देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

नया सवेरा अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा, खुलेआम अस्पताल में हो रही मानकों की अनदेखी

अस्पतालों में दिन प्रति दिन लापरवाही बढ़ती जा रही है। स्वास्थ विभाग की टीम बिना लायसेंस के संचालित अस्पताल की जांच करने के लिए शहीद नगर स्थित नया सवेरा अस्पताल में पहुंची। जहां जांच पड़ताल करने पर पता चला कि यह अस्पताल सालों से बिना लायसेंस के संचालित है।

विशेष संवाददाता
August 09 2023 Updated: August 25 2023 15:33
0 40759
नया सवेरा अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का छापा, खुलेआम अस्पताल में हो रही मानकों की अनदेखी नया सवेरा अस्पताल

आगरा। अस्पतालों में दिन प्रति दिन लापरवाही बढ़ती जा रही है। स्वास्थ विभाग (health Department) की टीम बिना लायसेंस के संचालित अस्पताल की जांच करने के लिए शहीद नगर स्थित नया सवेरा अस्पताल में पहुंची। जहां जांच पड़ताल करने पर पता चला कि यह अस्पताल (hospital) सालों से बिना लायसेंस के संचालित है।

इतना ही नहीं यहां जांच करने आए एसीएमओ ने बताया की अस्पताल के पास अग्निशमन NOC है। जबकी मुख्य अग्निशमन अधिकारी डीके सिंह का कहना है कि नया सवेरा हॉस्पिटल ने NOC के लिए अभी तक आवेदन नहीं किया है। ऐसे में साफ है कि यहां किस तरह लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ किया जा रहा है, और खुलेआम मानकों की अनदेखी की जा रही है।

 

इस अस्पताल का संचालन (hospital operations) सालों से निरंतर जारी है, लेकिन बड़ी बात यह है की इस अस्पताल के पास स्वास्थ विभाग का लायसेंस ही नहीं है। बता दें कि जब स्वास्थ विभाग की टीम अस्पताल में जांच करने पहुंची तो जांच में लायसेंस नहीं मिला। साथ ही और भी कमियां पाई गई। जिसके बाद टीम ने उन्हें लायसेंस कराने की सलाह देकर छोड़ दिया।

ऐसे में सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर कब तक ये अस्पताल खुलेआम स्वास्थ्य विभाग को चुनौती देते रहेंगे। कब तक खुलेआम अनियमिता बरतने वाले और नियमों को चुनौती देने वाले डॉक्टरों और हॉस्पिटल संचालकों (hospital operators) के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी। क्योंकि बिना लायसेंस के चल रहे अस्पताल पर कार्रवाई करने की जगह सलाह देकर छोड़ देना ये स्वास्थ विभाग पर प्रश्न चिन्ह खड़े करता है।

 

नया सवेरा अस्पताल (Naya Savera Hospital) या उसके जेसे कई अस्पताल शहीद नगर आवासीय योजना के लिए बनाए गए भूखंडों में संचालित है। इनके ICU और स्वास्थ सेवाओं को देखकर लगता है की स्वास्थ सेवाओं (health services) के नाम पर स्वास्थ विभाग को यह अस्पताल चुनौती दे रहे हैं, और इन अस्पतालों की लापरवाही को विभाग बर्दाश्त कर रहा है।

यहां कई गंभीर मरीज़ भर्ती हैं। इसके बावजूद जब यहां ICU बनाने की जगह नहीं मिली तब फाइबर की दीवार बनाकर ICU बनाकर काम चलाया जा रहा है और मरीजों से पैसे वसूले जा रहे है। वहीं नया सवेरा अस्पताल में जांच करने गए अधिकारी का कहना है की अस्पताल के पास स्वास्थ विभाग का रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसलिए इन्हें कल तक का समय दिया है और मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि अस्पताल के पास फायर NOC है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

शुद्ध और नियमित खान-पान से किडनी रोग की समस्या नहीं होगीः डा. शाही

शुद्ध और नियमित खान-पान से किडनी रोग की समस्या नहीं होगीः डा. शाही

आनंद सिंह April 09 2022 25939

यूरोलाजिस्ट डा. शिव शंकर शाही का मानना है कि उच्च रक्तचाप, हाइपर टेंशन, असमय भोजन, अशुद्ध भोजन, अशु

रेलवे हॉस्पिटल्स में भी आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चिकित्सा सुविधा मिलेगी

रेलवे हॉस्पिटल्स में भी आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चिकित्सा सुविधा मिलेगी

रंजीव ठाकुर September 14 2022 30399

रेलवे हॉस्पिटल्स में भी अब आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चिकित्सा सुविधा मिल सक

क्या राजनीतिक दबाव में दी गई थी ‘कोवैक्सीन’ टीके की मंजूरी? भारत सरकार ने दिया जवाब

क्या राजनीतिक दबाव में दी गई थी ‘कोवैक्सीन’ टीके की मंजूरी? भारत सरकार ने दिया जवाब

एस. के. राणा November 18 2022 23843

कौवैक्सिन की मंजूरी को लेकर मीडिया की कुछ खबरों को खारिज करते हुए वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने कहा, "

प्रदेश के सभी आयुष मेडिकल कॉलेज महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर से सम्बद्ध होंगें  

प्रदेश के सभी आयुष मेडिकल कॉलेज महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर से सम्बद्ध होंगें  

हुज़ैफ़ा अबरार June 06 2022 95248

सभी कॉलेज संचालकों एवं प्रिंसिपल्स से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा गया ह

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो के माध्यम से बताये योग के लाभ 

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो के माध्यम से बताये योग के लाभ 

विशेष संवाददाता June 16 2022 31596

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने अधिक से अधिक लोगों को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

योगी सरकार का एक्शन प्लान, इन जिलों में तैयार होंगे पीडियाट्रिक आईसीयू

योगी सरकार का एक्शन प्लान, इन जिलों में तैयार होंगे पीडियाट्रिक आईसीयू

आरती तिवारी January 12 2023 33375

प्रदेश के 21 जिला अस्पतालों में 32-32 बेड के पीडियाट्रिक आईसीयू जल्द बनकर तैयार होंगे। बलरामपुर और क

आयुष स्टार्ट-अप चुनौती से आयुर्वेद और स्वास्थ्य से जुड़े वैकल्पिक क्षेत्र में स्टार्टअप को प्रोत्साहन देगा केंद्र

आयुष स्टार्ट-अप चुनौती से आयुर्वेद और स्वास्थ्य से जुड़े वैकल्पिक क्षेत्र में स्टार्टअप को प्रोत्साहन देगा केंद्र

एस. के. राणा February 23 2022 38976

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआइआइए) ने स्टार्टअप इंडिया के साथ मिलकर 'आयुष स्टार्ट-अप चुनौती' का श

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच रूस में 11 दिन के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच रूस में 11 दिन के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदियों का ऐलान।

हे.जा.स. October 29 2021 33871

सरकार ने दूसरे देशों की तरह सख्त लॉकडाउन का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन मॉस्कों में गुरुवार से 7 नवं

देश में फिर से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

देश में फिर से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

एस. के. राणा April 22 2022 26381

देश में कोविड़-19 संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ते नज़र आ रहें हैं। बीते 24 घंटे में 2451 नए संक्रम

कोविड-19: बच्चों में संक्रमण से कई अंगों पर असर के मामले, उपचार के लिये नए दिशानिर्देश जारी

कोविड-19: बच्चों में संक्रमण से कई अंगों पर असर के मामले, उपचार के लिये नए दिशानिर्देश जारी

हे.जा.स. November 24 2021 25203

कोविड-19 संक्रमण के कारण, जिन बच्चों के कई अंग एक साथ प्रभावित होते हैं और उनमें सूजन व जलन होती है

Login Panel