देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

टी.बी. का घरेलू उपचार जानिये आचार्य बालकृष्ण से।

टी.बी. का घरेलू उपचार किसी कुशल आयुर्वेदिक चिकित्सक की देखरेख में ही करें।

0 228414
टी.बी. का घरेलू उपचार जानिये आचार्य बालकृष्ण से। प्रतीकात्मक

टीबी रोग के इलाज के लिए घरेलू उपाय (Home Remedies for Tuberculosis Treatment)

हल्दी और आक से  (Turmeric and Aak: Home Remedies to Treat Tuberculosis)
100 ग्राम हल्दी को कूट-पीस कर छान लें। इसमें आक का दूध मिला लें। यदि खून की उल्टियाँ हो रही है, तो इसकी जगह बड़ (वट) या पीपल का दूध मिलाएँँ। इसे 2-2 रत्ती की मात्रा में शहद के साथ सुबह-शाम लें।

तुलसी के सेवन से  (Tulsi: Home Remedies to Cure Tuberculosis)
तुलसी के ग्यारह पत्ते, थोड़ी-सी जीरा एवं हींग  को 1 गिलास पानी में डालें। इसमें एक नींबू निचोड़कर दिन में तीन बार पिएँँ। यह टीबी रोग में लाभ पहुंचाता है।

काली मिर्च से  (Black Pepper: Home Remedies for Tuberculosis Disease)
काली मिर्च के 5 दाने, और तुलसी की 5 पत्तियों पीसकर शहद में मिलाकर चाटें।
दस काली मिर्च के दाने लेकर घी के साथ फ्राई करें। इसमें एक चुटकी हींग पाउडर डालकर मिलाकर रख लें। इसको तीन हिस्सों में बाँटकर दिन में तीन बार लें।

लहसुन के सेवन से (Garlic: Home Remedies to Treat TB Disease)
लहसुन की 1-2 कली सुबह खाकर, ऊपर से ताजा पानी पिएं। इससे टीबी (यक्ष्मा) में बहुत लाभ होता है।
लहसुन, टीबी के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है। इसमें एलीसिन (Allicin) और एजोइन (Ajoene) भी होता है, जो बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। एक चम्मच पिसा हुआ लहसुन को एक कप दूध में मिला दें। इसमें चार कप पानी डालकर उबालें। जब यह दूध एक चौथाई रह जाए तब इसे पी लें।
 
नागबला से  (Nagbala: Home Remedies to Cure TB Disease)
नागबला का चूर्ण लें। इससे असमान भाग में घी लें। इन्हें शहद के साथ सेवन करने से टीबी रोग में लाभ मिलता है। बेहतर उपाय के लिए किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से जरूर परामर्श लें।

प्याज और हींग से (Onion and Hing: Home Remedies for TB Disease)
आधा कप प्याज के रस में एक चुटकी हींग डालें। इसे रोज सुबह और शाम खाली पेट पिएँ। यह ट्यूबरक्लोसिस होने पर लाभ पहुंचाता है।

सहजन से (Drumstick: Home Remedy for Tuberculosis)
रोज सहजन के पत्तियों को उबालकर सेवन करें। आप इसकी सब्जी भी खा सकते हैं। इससे संक्रमण से जल्दी राहत मिलती है। बेहतर प्रयोग के लिए आयुर्वेद चिकित्सक से परामर्श लें।

केला और नारियल पानी से लाभ (Banana and Coconut Water: Home Remedies for TB Treatment)
एक पका केला लें। एक कप नारियल पानी, आधा कप दही और एक चम्मच शहद के साथ केला को मिलाएँ। इसे दिन में दो बार लें।

नारंगी से (Orange Juice: Home Remedy for Tuberculosis)
एक गिलास ताजे नारंगी के जूस में एक चुटकी नमक, और एक चम्मच शहद मिला लें। इसे दिन में दो बार पिएं। यह ट्यूबरक्लोसिस होने पर फायदा देता है।

आंवला से  (Amla: Home Remedies for TB Disease)
आंवले की बीज से रस निकाल लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट पिएँ। इसकी जगह आंवले का चूर्ण बनाकर भी शहद के साथ ले सकते हैं।

पुदीना से (Peppermint: Home Remedies to Cure Tuberculosis)
पुदीना में एंटी-बेक्टीरियाल गुण होते हैं, इसलिए यह टीबी के रोग में लाभदायक होती है। एक चम्मच पुदीने का जूस, दो चम्मच शहद, दो चम्मच सिरका और आधा कप गाजर का जूस मिलाकर रख लें। इसे दिन में तीन बार पिएं।

मिश्री और घी से (Mishri and Ghee: Home Remedies to Treat TB Disease)
200 ग्राम शहद, 200 ग्राम मिश्री, 100 ग्राम गाय का घी मिलाकर रख लें। इसे 6-6 ग्राम की मात्रा में रोगी को दिन में कई बार चटाएँ। इसके साथ में बकरी या गाय का दूध पिलाएँ।
एक चम्मच मिश्री और एक चम्मच देशी-घी को मिलाकर सोने से पहले गर्म दूध के साथ लें।

सीताफल से (Sitafal: Home Remedies to Treat TB Disease)
सीताफल टीबी रोग में लाभदायक होता है। सीताफल का गूदा निकाल लें। इसे एक गिलास पानी में 50 ग्राम किशमिश के साथ उबालें। जब यह एक चौथाई की मात्रा में रह जाए, तब इसे छान लें। इसमें 2 छोटे चम्मच चीनी और चुटकी भर इलायची पाउडर मिलाएं। इसे ठण्डा करके दिन में दो बार पिएँ।

पीपल की बीज और अदरक से (Peepal Seeds and Ginger: Home Remedies to Cure TB Disease)
एक गिलास गाय के दूध में 5-6 पीपल बीज और पिसी हुई छोटी अदरक डालकर पकाएं। इस दूध को छानकर एक चम्मच शहद डालकर (home remedy for TB disease) पिएं। यह दूध टीबी (क्षय) रोग में होने वाले सभी लक्षणों को ठीक करता है।
एक गिलास गाय के दूध में 5-6 पीपल की बीज और एक छोटी अदरक डालकर हल्की आँच में पकाएं। इसे छानकर एक चम्मच शहद डालकर पिएं। यह खाँसी, कफ, बलगम बनना जैसे लक्षणों को ठीक करता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मेडिकल में भर्ती मरीज के खाने में निकली छिपकली

मेडिकल में भर्ती मरीज के खाने में निकली छिपकली

विशेष संवाददाता July 12 2023 40810

स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा महामाया राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल सद्दरपुर से सामे आया है। जहां मेडिकल

चिकित्सा व चिकित्सा शिक्षा में नई क्रांति की शुरुआत है आयुर्वेद कॉलेज: सीएम योगी

चिकित्सा व चिकित्सा शिक्षा में नई क्रांति की शुरुआत है आयुर्वेद कॉलेज: सीएम योगी

आनंद सिंह April 09 2022 40008

मुख्यमंत्री ने कहा, चिकित्सा की दोनों विधाओं की ज्ञान परंपरा का अद्यानुतन संवाहक बन रहा आरोग्यधाम पर

किडनी की सेहत बनाए रखने के घरेलू उपाय

किडनी की सेहत बनाए रखने के घरेलू उपाय

एस. के. राणा March 10 2022 32755

किडनी का ख़्याल रखना और उसके काम में सुधार करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। शरीर को हाइड्रेट रख

ब्रिटेन में कोरोना के 2 नए वेरिएंट एक्सबीबी और बीक्यू.1 मिलने से दहशत

ब्रिटेन में कोरोना के 2 नए वेरिएंट एक्सबीबी और बीक्यू.1 मिलने से दहशत

admin October 29 2022 30524

कोरोना वायरस एक बार फिर ब्रिटेन को अपनी चपेट में ले रहा है। इसके XBB और BQ.1 वेरिएंट से लोग लगातार ब

दिल्ली सरकार ने मंकीपॉक्स के ख़िलाफ़ उठाये एहतियाती कदम 

दिल्ली सरकार ने मंकीपॉक्स के ख़िलाफ़ उठाये एहतियाती कदम 

एस. के. राणा August 05 2022 28824

दिल्ली सरकार ने पूर्वी दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल, उत्तरी दिल्ली के एम.डी. सिटी अस्पताल और दक्षिणी

फाइलेरिया के इलाज में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अपनाया जाएगा: डॉ एके सिंह निदेशक, संचारी रोग

फाइलेरिया के इलाज में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अपनाया जाएगा: डॉ एके सिंह निदेशक, संचारी रोग

रंजीव ठाकुर August 31 2022 31509

निदेशक, संचारी रोग ने बताया कि फाइलेरिया को जड़ से समाप्त करने के लिए यूपी में अब डबल्यूएचओ का मॉडल अ

डिप्टी सीएम ने दी सौगात,20 बेड वाले मोदीनगर भवन का किया लोकार्पण

डिप्टी सीएम ने दी सौगात,20 बेड वाले मोदीनगर भवन का किया लोकार्पण

आरती तिवारी September 04 2023 26951

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि गाजियाबाद में लगातार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, हेल्थ एंड वेलन

सीएम योगी ने एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग और मुफ्त डायलिसिस सेंटर्स का उपहार दिया

सीएम योगी ने एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग और मुफ्त डायलिसिस सेंटर्स का उपहार दिया

रंजीव ठाकुर August 10 2022 27390

सीएम योगी ने यूपी में में 35 नए एएनएम प्रशिक्षण केंद्र, ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग की सुव‍िधा और तीन शह

देश में 190 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव करेंगें टीकाकरण की समीक्षा

देश में 190 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव करेंगें टीकाकरण की समीक्षा

एस. के. राणा May 19 2022 28184

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 191.79 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। इनमें

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: लोहिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व तंबाकू निषेध दिवस: लोहिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हुज़ैफ़ा अबरार May 31 2026 1393

तंबाकू सेवन के कारण उत्पन्न होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं विशेष रूप से कैंसर हृदय रोग एवं श्वसन

Login Panel