देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

बीजिंग में कोरोना महामारी के प्रसार के चलते स्थिति गंभीर, संक्रमण से 39 लोगों की मौत

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश में शनिवार को संक्रमण के 21,796 नए मामले सामने जिनमें 1,566 मरीजों में कोविड के लक्षण हैं, जबकि अन्य मामलों में मरीजों में रोग के लक्षण नहीं हैं। अधिकांश मामले शंघाई से हैं।

हे.जा.स.
April 25 2022 Updated: April 25 2022 00:40
0 29844
बीजिंग में कोरोना महामारी के प्रसार के चलते स्थिति गंभीर, संक्रमण से 39 लोगों की मौत

बीजिंग (भाषा)। चीन की राजधानी बीजिंग कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के चलते ‘हाई अलर्ट’ पर है। संक्रमण के बढ़ते मामलों से स्थिति गंभीर हो गई है। देश के वित्तीय केंद्र शंघाई में कोविड से और 39 लोगों की मौत हो गई है, जो एक दिन की सर्वाधिक संख्या है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (National Health Commission) ने बताया कि देश में शनिवार को संक्रमण के 21,796 नए मामले सामने जिनमें 1,566 मरीजों में कोविड के लक्षण (symptoms of ovid) हैं, जबकि अन्य मामलों में मरीजों में रोग के लक्षण नहीं हैं। अधिकांश मामले शंघाई (Shanghai) से हैं।

बीजिंग में महामारी को लेकर अत्यधिक सतर्कता बरती जा रही है, क्योंकि शहर में शनिवार को स्थानीय स्तर पर संक्रमण के 22 नए मामले सामने आये।।

शुक्रवार को शहर में मध्य विद्यालय के 10 छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई, जिसके बाद अधिकारियों ने एक सप्ताह के लिए स्कूल में कक्षाएं स्थगित कर दीं।

बीजिंग रोग निवारण और नियंत्रण केंद्र (Beijing Center for Disease Prevention and Control) के उप निदेशक पैंग जिंगहुओ ने कहा कि लगभग एक सप्ताह पहले शहर में स्थानीय स्तर पर वायरस (virus) का प्रसार शुरू हुआ और इसमें स्कूल, यात्री समूह और परिवार शामिल थे।

पैंग ने कहा कि बड़े पैमाने पर निर्माण श्रमिकों और स्कूल में काम करने वाले तथा घूमने गए वरिष्ठ नागरिकों की कोविड जांच की जाएगी।

बीजिंग के सरकारी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, शंघाई शहर वायरस के ओमीक्रोन (omicron) स्वरूप का केंद्र रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शंघाई के अलावा, 16 अन्य प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर कोविड-19 के नये मामले सामने आये हैं, जिनमें जिलिन (Jilin) में 60, हेइलोंगजियांग (Heilongjiang) में 26 और बीजिंग में 22 शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश भर में 29,531 कोविड के मरीजों (covid patients) का इलाज चल रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

दांतों को नुकसान पहुंचा रही है मुंह की बदबू, जानें इसके कारण और बचाव का सही तरीका

दांतों को नुकसान पहुंचा रही है मुंह की बदबू, जानें इसके कारण और बचाव का सही तरीका

श्वेता सिंह September 01 2022 28778

यह आमतौर पर सालों से मुंह की ठीक से सफाई न करने के कारण होती है। मुंह के अंदर स्वच्छता न बनाए रखने क

रेलवे कर्मचारियों संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी करा सकेंगें इलाज।

रेलवे कर्मचारियों संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी करा सकेंगें इलाज।

हे.जा.स. December 30 2020 26573

रेलवे कर्मचारियों को अब संबद्ध निजी अस्पतालों में बिना देरी इलाज मिल सकेगा।

वीएलसीसी ने लखनऊ में लॉन्‍च किया नया वैलनेस सेंटर

वीएलसीसी ने लखनऊ में लॉन्‍च किया नया वैलनेस सेंटर

हुज़ैफ़ा अबरार March 06 2022 26612

वीएलसीसी ने अपने मेहमानों की मौजूदगी में सोपराना हेयर रिडक्‍शन, हाइड्रा फेशियल, लिपो लेज़र, वेला – श

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिये असामनता को हरा दें: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिये असामनता को हरा दें: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

हे.जा.स. January 01 2022 28614

कोविड-19 ने ना सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ाई है बल्कि कई लोगों का रूटीन टीकाकरण, परिवार की

देसी घी है त्वचा के लिए लाभदायक, जानिए कैसे करें इस्तेमाल?

देसी घी है त्वचा के लिए लाभदायक, जानिए कैसे करें इस्तेमाल?

सौंदर्या राय July 24 2023 120759

आज हम आपको ऐसे नुस्खे के बारे में बताने जा रहे है जो जिसके इस्तेमाल करने से आप अपनी स्किन से जुड़ी क

कोरोना वायरस वैरिएंट्स से सफल मॉडल तैयार

कोरोना वायरस वैरिएंट्स से सफल मॉडल तैयार

एस. के. राणा October 06 2022 32854

SARS-CoV-2 में चार संरचनात्मक प्रोटीन होते हैं। एन्वलोप (E), मेम्ब्रेन (M), न्यूक्लियोकैप्सिड (N), औ

कैंसर से निजात दिलाएगा आर्टिफिशियल डीएनए

कैंसर से निजात दिलाएगा आर्टिफिशियल डीएनए

लेख विभाग January 01 2023 33469

विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने गर्भाशय के कैंसर (uterine cancer) और स्तन कैंसर को खत्म करने के लिए क

केजीएमयू-केसीएच अल्युमिनाई मीट में डॉ सूर्यकान्त ने प्रस्तुत किया 75 साल का व्योरा

रंजीव ठाकुर April 27 2022 30319

डॉ. सूर्यकान्त ने विभाग के पुरातन चिकित्सकों (अल्युमिनाई) को अवगत कराया कि भविष्य में सभी को विभाग क

ब्रिटेन में आया कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टाक्रॉन

ब्रिटेन में आया कोरोना का नया वैरिएंट डेल्टाक्रॉन

हे.जा.स. February 17 2022 31158

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के निए वैरिएंट डेल्टाक्रॉन की पुष्टि हुई है। पहले तो इसे लैब त्रुटि का परिण

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण।

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2021 32777

गर्भावस्था के दौरान दूध, हरी सब्जियां,दालें, अंकुरित अनाज का सेवन करें, योग करें और दो घंटे आराम करे

Login Panel