देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन में मिला कोरोना का दस गुना घातक वैरिएंट XE, चौथी लहर का बन सकता है कारण

कोरोना के इस नए वेरिएंट XE ने दुनिया में तबाही मचानी शुरू कर दी है। इसकी संक्रमण रफ्तार इतनी तेज है कि कुछ ही दिनों में ये कई देशों तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि कोरोना की चौथी लहर XE की वजह से ही आएगी।

हे.जा.स.
April 06 2022 Updated: April 06 2022 00:45
0 38505
ब्रिटेन में मिला कोरोना का दस गुना घातक वैरिएंट XE, चौथी लहर का बन सकता है कारण प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। जब-जब हमें लगता है कि कोरोना अब दोबारा लौटकर नहीं आएगा, तब-तब ऐसी कोई खबर आ जाती है जो टेंशन बढ़ा देती है। ऐसी ही टेंशन बढ़ाने वाली खबर ब्रिटेन से आ रही है जहां कोरोना का नया वेरिएंट (new variant of Corona) मिला है। चिंता का बात ये है कि कोरोना के इस नए वेरिएंट XE की संक्रमण दर BA.2 वेरिएंट की तुलना में दस गुना ज्यादा है। ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट BA.2 अबतक का सबसे तेज और सबसे घातक वेरिएंट माना जाता था। डब्लूएचओ (WHO) के मुताबिक कोरोना के तीन हाइब्रिड या रिकॉम्बिनेंट (hybrid or recombinant) स्ट्रेन पकड़ में आ चुके हैं। पहला है XD, दूसरा है XF और तीसरा है XE।

कोरोना के इस नए वेरिएंट XE ने दुनिया में तबाही मचानी शुरू कर दी है। इसकी संक्रमण रफ्तार इतनी तेज है कि कुछ ही दिनों में ये कई देशों तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि कोरोना की चौथी लहर XE की वजह से ही आएगी। हालांकि इस बीच थोड़ी राहत की बात भी है और वो ये कि XE वेरिएंट को वेरिएंट ऑफ कंसर्न नहीं माना गया है। मतलब ये वेरिएंट अभी इतना घातक नहीं है। डब्लूएचओ इस वेरिएंट की गंभीरता की जांच कर रहा है। डब्लूएचओ के मुताबिक ओमीक्रोन के दो सबवेरिएंट BA1 और BA2 का रीकॉम्बिनेंट वर्जन है। माना जाता है कि जब कोई व्यक्ति एक ही समय पर दो अलग-अलग तरह से संक्रमित होता है तो एक नया वेरिएंट जन्म लेता है। 

यूके (UK) की हेल्थ एजेंसियों के मुताबिक दो वेरिएंट जुड़कर बना तीसरा वेरिएंट बहुत ज्यादा खतरनाक नहीं होता क्योंकि इसके वायरल जल्दी मर जाते हैं।  हालांकि इस वेरिएंट में सबसे ज्यादा चिंता की बात ये है कि ये इतनी तेजी से फैलता कि कुछ ही समय में बड़ी आबादी तक पहुंच जाता है। ओमिक्रोन (Omicron) को अबतक दुनिया का सबसे तेज फैलने वाला वेरिएंट माना जाता था जिसने कुछ ही दिनों में पूरी दुनिया में तबाही मचा दी थी लेकिन XE वर्जन ओमिक्रोन के मुकाबले दस गुना ज्यादा तेजी से फैलने की क्षमता रखता है जो स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता का सबसे बड़ा कारण है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पपीता के गुण और फायदे ।

पपीता के गुण और फायदे ।

लेख विभाग July 04 2021 42888

पपीता कच्चा हो या पका उसमें इतने सारे मिनरल, विटामिन, प्रोटीन, एनर्जी आदि है कि वह बहुत सारे रोगों क

स्किन को रखना है जवां और स्पॉटलेस तो सर्दियों में चेहरे पर लगाएं इन 2 नेचुरल चीजों का मिश्रण

स्किन को रखना है जवां और स्पॉटलेस तो सर्दियों में चेहरे पर लगाएं इन 2 नेचुरल चीजों का मिश्रण

श्वेता सिंह November 15 2022 32009

यह मिश्रण स्किन को एक्सफॉलिएट करने के साथ-साथ उसे नमी भी देगा जिससे स्किन निखरी हुई और सॉफ्ट दिखायी

पाकिस्तान की रावी दुनिया की सबसे प्रदूषित नदी

पाकिस्तान की रावी दुनिया की सबसे प्रदूषित नदी

हे.जा.स. February 17 2022 30531

दुनियाभर की नदियों में दवाओं की मात्रा पता करने के लिए एक शोध किया गया था। जिसमें यह खुलासा हुआ है क

भारी नितंब और जाँघ अच्छे स्वास्थ्य की निशानी: शोध

भारी नितंब और जाँघ अच्छे स्वास्थ्य की निशानी: शोध

लेख विभाग February 27 2022 38271

ब्रिटेन के डॉक्टरों का कहना है कि भारी नितंब हानिकारक रसायनों को पिघलाने में मदद करते हैं और उनमें

श्रावस्ती दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सीएचसी का किया निरीक्षण

श्रावस्ती दौरे पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सीएचसी का किया निरीक्षण

आरती तिवारी August 31 2022 28325

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक दो दिनों के श्रावस्ती दौरे पर है। जहां डीएम नेहा प्रकाश और एसपी अरविं

सहारा हास्पिटल में चौथे चरण का कोरोना वैक्सीनेशन सम्पन्न।

सहारा हास्पिटल में चौथे चरण का कोरोना वैक्सीनेशन सम्पन्न।

हुज़ैफ़ा अबरार February 06 2021 28325

टीकाकरण के पश्चात ऑब्जरवेशन रूम में टीकाकरण कराए हुए व्यक्तियों के लिए उनकी मेडिकल स्थिति को ऑब्जरवे

आगरा में शहरी क्षेत्रों में लंपी वायरस की दस्तक

आगरा में शहरी क्षेत्रों में लंपी वायरस की दस्तक

श्वेता सिंह October 13 2022 24722

खुली जगह में अतिक्रमण कर अवैध डेरी संचालित है। दिन भर आवारा गोवंश का झुंड रहता है। वहीं, नगर निगम क

अमेरिका में 20 वर्ष से अधिक आयु की लगभग आधी अश्वेत महिला हृदय रोग से पीड़ित

अमेरिका में 20 वर्ष से अधिक आयु की लगभग आधी अश्वेत महिला हृदय रोग से पीड़ित

हे.जा.स. February 25 2022 26047

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक अमेरिका में हृदय रोग मृत्यु का प्रमुख कारण है जबकि देश की अश्वेत म

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

एडवांस्ड ओवरियन कैंसर की मरीज सर्जरी के बाद कैंसरमुक्त। 

रंजीव ठाकुर March 14 2021 30401

मैक्स हॉस्पिटल में हम सीआरएस और एचआईपीईसी सर्जरी के जरिये एडवांस्ड कैंसर के लगभग 150 मामलों का सफल इ

जम्मू में डेंगू से 2 मरीजों की मौत

जम्मू में डेंगू से 2 मरीजों की मौत

विशेष संवाददाता November 11 2022 35669

जम्मू में डेंगू का कहर जारी है। स्टेट मलेरिया विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को कुल 336 संदि

Login Panel