देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

बच्चों में मलेरिया की रोकथाम के लिए, दूसरी वैक्सीन को मिली मंज़ूरी

ब्रिटेन की ऑक्सफ़र्ड युनिवर्सिटी ने R21/Matrix-M नामक इस वैक्सीन को विकसित किया है। मलेरिया के खिलाफ यह दूसरी वैक्सीन है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस्तेमाल में लाने की सिफ़ारिश की है। इससे पहले, WHO ने वर्ष 2021 में RTS,S/AS01 नामक टीके को स्वीकृति दी थी। 

हे.जा.स.
October 03 2023 Updated: October 03 2023 09:37
0 234409
बच्चों में मलेरिया की रोकथाम के लिए, दूसरी वैक्सीन को मिली मंज़ूरी Imaginary picture

जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मलेरिया रोग के विरुद्ध लड़ाई में बच्चों के लिए एक नई वैक्सीन को इस्तेमाल में लाए जाने मंज़ूरी दी है। यह डब्लूएचओ से स्वीकृति पाने वाला दूसरा टीका है। पहले टीके की उपलब्धता सीमित साबित हुई है, मगर अब उम्मीद जताई गई है कि दूसरी वैक्सीन की कम क़ीमत और सरल सुलभता से बच्चों को जल्द सुरक्षा चक्र के दायरे में लाया जा सकेगा। 


ब्रिटेन की ऑक्सफ़र्ड युनिवर्सिटी (Oxford University) ने R21/Matrix-M नामक इस वैक्सीन को विकसित किया है। मलेरिया के खिलाफ यह दूसरी वैक्सीन है, जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस्तेमाल में लाने की सिफ़ारिश की है। इससे पहले, WHO ने वर्ष 2021 में RTS,S/AS01 नामक टीके को स्वीकृति दी थी। 


मलेरिया के टीकों (malaria vaccines) के लिए मांग, विशाल स्तर पर है, लेकिन RTS,S टीके कम संख्या में ही उपलब्ध हैं। अब R21 को स्वीकृति मिल जाने के बाद उम्मीद व्यक्त की गई है कि मलेरिया से प्रभावित इलाक़ों में रहने वाले बच्चों को इसका लाभ मिल सकेगा। 


डब्लूएचओ ने बताया कि दोनों टीके, बच्चों में मलेरिया की रोकथाम के लिए कारगर व सुरक्षित हैं, और जब उन्हें वृहद स्तर पर अमल में लाया जाएगा, तो उनका सार्वजनिक स्वास्थ्य (public health) के लिए बड़ा असर होगा। 


विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टैड्रॉस एडहेनॉम घेबरेयेसस (Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने कहा कि मलेरिया पर शोधकर्ता (malaria researcher) होने के नाते, वो सपना देखते थे कि एक सुरक्षित व कारगर वैक्सीन कब उपलब्ध होगी। “अब हमारे पास दो हैं।” 


महानिदेशक के अनुसार, इस महत्वपूर्ण, अतिरिक्त औज़ार से बच्चों को जल्द सुरक्षा चक्र के दायरे में लाना और मलेरिया-मुक्त (malaria-free) भविष्य की ओर बढ़ना सम्भव होगा। इस टीके की ख़ुराक की क़ीमत दो से चार डॉलर के बीच होने का अनुमान है।  


अभूतपूर्व मांग
2021 में मलेरिया के कारण छह लाख 19 हज़ार से अधिक लोगों की मौत होने का अनुमान है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अफ़्रीकी क्षेत्र में स्वास्थ्य प्रणाली के लिए मलेरिया एक बड़ा बोझ है। 2021 में विश्व भर में मलेरिया के कुल दर्ज मामलों में 95 प्रतिशत मामले इस क्षेत्र में सामने आए, और कुल 96 फ़ीसदी मौतें यहाँ हुईं। 


इस वैक्सीन को बुरकिना फ़ासो, घाना और नाइजीरिया समेत कुछ अफ़्रीकी देश में वर्ष 2024 के आरम्भ में मुहैया कराए जाने की योजना है, जबकि साल के मध्य तक यह अन्य देशों में भी मिल सकेगी। 


मलेरिया एक विशाल स्वास्थ्य चुनौती है और वर्ष 2021 में विश्व की लगभग आधी आबादी पर इस रोग का जोखिम था। इसी वर्ष दुनिया भर में, मलेरिया के 25 करोड़ से अधिक मामले दर्ज किए गए। 


डब्लूएचओ के अनुसार, मलेरिया के कारण अफ़्रीकी क्षेत्रों में बच्चों के स्वास्थ्य पर बड़ा बोझ है, और हर साल लगभग पाँच लाख बच्चों की मौत होती है। मलेरिया, जीवन के लिए घातक साबित हो सकने वाली एक बीमारी है, जोकि कुछ प्रकार के मच्छरों से मनुष्यों में फैलती है।  मुख्यत: इसके मामले उष्णकटिबन्धीय देशों में सामने आते हैं और इसकी रोकथाम व इलाज सम्भव है।  


इसके मामूली लक्षणों में बुखार, कंपकंपी और सिरदर्द हैं, जबकि गम्भीर हालत होने पर सांस लेने में दिक़्कत, दौरे, थकान समेत अन्य लक्षण देखे जाते हैं। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

एसजीपीजीआई ने पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वॉकथन का किया आयोजन 

एसजीपीजीआई ने पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वॉकथन का किया आयोजन 

आयशा खातून September 29 2022 41686

वॉकथन में स्लोगन के माध्यम से जनता को आकर्षित करने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में कैंडल मार्च का भ

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

आरती तिवारी September 27 2022 27144

यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले 48 घंटों में डेंगू के कम से कम 12 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 70 अन्य

केजीएमयू के पीएच समिट में देश-विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों का जमावड़ा

केजीएमयू के पीएच समिट में देश-विदेश के चिकित्सा विशेषज्ञों का जमावड़ा

हुज़ैफ़ा अबरार August 08 2026 2016

पल्मोनरी हाइपरटेंशन एक ऐसी स्थिति है जो फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं को प्रभावित करती है और तब होती है ज

जानिए पेशाब रोकने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में

जानिए पेशाब रोकने से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में

लेख विभाग February 09 2022 31534

ज़िन्दगी में कई ऐसे मौके आतें है जब व्यक्ति को कई घंटों यूरिन रोककर बैठे रहना पड़ता हैं। ऐसा करते हुए

कानपुर में डेंगू और डायरिया से हालात गंभीर, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

कानपुर में डेंगू और डायरिया से हालात गंभीर, लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या

श्वेता सिंह October 18 2022 26588

रावतपुर गांव के सुरेंद्र नगर में स्वास्थ्य विभाग की 25 टीमों ने 1670 घरों का सर्वे किया। इसमें नौ लो

लंबे समय से गैर हाजिर 3 डॉक्टरों पर गिरी गाज

लंबे समय से गैर हाजिर 3 डॉक्टरों पर गिरी गाज

आरती तिवारी March 31 2023 27804

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति सरकारी सेवा नियमावली का उल्लंघन करते

गर्मी में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स

गर्मी में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स

सौंदर्या राय March 20 2022 30025

जैसे-जैसे मौसम की गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे ही नमी बढ़ती है। आपकी स्किन सीबम का प्रोड्यूस करना शुरू

हेडफोन और इयरफोन के अधिक इस्तेमाल से बढ़ रही है हियरिंग लॉस की बीमारी: डॉ सुनील कुमार

हेडफोन और इयरफोन के अधिक इस्तेमाल से बढ़ रही है हियरिंग लॉस की बीमारी: डॉ सुनील कुमार

हुज़ैफ़ा अबरार June 24 2022 35793

मनोरंजन के लिए लिया गया हेडफोन और इयरफोन आज भी युवाओं की पसंद हैं। खाली वक्त में युवा कान पर ईयरफोन

घर पर कैसे बनाएं हेयर पैक?

घर पर कैसे बनाएं हेयर पैक?

सौंदर्या राय August 02 2021 42798

हेयर पैक के इस्तेमाल से बालों में डैंड्रफ की समस्या दूर होती है। इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम

वाराणसी में नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन का मामला, खंगाली जा रही दवा कारोबारियों की कुंडली

वाराणसी में नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन का मामला, खंगाली जा रही दवा कारोबारियों की कुंडली

हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2022 33452

एसटीएफ वाराणसी यूनिट फील्ड इकाई की टीमें नकली कोविड दवा तैयार कर बाजार में खपाने वालों की तलाश कर रह

Login Panel