैडोज का इल्यूजन (प्रभाव) तैयार करना होगा।[६] आप अपने चेहरे के सबसे डीप हिस्सों: अपनी आँखों के अंदरूनी किनारों, अपनी आइब्रोज़ के नीचे, अपनी क्यूपिड बो के बीच में और अपने चीकबोन्स के टॉप/साइड को ब्राइट करने के लिए एक क्रीम (अपने चेहरे को सेट करने से पहले अप्लाई करें) या पाउडर हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपके चेहरे को और ज्यादा ब्राइट और तरोताजा दिखाएगा।

  • एक परफेक्ट हाइलाइट पाने के लिए, अपने चीकबोन्स, अपनी आइब्रोज़ पर और अपने माथे के ऊपर एक ‘3’ शेप बनाएँ।
  • हाइलाइटर अप्लाई करने के लिए आप अपनी फिंगर्स या एक छोटे हाइलाइटर ब्रश यूज कर सकते हैं।

8. कंटूरिंग (contouring): के साथ डेप्थ एड करें: आपके चेहरे पर हाइलाइट्स को निखारने के विपरीत, कंटूरिंग में आपके ऐसे एरियाज पर, एक ऐसा पाउडर एड करना शामिल है, जो आपकी स्किन टोन (ब्रोंजर से अलग) से हल्का सा ज्यादा डार्क होता है, जिन्हें आप कम दिखाना चाहते हैं या फिर अलग करना चाहते हैं। आमतौर पर, आपको आपके चीक्स के गड्ढों में, आपकी नोज के साइड्स पर और आपकी जॉलाइन के नीचे कंटूर करना चाहिए।[७] आप अपनी हेयरलाइन के करीब कंटूर अप्लाई करके, अपने बड़े माथे को, छोटा भी दिखा सकते हैं। ये आपके चेहरे को दिखने में पतला और लंबा बना देगा और एक ऐसी शैडो प्रोवाइड करता है, जो फाउंडेशन के बिना नेचुरली आता है। अपने चेहरे को कंटूर करने के बाद, आप अपने चेहरे पर कलर एड करने के लिए ब्रोंजर यूज कर सकते हैं। एक बड़ा ब्रोंजर ब्रश लें और उससे उस जगह पर अपना ब्रोंजर लगा लें, जहां पर आपने कंटूर किया है।

9. जरा सा ब्लश अप्लाई करें: अपने चेहरे को तैयार करने के फ़ाइनल स्टेप में, अपने गालों को ब्लश करना शामिल है। हर किसी के गालों में एक कलर होता है, लेकिन ये कलर हर किसी के लिए अलग होता है। एक बड़े ब्रश की मदद से, अपने चीक्स के एप्पल (आपके मुस्कुराने पर, राउंड होने वाला हिस्सा) पर ब्लश अप्लाई करें। अपने ब्लश को बहुत ज्यादा मत लें, सिर्फ उतना ही कलर लें, जिससे ये नेचुरली लगे।

10. अपनी आइब्रोज़ को भरें: ये स्टेप आपकी आइब्रोज़ की फुलनेस पर डिपेंड करता है, लेकिन ये आमतौर पर पतली या अलग-अलग आइब्रोज़ वाले लोगों के लिए रिकमेंडेड होता है। ब्रो पेंसिल, पाउडर या पोमेड के एक ऐसे कलर को सिलेक्ट करें, जो आपके नेचुरल हेयर कलर से करीब-करीब मैच करता हो। बालों की तरह बनाते हुए, एक डैशिंग मोशन का यूज करते हुए, अपनी आइब्रोज़ की एजेस को आउटलाइन करते हुए स्टार्ट करें और फिर सेम स्माल स्ट्रोक्स यूज करते हुए सेंटर फिल करें। अपने हेयर ग्रोथ की डाइरैक्शन में ही जाएँ और फिर उन्हें दिनभर के लिए रोके रखने के लिए, एक क्लियर या रंगत लिए हुए ब्रो जेल से सेट कर दें।

मेकअप टिप्स अगले अंक में भी पढ़ें 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सऊदी अरब में योग का क्रेज

सऊदी अरब में योग का क्रेज

हे.जा.स. October 01 2022 35164

अब पूरी दुनिया में लोग योग के मुरीद होते जा रहे हैं। वहीं जागरूकता फैलाने और समाज के सभी वर्गों के ल

बर्फ में दबा मिला 48,500 साल पुराना वायरस

बर्फ में दबा मिला 48,500 साल पुराना वायरस

विशेष संवाददाता December 01 2022 30840

वैज्ञानिकों के अनुसार ग्लोबल वार्मिंग के कारण इंसानों पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। शोधकर्ताओं के अनुसा

कोविड-19 वैक्सीन: अब 5 से 12 साल तक के बच्चों को दी जा सकेंगी कोरोनारोधी डोज

कोविड-19 वैक्सीन: अब 5 से 12 साल तक के बच्चों को दी जा सकेंगी कोरोनारोधी डोज

रंजीव ठाकुर April 27 2022 29964

देश के औषधि महानियंत्रक ने कोविड-19 के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए टीको को मंजूरी दी है। अब 5 स

राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

अनिल सिंह November 03 2022 26938

कॉलेज में पंजीकृत करीब 1200 छात्रों का भविष्य दांव पर है। फर्जी मान्यता दिखाकर इन छात्रों से चार सा

पैरामेडिकल रैंकिंग में प्राइवेट इंस्टिट्यूट आगे

पैरामेडिकल रैंकिंग में प्राइवेट इंस्टिट्यूट आगे

अखण्ड प्रताप सिंह July 14 2023 142410

सरकार ने मिशन निरामया के तहत पूरे नर्सिंग औऱ पैरामेडिकल में सभी को एक कैटिगरी की रैंक दी गई है। नर्स

एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक

एम्स की स्टडी में चौकाने वाला खुलासा, खून पतला करने की दवा है प्रेगनेंट महिलाओं के लिए घातक

आरती तिवारी August 18 2022 38550

खून पतला करने की दवा ले रहीं करीब एक चौथाई प्रेगनेंट महिलाओं की हालत गंभीर हो रही हैं। इन्हें डिलीवर

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में हुआ आयोजन

आरती तिवारी March 14 2023 24196

आरोग्य मेले में गर्भावस्था और प्रसव कालीन सेवाएं, पूर्ण टीकाकरण, बच्चों में डायरिया और निमोनिया के र

कानपुर में डेंगू ने तोड़ा 2 साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 40 नए मरीज सामने आए

कानपुर में डेंगू ने तोड़ा 2 साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 40 नए मरीज सामने आए

admin November 10 2022 30038

हैलट के बाद सर्वोदय नगर स्थित रिजेंसी अस्पताल में भी डेंगू मरीजों की भारी भीड़ है। यहां 24 घंटे में

कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी पर फँसा है पेंच।

कोवैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी पर फँसा है पेंच।

हे.जा.स. October 20 2021 48120

कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक नियमित आधार पर डब्ल्यूएचओ को आंकड़े उपलब्ध करा रहा है और डब्ल्यूएचओ

मरीजों को राहत, मेट्रो से दिल्ली एम्स पहुंचना होगा आसान

मरीजों को राहत, मेट्रो से दिल्ली एम्स पहुंचना होगा आसान

एस. के. राणा February 17 2023 27806

मिली जानकारी के अनुसार एम्स के आसपास के मेट्रो स्टेशन से ही शटल सेवा मिलेगी, जो मरीजों को ओपीडी एवं

Login Panel