देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

राज्यपाल द्वारा क्षय रोगियों को गोद लेने की परम्परा से पूरे देश को प्रेरणा मिली: मंयकेश्वर शरण सिंह

राजभवन में राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंयकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव राज्यपाल कल्पना अवस्थी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को गोद लेने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

रंजीव ठाकुर
September 17 2022 Updated: September 18 2022 03:59
0 28377
राज्यपाल द्वारा क्षय रोगियों को गोद लेने की परम्परा से पूरे देश को प्रेरणा मिली: मंयकेश्वर शरण सिंह राजभवन में राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंयकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव राज्यपाल कल्पना अवस्थी क्षय रोगियों को गोद लेने के कार्यक्रम में

लखनऊ। राजभवन स्थित गांधी सभागार में राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंयकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव राज्यपाल कल्पना अवस्थी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत क्षय रोगियों को गोद लेने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

 

प्रधानमंत्री ‘क्षय मुक्त भारत अभियान‘ (TB Mukt Bharat) के अंतर्गत देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिवस (PM Modi birthday) के अवसर पर राजभवन में 100 क्षय रोगियों (TB patients) को गोद लेकर अभियान को रफ्तार देने में सक्रिय योगदान दिया गया। जिसमें 30 रोगी राजभवन (Raj Bhavan) के अधिकारियों एवं कार्मचारियो द्वारा तथा 70 रोगी विश्वविद्यालय के कुलपतियों तथा अन्य शीर्ष अधिकारियों द्वारा गोद (TB patients adoption) लिए गए।

कार्यक्रम में राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गोद लिए गए सभी 30 रोगी भी उपस्थित थे, जिन्हें राज्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (Medical and Health) मंयकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव राज्यपाल (Governor) कल्पना अवस्थी तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा पोषण सामग्री के बैग प्रदान किए गए।

 

राज्यमंत्री मंयकेश्वर शरण सिंह (Mayykeshwar Sharan Singh) ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। हमारे प्रदेश के नागरिकों ने जिस आत्मविश्वास से कोविड उन्मूलन में आपसी सहयोग किया, उसी आत्मविश्वास और आपसी सहयोग से प्रदेश को टीबी मुक्त भी बनाना है।

उन्होंने कहा प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandiben Patel,) ने प्रधानमंत्री के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्र्रतिबद्धता से कार्य करते हुए स्वेच्छा से क्षय रोगियों को गोद लेने की जिस परम्परा की शुरूआत की उससे पूरे देश को प्रेरणा मिली और इसे देश भर में लागू कर दिया गया है।

 

प्रमुख सचिव राज्यपाल कल्पना अवस्थी ने कहा कि क्षयरोग (tuberculosis) इस समय विश्व स्तर पर चिंता का विषय है। बड़ी जनसंख्या वाला देश होने के कारण विश्व का हर चौथा क्षयरोगी भारत में तथा भारत का हर पांचवा क्षयरोगी उत्तर प्रदेश में है। ऐसी स्थिति में राज्यपाल द्वारा क्षयरोग उन्मूलन की दिशा में क्षय रोगियों को गोद लेकर रोगमुक्त करने कि दिशा में चलाया गया अभियान ‘क्षय मुक्त उत्तर प्रदेश‘ के लक्ष्य को गति प्रदान कर रहा है।

 

इसके साथ ही इससे प्रेरित होकर देश भर में लागू ये योजना इस अभियान की सफलता का परिदृश्य भी स्थापित कर रही है। प्रमुख सचिव ने कार्यक्रम में स्वयं रोगियों से मिलकर उनकी जानकारी ली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए उत्साहवर्द्धन किया।

 

इस अवसर पर कार्यक्रम में राज्य क्षयरोग अधिकारी (Tuberculosis Officer) डॉ0 शैलेन्द्र भटनागर ने जानकारी दी  कि राज्यपाल द्वारा क्षय रोगी को एवं उसके परिवार को भावनात्मक सहयोग प्रदान करना, पोषण सम्बन्धी सहायता (nutritional support) देना और चिकित्सा सम्बन्धी सहायता के लिए व्यवस्थागत सहयोग देने के उद्देश्य से गोद लेने का कार्य प्रारम्भ किया गया था, जिसमें अब बच्चों के साथ-साथ व्यस्क रोगी भी गोद लिए जा रहे हैं और उन्हें पोषण सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

 

उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में यह गतिविधि चल रही है। क्षयरोगी को गोद लेने वाले को ‘निक्षय मित्र‘ कहा जाता है। उत्तर प्रदेश में 16 सितम्बर, 2022 तक पंजीकृत निक्षय मित्रों (Nikshay Mitra) की संख्या 5296 है। टीबी रोगी को सहायता प्रदान करने की न्यूनतम अवधि अब एक वर्ष है जो कि पहले 06 माह थी।

 

कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग के प्रमुख सचिव, महानिदेशक, क्षय रोगियों को गोद लेने वाले विश्वविद्यालयों के कुलपति और शीर्ष अधिकारी, राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सिर में खुजली से हैं परेशान, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

सिर में खुजली से हैं परेशान, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

आरती तिवारी September 18 2022 31018

आज के समय में कई लोग सिर की खुजली की समस्या से परेशान रहते हैं। सिर में खुजली होने की वजह डैंड्रफ, ग

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन

अनिल सिंह November 03 2022 38033

बीआरडी प्रशासन ने इसकी तैयारियां लगभग पूरी कर हैं। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित

ओमिक्रॉन वैरिएंट के मिथक और वास्तविकता की जानकारी के लिए ज़रूर पढ़ें।

ओमिक्रॉन वैरिएंट के मिथक और वास्तविकता की जानकारी के लिए ज़रूर पढ़ें।

लेख विभाग December 13 2021 25138

ओमिक्रॉन वैरिएंट पर वैक्सीन असरदार नहीं होगी। हालांकि एजेंसी ने यह भी कहाकि यह डेल्टा वैरिएंट की तुल

कोरोना वायरस की उत्पत्ति के विषय पर डब्ल्यूएचओ प्रमुख और चीन के प्रधानमंत्री की मुलाकात

कोरोना वायरस की उत्पत्ति के विषय पर डब्ल्यूएचओ प्रमुख और चीन के प्रधानमंत्री की मुलाकात

हे.जा.स. February 06 2022 28199

कोविड की उत्पत्ति महामारी की शुरुआत से ही विवाद का विषय बनी हुई है और इसके चलते चीन के पश्चिमी देशों

मेडिकल में भर्ती मरीज के खाने में निकली छिपकली

मेडिकल में भर्ती मरीज के खाने में निकली छिपकली

विशेष संवाददाता July 12 2023 40810

स्वास्थ्य विभाग का नया कारनामा महामाया राजकीय ऐलोपैथिक मेडिकल सद्दरपुर से सामे आया है। जहां मेडिकल

वैज्ञानिकों ने रिसर्च की कोरोना के इलाज के लिए नई दवा

वैज्ञानिकों ने रिसर्च की कोरोना के इलाज के लिए नई दवा

हे.जा.स. May 09 2023 30293

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च मोहाली, सीएसआईआर-इमटेक चंडीगढ़ और आईआईटी रोपड़ की ओर से

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में विश्व की पहली हार्ट टनल का उद्घाटन

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में विश्व की पहली हार्ट टनल का उद्घाटन

हुज़ैफ़ा अबरार September 29 2023 143359

मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने विश्व हृदय दिवस पर डॉक्टर्स के समर्पण और लोगों

दिल्ली में सरकार ने तय किया आरटी-पीसीआर का रेट, अब देना होगा 300 रुपये

दिल्ली में सरकार ने तय किया आरटी-पीसीआर का रेट, अब देना होगा 300 रुपये

एस. के. राणा January 21 2022 29740

दिल्ली सरकार ने गुरुवार को निजी अस्पतालों और लैब में कोविड का पता लगाने वाली आरटी-पीसीआर जांच की कीम

डेंटल असिस्टेंट कोर्स की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें

डेंटल असिस्टेंट कोर्स की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें

अखण्ड प्रताप सिंह February 25 2022 259668

सर्टिफिकेट इन डेंटल असिस्टेंट कोर्स ऐसा कोर्स होता है जिसके बाद आप एक डेंटिस्ट के यहां असिस्टेंट का

महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख

महाराष्ट्र नीट यूजी काउंसलिंग के रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख

विशेष संवाददाता October 23 2022 24026

महाराष्ट्र NEET UG 2022 प्रोविजनल मेरिट लिस्ट 25 अक्टूबर को जारी की जाएगी। जबकि सीएपी राउंड 1 सिलेक्

Login Panel