देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारतीय हर्बल दवाओं को अब विदेशों में मिलेगी पहचान, आयुष मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम

इस समझौते के तहत वैज्ञानिक तौर पर मानक स्थापित किए जाएंगे। पीसीआईएमएच के निदेशक और प्रभारी प्रोफेसर वैद्य पीके प्रजापति और सचिव व वैज्ञानिक निदेशक राजीव सिंह रघुवंशी ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया।

विशेष संवाददाता
August 31 2022 Updated: August 31 2022 02:07
0 30851
भारतीय हर्बल दवाओं को अब विदेशों में मिलेगी पहचान, आयुष मंत्रालय ने उठाया बड़ा कदम समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करते अधिकारीगण

नयी दिल्ली। देश भर में हर्बल औषधियों को लेकर 'वन हर्ब, वन स्‍टैंडर्ड' को लागू करने की दिशा में आयुष मंत्रालय ने एक बड़ा कदम आगे बढ़ाया है। आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा के मौजूदगी में आईपीसी (इंडियन फार्माकोपिया कमीशन) और पीसीआईएमएच (फार्माकोपिया कमीशन फॉर इंडियन मेडिसिन एंड होम्योपैथी) के निदेशकों के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

 

इस समझौते के तहत वैज्ञानिक तौर पर मानक स्थापित किए जाएंगे। पीसीआईएमएच के निदेशक और प्रभारी प्रोफेसर वैद्य पीके प्रजापति और सचिव व वैज्ञानिक निदेशक राजीव सिंह रघुवंशी ने समझौता पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किया।

 

हर्बल स्‍टैंडर्ड का यह सामंजस्य "एक हर्बल, एक स्‍टैंडर्ड और एक राष्ट्र" को पूरा करेगा और हर्बल औषधियों (herbal medicine) के व्यापार को और सुलभ करेगा। इस अवसर पर इंडियन फार्माकोपिया कमीशन के सचिव व वैज्ञानिक निदेशक राजीव सिंह रघुवंशी ने कहा कि इस समझौता से आयुष से जुड़े दवा उत्पादकों, शोधकर्ताओं और अन्य भागीदारों के लिए काफी आसानी होगी। पीसीआईएमएच के निदेशक और प्रभारी प्रोफेसर वैद्य पीके प्रजापति ने कहा कि आज हम एक और मील का पत्थर साबित करने जा रहे हैं। आज के इस एमओयू के बाद हम ऐसा मोनोग्राफ बनाएंगे जिससे सभी को फायदा होगा।

 

दोनों ही मंत्रालयों के फार्माकोपिया (pharmacopoeia) के आपसी सहयोग से परंपरागत दवाओं के मानकीकरण के लिए सूचनाओं का आदान प्रदान करना, दवा व कच्चे माल, अर्क आदि को लेकर संगोष्ठियों, कार्यशालाओं, प्रशिक्षण और विचार-मंथन के माध्यम से नए शोधों और वैज्ञानिक जानकारी का आदान प्रदान किया जा सकेगा। इस समझौता ज्ञापन के तहत औषधीय पौधों और उनके घटक मार्करों के चयन के लिए वन हर्ब, वन स्‍टैंडर्ड के तहत और अन्य संबंधित तकनीकी कार्य करने के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा। दोनों पक्ष अपने डेटा को समान फार्माकोपिया के रूप में प्रकाशित करने पर सहमत हुए हैं।

Edited by Shweta Singh

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

यशोदा अस्पताल में हुआ रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन

यशोदा अस्पताल में हुआ रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन

अखण्ड प्रताप सिंह April 08 2023 28964

यशोदा अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी का उद्घाटन किया गया। वहीं इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनस

लिक्विड लिपस्टिक लगाते वक्त इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

लिक्विड लिपस्टिक लगाते वक्त इन जरूरी बातों का रखें ध्यान

आरती तिवारी August 20 2022 55539

ज्यादातर महिलाएं लिक्विड लिपस्टिक ही लगाना पसंद करती हैं। ये लिपस्टिक ज्यादा लॉन्ग टाइम तक टिकती है

कोरोना से जंग की ‘मॉकड्रिल’

कोरोना से जंग की ‘मॉकड्रिल’

एस. के. राणा April 10 2023 28083

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए थे। वहीं आज देशभर में मॉकड

जल्द ही विज्ञान के विद्यार्थियों को मिलेगी नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा

जल्द ही विज्ञान के विद्यार्थियों को मिलेगी नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा

रंजीव ठाकुर September 13 2022 30762

विज्ञान के विद्यार्थियों को नर्सिंग व पैरामेडिकल की शिक्षा देने के लिए जल्द ही माध्यमिक शिक्षा विभाग

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 47 से ज्यादा और ओमिक्रॉन संक्रमण के 9,692 मामले मिले

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3 लाख 47 से ज्यादा और ओमिक्रॉन संक्रमण के 9,692 मामले मिले

एस. के. राणा January 21 2022 32045

देश में बीते 24 घंटे में 3,47,254 नए कोरोना केस मिले। इस दौरान 703 मरीजों की मौत हुई। इस तरह अब तक ठ

कोविड काल में कैंसर की बेहतर देखभाल के लिए समय पर करायें कीमोथेरेपी।

कोविड काल में कैंसर की बेहतर देखभाल के लिए समय पर करायें कीमोथेरेपी।

हुज़ैफ़ा अबरार May 08 2021 34483

रीजेंसी हॉस्पिटल कानपुर में बेहतर कैंसर केयर फैसलिटी की सुविधा मौजूद हैं जहाँ पर सभी कोविड दिशानिर्द

 मस्तिष्क स्वास्थ्य के भारत में बढ़ रहे  मामलों पर डा जयंत ने चिंता जताई

मस्तिष्क स्वास्थ्य के भारत में बढ़ रहे मामलों पर डा जयंत ने चिंता जताई

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2026 1379

जैसे लोग अपने हृदय की सेहत ब्लड शुगर लेवल पर नज़र रखते हैं, वैसे ही उन्हें उन बातों पर भी ध्यान देना

साल के अंत में लखनऊ में संक्रमण घटा, वायरस से मौतों का ग्राफ बढ़ा
सिंगापुर से लौटीं माँ और बेटी कोरोना पॉज़िटिव, कोविड़ अस्पताल में भर्ती।

सिंगापुर से लौटीं माँ और बेटी कोरोना पॉज़िटिव, कोविड़ अस्पताल में भर्ती।

हे.जा.स. December 13 2021 30587

अस्पताल में भर्ती होने के बाद सुविधाएं नहीं होने के कारण माँ बेटी को लेकर मौका देखते ही वह वहां से न

डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, इलाज ना मिलने से मासूम की मौत

डॉक्टरों की लापरवाही आई सामने, इलाज ना मिलने से मासूम की मौत

विशेष संवाददाता July 14 2023 29560

एक पीड़ित परिवार के द्वारा अपने बेटे को उल्टी और दस्त की शिकायत होने के बाद इलाज के लिए स्वास्थ्य के

Login Panel