देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

प्रदेश के बजट में चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को खासी तरजीह

स्वास्थ्य के लिए 5482.50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य के लिए दी गई कुल रकम पिछली बार से 2624.69 करोड़ रुपये ज्यादा है राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन हेतु 10,547 करोड़ 42 लाख रूपये की व्यवस्था।

हुज़ैफ़ा अबरार
May 27 2022 Updated: May 27 2022 17:25
0 29020
प्रदेश के बजट में चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को खासी तरजीह बजट पेश करते वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना साथ में मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में योगी सरकार के छठे बजट में चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को खासी तरहीज दी गई है। स्वास्थ्य के लिए 5482.50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य के लिए दी गई कुल रकम पिछली बार से 2624.69 करोड़ रुपये ज्यादा है।

गुरूवार को वित्‍त मंत्री (Finance Minister ) सुरेश खन्‍ना ने प्रदेश सरकार का पेपरलेस बजट पेश किया। यूपी में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को बढ़ावा देते हुए बजट में स्‍वास्‍थय महकमें के विकास की झलक दिखाई दी। वित्तीय वर्ष 2022-2023 के बजट ने हेल्‍थ सेक्‍टर को ढेर सारी सौगातें दी हैं।

चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं के बजट की झलकियाँ - Glimpses of the Budget for Medical and Healthcare

  • प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना हेतु 620 करोड़ रूपये व्यवस्था प्रस्तावित
  • प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना हेतु 320 करोड़ 07 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित
  • राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन हेतु 10,547 करोड़ 42 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित
  • आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना हेतु 250 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित
  • पन्द्रहवें वित्त आयोग की संस्तुतियों के अधीन विभिन्न योजनाओं हेतु 2908 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित
  • लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 के अनुरूप एमबीबीएस और पीजी पाठ्यक्रमों में सीटों में वृद्धि हेतु 500 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित
  • राज्य कर्मचारियों तथा पेंशनरों की असाध्य बीमारी के उपचार हेतु राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना हेतु 100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित
  • प्रदेश में 9 से 14 वर्ष तक की एक लाख बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की दोनों खुराक से आच्छादित किये जाने हेतु 50 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित
  • आशा कार्यकत्री एवं शहरी आशा संगिनियों को राज्य सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति की धनराशि में की गई वृद्धि के दृष्टिगत 300 करोड़ रूपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित
  • राज्य औषधि नियंत्रण प्रणाली के सुदृढीकरण हेतु खाद्य औषधि प्रयोगशालाओं एवं मण्डलीय कार्यालयों के निर्माण के लिए 50 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित
  • स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों के संचालन हेतु 50 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित
  • नर्सिंग कॉलेज की स्थापना हेतु 25 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित
  • अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय (Atal Bihari Vajpayee Medical University), लखनऊ की स्थापना हेतु 100 करोड़ 45 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित
  • पण्डित दीन दयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना (Cashless Medical Scheme) हेतु 50 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित
  • प्रदेश की निर्धन आबादी को असाध्य रोगों की चिकित्सा सुविधा मुहैया कराये जाने हेतु 100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित
  • गोरखपुर में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 113 करोड़ 52 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित
  • मेडिकल कॉलेजों में भरे जाएंगे 10 हजार पद
  • प्रदेश के 14 जनपदों- बिजनौर , कुशीनगर , सुल्तानपुर गोण्डा लखीमपुर खीरी , चन्दौली , बुलन्दशहर , सोनभद्र , पीलीभीत, औरेया, कानपुर देहात, कौशाम्बी और अमेठी में निर्माणाधीन नये मेडिकल कॉलेजों के लिए 2100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित
  • चिकित्सा शिक्षा (medical education) के क्षेत्र में करीब 10 हजार पद सृजित किए गए हैं। लगभग 3000 नर्सों की नियुक्ति (appointment of nurses) राजकीय मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में की जा चुकी है। बाकी के पदों पर भी आगामी वर्षों में भर्ती की जाएगी।
  • प्रदेश के सीमावर्ती व अन्य क्षेत्रों में सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालयों की स्थापना हेतु 25 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित
  • प्रदेश के 16 असेवित जनपदों में मेडिकल कॉलेजों (medical colleges) की स्थापना हेतु राज्य सरकार द्वारा पीपीपी नीति घोषित की गयी है, जिसमें निजी निवेश के माध्यम से मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जायेंगे
  • आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat scheme) के अन्तर्गत 2,949 चिकित्सालयों को आबद्ध किया गया है. प्रदेश के 1.78 करोड़ लाभार्थी परिवारों को लाभ दिये जाने का लक्ष्य निर्धारित है अब तक 1.84 करोड़ व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड (Ayushman cards) वितरित किये जा चुके है. योजना हेतु 560 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

Organ Transport: ग्रीन कॉरिडोर के बजाए ड्रोन से होगा मानव अंगों का परिवहन

Organ Transport: ग्रीन कॉरिडोर के बजाए ड्रोन से होगा मानव अंगों का परिवहन

विशेष संवाददाता September 04 2022 28586

अभी तक मानव अंगों को प्रत्यारोपण के लिए जल्दी से जल्दी अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस और प्रशासन की म

प्रेग्नेंसी में मुश्किलें खड़ी कर रहा है मोटापा: सर्वे

प्रेग्नेंसी में मुश्किलें खड़ी कर रहा है मोटापा: सर्वे

अनिल सिंह November 27 2022 24595

गोरखपुर जिले की हर चौथी महिला मोटापे की चपेट में है। इसके अलावा हर चौथी किशोरी और महिला का वजन निर्ध

देश में कोविड-19 संक्रमण के 91,702 नए मामले।

देश में कोविड-19 संक्रमण के 91,702 नए मामले।

एस. के. राणा June 11 2021 24626

देश में 3,403 और लोगों की वायरस के संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,63,079 हो गई। उपचाराधीन

मेदांता लखनऊ ने बनाया रोबोटिक सर्जरी का नया कीर्तिमान, एक साल में कीं 509 सर्जरी

मेदांता लखनऊ ने बनाया रोबोटिक सर्जरी का नया कीर्तिमान, एक साल में कीं 509 सर्जरी

हुज़ैफ़ा अबरार September 25 2025 8566

गायनकॉलजी विभाग ने 219 सर्जरी, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) सर्जरी विभाग ने 137, यूरोलॉजी विभाग ने 109

हमीरपुर में वायरल फीवर के मरीज बढ़े

हमीरपुर में वायरल फीवर के मरीज बढ़े

विशेष संवाददाता February 16 2023 30916

मौसम में बदलाव के साथ वायरल फीवर का होना एक आम बात हो गई है। वायरल फीवर के तेजी से फैलने का मुख्य का

गरमी और बरसात में होने वाले रोगों से ऐसे करें बचाव, देखिए डॉ पंकज कुमार गुप्ता की सलाह

रंजीव ठाकुर May 27 2022 39491

इस मौसम में तापमान 40 डिग्री से अधिक होता है तो एक्जर्शन और हीट स्ट्रोक ज्यातातर देखने में आता है। ज

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को राहत, एमबीबीएस एग्जाम का वन-टाइम ऑप्शन देगी केंद्र सरकार

यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को राहत, एमबीबीएस एग्जाम का वन-टाइम ऑप्शन देगी केंद्र सरकार

admin March 29 2023 27219

यह परीक्षा भारतीय सिलेबस के मुताबिक होगी। इसके बाद 2 साल की इंटर्नशिप भी करनी होगी। केंद्र का कहना थ

जानिए क्या है इस समय देश में कोरोना की स्थिति ?

जानिए क्या है इस समय देश में कोरोना की स्थिति ?

एस. के. राणा February 16 2023 29558

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 102 नए

गर्भपात पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ यूरोपीय संसद ने निंदा प्रस्ताव पारित किया 

गर्भपात पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ यूरोपीय संसद ने निंदा प्रस्ताव पारित किया 

हे.जा.स. July 10 2022 33682

यूरोपीय संसद ने इस बारे में निंदा प्रस्ताव को पारित कर दिया। प्रस्ताव के समर्थन में 324 सदस्यों ने व

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

एस. के. राणा May 15 2021 27027

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले में संसाधनों से जुड़े जो भी गतिरोध थे उन्हें त

Login Panel