देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

अंग प्रत्यारोपण के लिए विकसित हुई ऑर्गनएक्स टेक्नोलजी

येल यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं की एक टीम ने अंग प्रत्यारोपण के लिए ऑर्गनएक्स टेक्नोलजी को विकसित किया है। यह कोशिकाओं को मरने से रोकता है और कोशिका की मरम्मत कर देता है।

हे.जा.स.
September 16 2022 Updated: September 17 2022 01:29
0 36340
अंग प्रत्यारोपण के लिए विकसित हुई ऑर्गनएक्स टेक्नोलजी येल यूनिवर्सिटी

नयी दिल्ली। पूरी दुनिया में लाखों लोग अंग प्रत्यारोपण की वेटिंग लिस्ट में शामिल हैं और हर नौ मिनट पर एक और व्यक्ति इसमें जुड़ जाता है। हज़ारों लोग अंग प्रत्यारोपण के इंतज़ार में दम तोड़ देते हैं। अब इसको लेकर येल यूनिवर्सिटी में शोधकर्ताओं की एक टीम ने एक तरीका विकसित किया है।

 

येल यूनिवर्सिटी (Yale University) में शोधकर्ताओं की एक टीम ने अंग प्रत्यारोपण के लिए ऑर्गनएक्स टेक्नोलजी (OrganeX technology) को विकसित किया है। यह कोशिकाओं को मरने से रोकता है और कोशिका की मरम्मत कर देता है। इस टेक्नोलजी की बदौलत अंगों को शरीर के बाहर और लंबे समय तक जिंदा रख पाना मुमकिन हो पाएगा ताकि प्रत्यारोपण के लिए वे लंबी दूरियां तय कर सकें।

मानव अंग प्रत्यारोपण (organ transplant) कई फैक्टरों पर निर्भर करता है। दानदाता और प्राप्तकर्ता एक दूसरे से बहुत ज्यादा दूर नहीं होने चाहिए क्योंकि एक अंग रक्त प्रवाह के बिना कुछ ही घंटे जिंदा रह पाता है। ऑर्गनएक्स टेक्नोलजी के जरिए मानव अंग (Human organ) प्रत्यारोपण की ज्यादा लम्बी दूरी तय कर सकेंगे।

 

ज्वोनिमिर व्रसेल्जा, ऑर्गनएक्स टेक्नोलजी टीम के सदस्य ने कहा कि कोशिकाएं उतनी भी जल्दी नहीं मर जाती जैसा कि हम मानते हैं। इस अध्ययन की मदद से हमने ये दिखाया है कि कोशिकाओं को मरने से (restore cell functions) रोका जा सकता है। व्रसेल्जा कहते हैं कि प्रयोगों ने दिखाया कि मृत्यु के कुछ समय बाद हम कुछ खास कोशिका कार्यों को बहाल कर सकते हैं।

 

नेचर जर्नल (Nature journal) में प्रकाशित अध्ययन के शोधकर्तों ने करीब 100 सुअरों पर एक प्रयोग (experiment on pigs) करके देखा कि मृत्यु जैसी स्थिति में रखने के एक घंटे बाद अगर ऑर्गनएक्स लगाया जाता है तो कोशिका संरचनाओं को बचाया जा सकता है। सुअरों को कथित मृत्यु के एक घंटे बाद, ऑर्गनएक्स मशीन में टांग दिया गया। इस मशीन में सेंसर लगे होते हैं जो मेटाबोलिक और रक्तसंचार (blood circulatory के मापदंडों के बारे में रीएल टाइम में सूचना भेजता है. उसके बाद ये सिस्टम, द्रव को जानवर के अंगों में छह घंटे तक पंप करता है।

 

अध्ययन (health Research) के एक और लेखक स्टीफन लाथम ने कहा, हम लोग ये नहीं दिखा पाए कि कोई सा भी अंग पूरी तरह बहाल हो पाया था और दूसरे सुअर में लगाने के लायक हो पाया था लेकिन हमे ये जरूर पता चला है कि हम आणविक स्तर पर कोशिका की मरम्मत चालू कर सकते हैं।

 

शोधकर्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि अध्ययनों की ऋंखला में ये सिर्फ एक पहला कदम था और मानव अंगों को बचाने (save human organs) में इसका इस्तेमाल करने से पहले इस प्रौद्योगिकी से जुड़ी अभी और काफी शोध करने पड़ेंगे। एक बात तो यही है कि द्रव को मानव देह पर इस्तेमाल के लिए उस लिहाज से ढालना होगा और इस प्रौद्योगिकी से एक पूरा समूचा अंग बचाने की बात भी अभी बाकी है।

 

हलांकि मानव पर ऑर्गनएक्स टेक्नोलजी का प्रयोग अभी नहीं किया गया है लेकिन दुनिया के सारे प्रयोग पहले जानवरों पर ही किए गए है। इस प्रयोग के बाद मानव अंग प्रत्यारोपण के लिए भी नए रास्ते खुलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

Updated by Ranjeef Thakur

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सांप के डसने से बने नासूर का एसजीपीआई में हुआ सफल इलाज

सांप के डसने से बने नासूर का एसजीपीआई में हुआ सफल इलाज

रंजीव ठाकुर August 18 2022 29896

मुजफ्फरपुर, बिहार के एक गांव मीनापुर निवासी 25 वर्षीय युवती की सांप द्वारा डसे जाने के बाद एंटी स्ने

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी

सभी डाक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ तैनाती स्थल पर अवश्य निवास करें: बहराइच जिलाधिकारी

रंजीव ठाकुर July 30 2022 29052

बहराइच जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर

आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करेगी गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण करेगी गुरु श्री गोरक्षनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज

आनंद सिंह April 13 2022 33771

उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक दवाओं की निर्माण इकाई बेहद कम है, इस नई इकाई के खुलने से राज्य का भला हो

फाइजर का कोविड रोधी टीका बच्चों के लिए कारगर पाया गया: एफडीए

फाइजर का कोविड रोधी टीका बच्चों के लिए कारगर पाया गया: एफडीए

हे.जा.स. October 24 2021 24144

फाइजर के उन परिणामों की पुष्टि की गई जिनमें कहा गया था कि टीके की दो खुराक बच्चों में लक्षण वाले संक

कोरोना के इलाज के लिए डब्ल्यूएचओ ने दो नई दवाओं को दी मंजूरी

कोरोना के इलाज के लिए डब्ल्यूएचओ ने दो नई दवाओं को दी मंजूरी

हे.जा.स. January 15 2022 31593

गंभीर कोविड रोगियों के इलाज के लिए कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के साथ इस्तेमाल की जाने वाली गठिया की दवा बारि

मौसमी एलर्जी से लोग परेशान, ओपीडी पहुंचे सैकड़ों मरीज

मौसमी एलर्जी से लोग परेशान, ओपीडी पहुंचे सैकड़ों मरीज

अबुज़र शेख़ October 19 2022 25277

प्रयागराज में मौसम के बदलते ही लोग एलर्जी से परेशान है। अस्पतालों में मरीजों के संख्या लगातार बढ़ रह

वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए ‘‘उम्मीद की किरण’’ बना हुआ है : प्रधानमंत्री मोदी

वैश्विक महामारी के दौरान योग दुनिया के लिए ‘‘उम्मीद की किरण’’ बना हुआ है : प्रधानमंत्री मोदी

रंजीव ठाकुर June 22 2021 25290

वैश्विक महामारी के दौरान योग की भूमिका पर मोदी ने कहा कि ऐसे कई उदाहरण है जब अस्तपालों में चिकित्सको

गोरखपुर में बढ़ रहे डेंगू के मरीज।

गोरखपुर में बढ़ रहे डेंगू के मरीज।

हे.जा.स. October 30 2021 31851

सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। सभी घर पर ही रहकर दवा का सेवन कर रहे हैं। किसी को भर्ती करने की

मनबढ़ नर्सिंग कॉलेजज़ पर सख्त हुई योगी सरकार, 20 पर लिया एक्शन 

मनबढ़ नर्सिंग कॉलेजज़ पर सख्त हुई योगी सरकार, 20 पर लिया एक्शन 

रंजीव ठाकुर July 13 2022 26815

उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए तत्पर सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए 20 न

गंभीर हार्ट फेलियर  77-वर्षीय महिला का मैक्स लखनऊ में उन्नत कार्डियक प्रक्रिया से सफल इलाज 

गंभीर हार्ट फेलियर 77-वर्षीय महिला का मैक्स लखनऊ में उन्नत कार्डियक प्रक्रिया से सफल इलाज 

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2026 1988

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के डॉक्टरों ने गंभीर हार्ट फेलियर और शरीर में ख़ून‌ के बहाव की

Login Panel