देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

जानिए पलकों को घना बनाने के घरेलू उपाय

खूबसूरत आंखें हर शख्स के चेहरे का नूर बढ़ा देती हैं। अगर किसी महिला की पलकें घनी और गहरी हों, तो खूबसूरती बेमिसाल लगती है। तो चलिए जानते हैं, क्या है पलकों को घना करने के घरेलू नुस्खे -

आरती तिवारी
August 30 2022 Updated: August 30 2022 19:58
0 36882
जानिए पलकों को घना बनाने के  घरेलू उपाय प्रतीकात्मक चित्र

खूबसूरत आंखें हर शख्स के चेहरे का नूर बढ़ा देती हैं। अगर किसी महिला की पलकें घनी और गहरी हों, तो खूबसूरती बेमिसाल लगती है। यही कारण है कि युवतियां घनी पलकों की चाहत रखती हैं, इसलिए कई युवतियों के मन में बार-बार यह सवाल आता है कि पलकें कैसे बढ़ाएं। खासकर जिन युवतियों की पलकें हल्की होती हैं, वो इन्हें घना बनाने के लिए मेकअप और आर्टिफिशियल लैशेज लगाती हैं। कुछ लड़कियां तरह-तरह के घरेलू नुस्खें अपनाती हैं। इसी वजह से स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम पलकें बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय की जानकारी लेकर आए हैं।

 

हालांकि, आपको इस बात की जानकारी होना बहुत जरूरी है कि आंखों पर केमिकल युक्त (chemically) प्रोडक्ट और आईलैश एक्सटेंशन का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। यह आपके स्किन को बुरी तरह प्रभावित कर देती हैं। इसलिए सब्र से काम लेते हुए, अपने डेली रूटीन में कुछ घरेलू प्रोडक्ट्स कुछ शामिल करके आईलैशेस को प्राकृतिक रूप से घना और लंबा किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं, क्या है वह घरेलू नुस्खे और किस तरह इन्हें इस्तेमाल में ला सकते हैं।

 

ग्रीन टी - Green tea

पब मेड सेंट्रल द्वारा प्रकाशित एक डेटा के अनुसार ग्रीन टी पॉलीफेनॉल का एक अच्छा स्रोत होता है। यह कंपाउंड हेयर ग्रोथ में मदद करता है। वहीं आपके आईलैशेस को घना और लंबा बनाए रखता है। उचित परिणाम के लिए नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करें। वहीं रात को सोने से पहले ठंडी ग्रीन टी को उंगलियों की मदद से अपने ऊपर और नीचे दोनों आईलैशेस पर लगा लें।

 

 विटामिन - Vitamin E

विटामिन ई ऑयल के कैप्सूल आसानी से बाजार में उपलब्ध होते हैं। वहीं यदि बात उसके पोषक तत्वों की की जाए तो इसमें एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी पाई जाती है। जो ऑक्सीडेटिव डैमेज (oxidative damage) को कम करती है, ताकि हेयर लॉस की समस्या कंट्रोल रह सके।

 

कोकोनट ऑयल - Coconut oil

कोकोनट ऑयल हेयर हेल्थ के लिए काफी प्रभावी माना जाता है। वहीं नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया कि यह बालों के प्रोटीन को बनाए रखता है, जिसके कारण बाल डैमेज और पतले नहीं होते। साथ ही बालों के रिग्रोथ के लिए भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है। ऐसे में आईलैशेस पर इसका इस्तेमाल काफी ज्यादा प्रभावी साबित हो सकता है।

 

वैसलीन - Vaseline

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन द्वारा प्रकाशित एक डेटा के अनुसार पेट्रोलियम जेली आईलीड्स को मॉइश्चराइज करती है। वहीं इसका नियमित इस्तेमाल एक सीमित समय में आपके आईलैशेस को लंबा और घना बना सकता है। यह आईलैशेस (eyelashes) के आसपास के स्किन एरिया को हाइड्रेटेड रखती है। उचित परिणाम के लिए रात को सोने से पहले कॉटन पैड में पेट्रोलियम जेली लेकर आईलैशेस के आसपास के एरिया और आईलैशेस पर अप्लाई करें।

 

ऑलिव ऑयल - Olive oil

पब मेड सेंट्रल द्वारा प्रकाशित एक शोध के अनुसार ऑलिव ऑयल में ओल्यूरोपें (oleurope) नामक फेनोलिक कंपाउंड मौजूद होता है। यह कंपाउंड हेयर ग्रोथ को सपोर्ट करता है। इसलिए इसका इस्तेमाल आईलैशेस को लंबा और घना करने के लिए कर सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

NEET प्रवेश परीक्षा होगी एक अगस्त को। 

NEET प्रवेश परीक्षा होगी एक अगस्त को। 

अखण्ड प्रताप सिंह March 13 2021 38786

एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए नीट (स्नातक)

वैक्सीन की चाह, आधी दुनिया और मोदी सरकार

वैक्सीन की चाह, आधी दुनिया और मोदी सरकार

सम्पादकीय विभाग February 04 2021 26102

वैक्‍सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ओर से भारत की नीति को लेकर भी साफ कर दिया है कि भ

ओमिक्रॉन वेरिएंट बनेगा कोरोना के तीसरी लहर का कारण: प्रो. मणींद्र

ओमिक्रॉन वेरिएंट बनेगा कोरोना के तीसरी लहर का कारण: प्रो. मणींद्र

एस. के. राणा December 05 2021 27377

प्रो. मणींद्र ने गणितीय मॉडल सूत्र के आधार पर ही दूसरी लहर के बाद ही नए म्यूटेंट के आने से तीसरी लहर

एड्स दिवस पर यूपी में लांच होंगे सात वन स्टॉप सेंटर: डॉ हीरालाल

एड्स दिवस पर यूपी में लांच होंगे सात वन स्टॉप सेंटर: डॉ हीरालाल

हुज़ैफ़ा अबरार November 29 2022 28192

प्रदेश में इन केन्द्रों का संचालन ग्लोबल फंड की मदद से वाईआरजी केयर संस्था करेगी। संस्था कार्यक्रम क

ओमिक्रॉन संक्रमण ने बजायी खतरे की घंटी, कुल मामले 341 के पार। 

ओमिक्रॉन संक्रमण ने बजायी खतरे की घंटी, कुल मामले 341 के पार। 

एस. के. राणा December 24 2021 25787

इसके साथ ही महाराष्ट्र ओमिक्रॉन वैरिएंट से प्रभावित राज्यों में सबसे आगे है। सूबे में अब तक 88 केस ओ

कोरोना के नए वैरिएंट ने दी दस्तक, ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा वायरस

कोरोना के नए वैरिएंट ने दी दस्तक, ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा वायरस

विशेष संवाददाता September 15 2022 25909

दुनियाभर में कोरोना का ग्राफ कम हो रहा है, लेकिन इसके नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। जिससे दुनियाभर क

कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर महाराष्ट्र में अलर्ट

कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर महाराष्ट्र में अलर्ट

विशेष संवाददाता March 27 2023 31548

देश में कोरोना संक्रमण में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। वहीं सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में

कतर में कैमल फ्लू का प्रकोप

कतर में कैमल फ्लू का प्रकोप

हे.जा.स. November 29 2022 30917

कोरोना महामारी से अभी दुनिया को ठीक तरह से राहत भी नहीं मिली थी कि इसी बीच अब कैमल फ्लू के खतरे को ल

प्रदूषण के कारण दिल्ली की हवा हुई जहरीली.

प्रदूषण के कारण दिल्ली की हवा हुई जहरीली.

सम्पादकीय विभाग January 10 2021 28887

दिल्ली के एक अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट के मुताबिक, दिल्ली के आसमान में छाए स्मॉग में धुएं के साथ-सा

प्रेगनेंट होने के लिए एग की क्वांलिटी को सुधारना है जरूरी, डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

प्रेगनेंट होने के लिए एग की क्वांलिटी को सुधारना है जरूरी, डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स

लेख विभाग March 10 2023 21355

ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो एग्स की क्वॉलिटी को प्रभावित कर सकती हैं जिससे महिलाओं का मां बनने का सपना

Login Panel